Skip to content

13 

पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’

ch13QR

ch13img1

ये श्रीमती थिमक्का हैं | थिमक्का को ‘अम्मा’ और ‘वृक्षमाता’ के नाम से भी जाना जाता है | इनका जन्म कर्नाटक के तुमकुरु जिले में हु आ था | ये कर्नाटक में ही रहती हैं | पिछले ८० वर्षों से थिमक्का सड़कों के किनारे पौधे लगा रही हैं | पैसे की कमी के कारण अम्मा नेआरंभ में एक खान में श्रमिक के रूप में काम किया था | थिमक्का ‘सालूमरदा थिमक्का’ के नाम से भी जानी जाती है |

सालूमरदा’ कन्नड़ भाषा में पेड़ों की पंक्ति को कहते हैं | अत: उन्हें इस नाम से भी जाना जाता है |
 
थिमक्का हुलिकल और कुदुर के बीच स्थित ४५ किलाे मीटर लंबे राजमार्ग पर लगभग ३८५ बरगद के पेड़ लगाने के लिए विख्यात हैं | इन पेड़ों के कारण राजमार्ग अत्यंत रमणीय और सुसज्जित लगने लगा | इसके अतिरिक्त उन्होंने अनेक स्थानों पर पेड़ लगाए जिनकी संख्या ८००० से अधिक है | इन से पर्यावरण को बहुत लाभ हुआ | इस कार्य में उन्हें उनके पति ने भी पूरा सहयोग दिया |
उनके इस महत्वपूर्ण काम के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष २०१९ में पदम् श्री से सम्मानित किया |

ch13img2

इनकी उम्र १०७ वर्ष है | आज भी ये अपने अच्छे कार्यों में सक्रिय हैं | थिमक्का को भारत के कई वनीकरण कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है | अपने जीवन में अनेक कष्ट उठाने के उपरांत भी समाज के लिए उपयोगी कार्य करने वाली थिमक्का का व्यक्तित्व सभी के लिए आदर्श है | अभाव में भी केवल अपनी निष्ठा और श्रद्धा के बल पर किस प्रकार सामाजिक कार्य के लिए स्वयं को समर्पित किया जा सकता है, इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं थिमक्का |

बातचीत के लिए 

  1. पेड़ हमारे किस - किस काम आते हैं? 
  2. क्या आपने कभी किसी पौधे की दखेभाल की है? कैसे? 
  3. यदि आपको समाज के लिए उपयोगी काम करने का अवसर मिलेतो आप कौन-सा काम करेंगे?    

सोचिए और लिखिए

  1. थिमक्का अपने किस काम के कारण प्रसिद्ध हुर्इं? 
  2. थिमक्का को और किस - किस नाम से जाना जाता है? 
  3. अम्मा ने बरगद के पौधे लगाने क्यों शुरू किए थे? 
  4. इतने सारे पेड़ लगाने के लिए अम्मा को किन - किन चुनौतियों  का सामना करना पड़ा होगा?     

पाठ के आग      

1. यदि आपको थिमक्का अम्मा का परिचय देना हो तो आप कै से देंगे?  

थिमक्का अम्मा ............................................................................ 

.................................................................................................. 

...................................................................................................

2. यदि आपको अम्मा के काम में उनकी सहायता करने का अवसर मिले तो आप कैसे करेंगे?  

..................................... 
..................................... 
..................................... 
..................................... 
..................................... 
.....................................
   
..................................... 
..................................... 
..................................... 
..................................... 
..................................... 
.....................................
   
भाषा की बात  

1. ‘थिमक्का’ में ‘क्का’ आया है | ऐसे व्यंजनों को द्वित्वव्यंजन कहते हैं | ऐसे और शब्द सोचकर दिए गए स्थान पर लिखिए— 

...................रस्सी.................  
....................................  
....................................  
....................................  
....................................  
....................................  

2. पेड़ को वृक्ष भी कहा जाता है | क्या आप बता सकते हैं कि अलग - अलग भाषाओं में पेड़ को क्या - क्या कहा जाता है— 

ch13img3

3. कई बार, हम एक वर्ण और एक अक्षर को मिलाकर एक नया ‘संयुक्ताक्षरʼ बनाते हैं, जैसे–

संयुक्ताक्षर

क्+ ष = क्ष 
ज्+ ञ = ज  
त्+ र = त्र  
श्+ र = श्र 

उदाहरण 
 
क्षमा   
दक  
पक  
ज्ञान 
विज्ञान  
आज्ञ  
पत्र  
चित्र  
मित्र  
श्रम  
आश्रम  
श्रमिक  

उपरोक्त उदाहरणों के आधार पर नीचे दिए गए चित्रों को देखकर शब्द पूरे कीजिए—]

ch13img4
ch13img5
ch13img6
वृ.................................... 
ने.................................... 
...............................भुज  

ch13img7
ch13img8
क..................  
.....................मिक  

कुछ नया करे

1. आपने थिमक्का के बारे में पढ़ा और उनके काम से प्रेरित हुए थिमक्का को एक पत्र लिखकर उन्हें अपने मन की बात बताइए—

ch13img9

2. चित्र देखकर उन वस्तुओ पर गोला o बनाएँ जो हमें पेड़ों से मिलती हैं— 

ch13img10