Skip to content

14

किसान की होशियारी  

ch14QR

सुनें कहानी

ch14img1

एक किसान अपना खेत जोत रहा था | अचानक कहीं से एक भालू आ गया | भालू किसान को मारने झपटा | किसान ने कहा,“मुझे क्यों मारते हो? उपज होने दो, जो कहोगे, वही खिलाऊँगा |” 
भालू ने कहा, “भूमि के ऊपर की उपज मेरी और नीचे की तुम्हारी रहेगी |”
किसान ने आलू बो दिए | उपज हुई तो भालू को पत्ते खाने को मिले | भालू चिढ़कर रह गया

ch14img2 

अगली बार भालू ने कहा, “देखो इस बार भूमि के नीचे की उपज मेरी और ऊपर की तुम्हारी | 
इस बार किसान ने गेहूँ बो दिया | जब उपज हुई तो किसान को मिले चमकीले गेहूँ | भालू को मिलीं केवल जड़ें | भालू खीझकर रह गया |

ch14img3 

इस बार भालू ने किसान को पाठ पढ़ाने की सोची | उसने किसान से कहा, “भूमि के सबसे ऊपर और भूमि के नीचे की उपज मेरी |” किसान मान गया |  

ch14img4

इस बार किसान ने लगाया गन्ना | जब उपज हुई तो भालू को मिले पत्ते और जड़ें भालू का सिर चकरा गया |

बातचीत के लिए 

  1. आपको अपनी कौन-कौन सी वस्तुएँ प्रिय हैं? 
  2. यदि आप भालू के स्थान पर होते तो किसान से क्या कहते? 
  3. आप किसान की चतुराई के बारे में क्या सोचते हैं? 

सोचिए और लिखिए

  1. किसान ने भालू से बचने के लिए उससे क्या कहा? 
  2. भालू ने दूसरी बार नीचे की उपज क्यों माँगी? 
  3. अतं मे किसान ने बुध्दिमत्ता कैसे दिखाई? 
  4. आप किसान के स्थान पर होते तो क्या करते? 

भाषा की बात

1. उचित विराम चिह्न दिए गए खानों में लिखिए— 

(क)
भालू किसान पर झपटा 

(ख)
मुझे क्यों मारते हो 

(ग)
उपज आई तो भालू को पत्ते खाने को मिल  

(घ)
हम यह काम कैसे करेंग  

(ङ)
किसान को मिले चमकीले गेहूँ 

2. दिए गए मुहावरों के अर्थ लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए—  

पाठ पढ़ाना  
सिर चकराना  
अर्थ – ..................................  
अर्थ–..................................  
वाक्य प्रयोग – ........................  
वाक्य प्रयोग – ........................  

कहानी से आग

  1. यदि भालू आगे भी हार न मानता तो किसान क्या करता? कल्पना करके बताइए | 
  2. आपके अनुसार उपज पर अधिकार किसान का होना चाहिए था या भालू का?   

वर्ग पहेली

चित्रों को पहचानिए और उनके नाम वर्ग पहेली में से ढूँढकर नीचे लिखिए— 

ch14img5

..........घोड़ा..........  
.....................  
.....................  
.....................  
.....................  
.....................  
.....................  
.....................  
.....................  
.....................  
.....................  
.....................  

आनंद के लिए

1. किसको क्या खाना अच्छा लगता है, पहचानिए—

ch14img6

2. आपके घर में जितने भी साग आते हैं, उन्हें वर्गीकृत कीजिए—  

साग वर्गीकरण का आधार  
साग  
भूमि के नीचे पैदा होनेवाल  
आलू ......................................................  
पत्ते के रूप में खाए जाने वाल  
...............................................................  
फल के रूप में उगने वाल  
...............................................................  
फली के रूप में खाए जाने वाले  
...............................................................  

कुछ नया करे

कल्पना कीजिए कि कहानी वाला भालू आपके स्कूल में आया है | आप भालू से क्या बातचीत करेंगे?

ch14img7

आप – ................................................................................................. 
...........................................................................................................

भालू ....................................................................................................
...........................................................................................................

आप – ................................................................................................
...........................................................................................................

भालू – ................................................................................................
...........................................................................................................

आप – ................................................................................................. 
...........................................................................................................

मेरी चित्रकारी

भालू का एक सदुंर चित्र बनाकर उसमें मनचाहे रंग भरिए—

ch14img9

झटपट कहिए

ch14img8