15
भारत
आनंदमयी कविता

भारत तू है हमको प्यारा, तू है सब देशों से न्यारा | मुकुट हिमालय तेरा सुन्दर धोता तेरे चरण समंदर |
गंगा यमुना की है धारा,
जिनसे है पवित्र जग सारा | अन्न, फूल, फल, जल हैं प्यारे, तुमसे रत्न जवाहर न्यारे!
राम कृष्ण से अतंर्यामी,
तेरे सभी पुत्र हैं नामी | हम सदैव तेरा गुण गाएँ, सब विधि तेरा सुयश बढ़ाएँ |
– सोहन लाल द्विवेदी

बातचीत के लिए
- अपने देश के विषय में आप क्या जानते हैं? बताइए |
- अपने देश की प्रसिद्ध नदियों और पर्वतों के नाम बताइए |
- राम और कृष्ण के विषय में आप क्या जानते हैं? बताइए |
सोचिए और लिखिए
- भारत हमें क्यों प्यारा है?
- हिमालय को सुन्दर मुकुट क्यों कहा गया है?
- आप अपने देश का यश कैसे बढ़ाएँगे?
- हमारे देश के समान हमारे गाँव और नगर भी न्यारे-प्यारे हैं | आप अपने गाँव या नगर के विषय में सोचकर लिखिए |
कविता से
1. कविता के आधार पर पंक्तियाँ पूरी कीजिए—
भारत तू है हमको प्यारा .......................................................
..........................................................धोता तेरे चरण समंदर
गंगा यमुना की है धारा ........................................................
.........................................................तुमसे रत्न जवाहर न्यारे
............................................................तेरे सभी पुत्र हैं नामी
हम सदैव तेरा गुण गाएँ ........................................................
शब्दों का खेल
1. कविता में आए समान ध्वनि वाले शब्दों की जोड़ी बनाइए—
2. दिए गए समान ध्वनि वाले शब्दों की सहायता से कविता पूरी कीजिए—

देश की माटी, देश की धूल,
खिलते रंग - बिरंगे ....................................
अपने देश का है विशेष ....................................
मिलकर इसका रखें ....................................
जिसके हम गाएँ गणगान ....................................
वह मेरा भारत ....................................
खेल-खेल में खोज
1. कविता में आए शब्दों पर घेरा लगाकर लिखिए—

समझिए और लिखिए
1. कुछ शब्दों के एक से अधिक अर्थ भी होते हैं | नीचे दिए गए शब्दों के दो सही अर्थ ढूँढ़कर लिखिए—
2. इन वाक्यों के अर्थ वाली पंक्तियाँ कविता से ढूँढ़कर लिखिए—
(क) भारत सब देशों से भिन्न है |
......................................................................................
(ख) गंगा यमुना से सारा संसार पवित्र है |
......................................................................................
(ग) हम सदैव तेरी प्रशसा करें |
......................................................................................
(घ) हम देश का नाम ऊँ चा करें |
......................................................................................
3. कविता में भारत के प्रसिद्ध व्यक्तियों के बारे में बताया गया है—
“तेरे सभी पुत्र हैं नामी |” भारत के प्रसिद्ध पुत्र और पुत्रियों के
नाम लिखिए—
4. कविता में ‘रत्न' शब्द आया है | रत्न यानी मूल्यवान पत्थरों के छोटे
से टुकड़े | आइए, कुछ रत्नों के नाम जानें—

कला की कलाकारियाँ
1. रंग - बिरंगे कागज़ और कैंची की सहायता से अपने लिए एक मुकुट बनाइए—

2. भारत का राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) बनाकर उसमें रंग भरिए—
बूझो तो जाने

