Skip to content
अध्याय 3

image1
image2

जलीय जीवन

जल को अंग्रेजी में एक्वा कहा जाता है। इसी कारण मछलीघर को 'अक्वेरियम' कहते हैं |
'एक्वा' का उपयोग कुछ विशेष रंगों के नामांकन में भी किया गया है; जैसे कि एक्वा ब्लू या एक्वा ग्रीन |
इस अध्याय को पढ़कर अपनी कल्पना को उड़ान दीजिए |
विभिन्न जलीय जीवों को चित्रित करते हुए उनकी विशेष आकृतियों और रंगों को देखिए |


image3

रेखाओं को घुमाकर या मोड़कर जीव-जंतुओं की आकृतियाँ बनाइए और डिजाइन तैयार कीजिए |
जलीय जीवों से मोबाइल कही जाने वाली लटकती कलाकृतियाँ बनाइए, जो हिलती-डुलती हों |
अब देर किस बात की? अपनी रचनात्मकता को दर्शाते हुए कला के गहरे समुद्र में छपाक से गोता लगाइए |

image4

गतिविधि 3.1

बूँदें, तरंगें और लहरें

आप किसी सागर, समुद्र, नदी या तालाब के
इन पैटर्न को नीचे दिए गए स्थान में चित्रित कीजिए |
किनारे बैठकर कैसा अनुभव करते हैं?
..................
.................
.................

जल की बूँदें, तरंगें और लहरें किस प्रकार की
रेखाएँ और पैटर्न बनाती हैं?
..................
.................
.................

गतिविधि 3.2

शंख एवं शल्क

किन्हीं तीन या अधिक जलीय जंतुओं के चित्र बनाइए | उन जंतुओं पर दिखाई देने वाली कलाकृतियों या पैटर्न को अपने चित्र में सम्मिलित कीजिए | इन पैटर्नी की आपस में तुलना कर उनके बीच समानताओं और असमानताओं पर चर्चा कीजिए |

गतिविधि 3.3

जलीय प्रतिबिंब

जब आप दर्पण में देखते हैं तो क्या आपका प्रतिबिंब बिल्कुल आपके जैसा नहीं दिखाई देता?
नीचे दाईं ओर दिए गए चित्र को देखिए-
पानी में आपको किसका प्रतिबिंब दिखाई दे रहा है?
प्रतिबिंब का रेखांकन करते हुए उस जंतु का चित्रण कीजिए |
अपने चित्र में रंग भरिए |
एक अन्य कागज पर एक और चित्र बनाइए, जिसमें पंचतंत्र का शेर कुएँ में झाँक रहा हो |
कुएँ में इस शेर का प्रतिबिंब भी बनाइए |

image5

पंचतंत्र की कथा के उस दृश्य का चित्र बनाइए, जिसमें शेर कुएँ में अपना प्रतिबिंब देखता है |

गतिविधि 3.4

जलगत व्यवसाय

कल्पना कीजिए कि जलीय संसार में भी अलग-अलग प्रकार के व्यवसाय होते, जैसे-बस चालक, शिक्षक, वकील, बढ़ई, रसोइया, चिकित्सक, अभिनेता आदि |
कुछ इस तरह से आप आरंभ कर सकते हैं-
शिक्षक केकड़ा
चिकित्सक मछली
रसोइया कछुआ
अभिनेता मगरमच्छ
फैशन मॉडल ऑक्टोपस
वकील शार्क
अन्य व्यवसाय या जलीय जीव-जंतुओं को चुनिए और उनके चित्र बनाइए |

इस स्थान पर आप जलगत व्यवसायों को चित्रित कीजिए |

image12
गतिविधि 3.5

कोलम

तमिलनाडु के घरों में भूमि पर बनाए जाने वाले रेखाचित्र को 'कोलम' कहा जाता है | आपके क्षेत्र अथवा भाषा में भूमि पर बनाए जाने वाले रेखाचित्र को किस नाम से जाना जाता है?
कोलम को पत्थर के चूर्ण अथवा चावल के आटे या चॉक की सहायता से बनाया जाता है |
बिंदुओं और रेखाओं को जोड़कर मछली का कोलम बनाने का अभ्यास कीजिए |
बिंदुओं और रेखाओं की सहायता से अन्य जलीय जंतुओं के चित्र बनाइए |
कागज पर कोलम बनाने का अभ्यास करने के पश्चात उन्हें भूमि पर बनाइए|

image6

दाईं ओर दिए गए खाली स्थान में एक साँप का कोलम बनाइए |
दिए गए निर्देशों का पालन कीजिए |
एक-दूसरे पर आने वाली रेखाओं को ध्यान से देखिए |
इसके शरीर पर कोई सुंदर पैटर्न बनाइए और उसमें रंग भरिए एक मोटी रस्सी अथवा धागे का उपयोग करके कोलम बनाइए। दिए गए चित्र को देखिए। अपने कार्य को आकर्षक बनाने के लिए रंगीन धागों और रस्सियों का उपयोग कीजिए। आप अपने उन मित्रों की सहायता कीजिए, जिन्हें कोलम में कलाकृति बनाने में कठिनाई आ रही हो|

image7
image8
गतिविधि 3.6

मोबाइल - एक हिलती-डुलती कलाकृति

क्या आपको ऐसा लग रहा है कि इस गतिविधि का संबंध मोबाइल फोन से है? नहीं! ऐसा नहीं है |
मोबाइल एक प्रकार की लटकाए जाने वाली सजावटी कलाकृति है जो कि हिल-डुल सकती है |
दिए गए चित्रों को देखकर पशुओं के रूपों, की हिलती-डुलती आकृतियाँ बनाइए |

image9

अपने मोबाइल को अनोखा बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं |
आप ऑरिगामी कछुए भी बना सकते हैं | इसे बनाने के निर्देश आपकी पाठ्यपुस्तक हमारा अद्भुत संसार के अध्याय चार में दिए गए हैं | आप मछली, मेंढक अथवा अन्य जीव-जंतुओं को भी बनाकर अपनी मोबाइल कलाकृति में जोड़ सकते हैं|

image10 image11
आकलन - अध्याय 2- प्रकति में बनावटें
पाठ्यचर्या लक्ष्य दक्षताएँ सीखने के प्रतिफल शिक्षक स्वयं
1 C-1.2 वजल एवं जीव-जंतुओं में पाए जाने वाले पैटर्न तथा समरूपता को दर्शाते हैं |
2 C-2.2 भिन्न आकार, रूप एवं पैटर्नी का उपयोग कर जीव-जंतु या काल्पनिक कृतियाँ बनाते हैं |
3 C-3.1 ऑरिगामी गतिविधि में कागज को मोड़ने के सभी चरणों का पालन करते हैं। |
कक्षा में पूर्ण सहभागिता करते हैं |

विद्यार्थियों की क्षमताओं पर शिक्षकों की प्रतिक्रिया ...............
विकास-क्षेत्रों पर शिक्षकों की प्रतिक्रिया ................
कोई अन्य अवलोकन ..............