Skip to content
अध्याय 17
image1
image2

नृत्य में भाव और अभिव्यक्ति

हम जो अनुभव करते हैं, उसे व्यक्त करते हैं और इसे ही भावनाओं की अभिव्यक्ति कहते हैं | एक पूरा दिन अपने मित्रों का अवलोकन करें | आप कितने प्रकार की अभिव्यक्तिओं पर ध्यान दे सके? क्या आप उन अभिव्यक्तियों के माध्यम से उनकी भावनाओं को पहचान सके? एक बड़ी प्रसिद्ध कहावत है- "चेहरा आपके मन का दर्पण है |" आपके मन में जो होता है, वह आपके चेहरे पर दिखता है| यह अध्याय आपको विभिन्न भावों और अभिव्यक्तियों को समझने और नृत्य के माध्यम से उन्हें प्रस्तुत करने में सहायता करेगा|

image3
नृत्य में भाव और अभिव्यक्ति

भावनाएँ

हमारे जीवन में कई ऐसी परिस्थितियाँ आती हैं, जो हमें अलग-अलग भावनाएँ अनुभव कराती हैं| क्या आप कुछ ऐसी भावनाओं के विषय में बता सकते हैं, जो आपने आज अनुभव की हैं?
................
................
.................
क्या आपको याद है कि आपके चेहरे और शरीर ने उन भावनाओं को कैसे व्यक्त किया? आइए, उन भावनाओं को इमोजी के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं|
अब इन अभिव्यक्तियों को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं| क्या आपको कदमों की चाल, हाथों की गति और हस्त मुद्राएँ याद हैं? अब इन्हें मिलाकर इन भावनाओं को वैसे ही प्रदर्शित करें, जैसे आप उन्हें अनुभव करते हैं|

image4
क्रोध
image5
दुख
image7
प्रसन्नता
image8
भय

परिस्थितियाँ - भावनाएँ

दी गई परिस्थितियों के लिए आपकी अभिव्यक्ति क्या होगी? दिए गए स्थान पर भाव दर्शाने वाले इमोजी बनाइए-

image9
परिस्थितियाँ भाव
जब आपके माता-पिता आपको अचानक एक उपहार (सरप्राइज़ गिफ्ट) देते हैं | image10
जब कोई किसी पशु को मार रहा हो| image11
जब आप इंद्रधनुष देखते हैं| image12
जब आप गिलहरियों को एक-दूसरे के पीछे दौड़ते हुए देखते हैं| image13
जब आप बीमार होते हैं और अपने मित्रों के साथ खेल नहीं पाते| image14
जब चक्रवात आता है| image15

गतिविधि 17.2

पशुओं की भावनाएँ

पंचतंत्र की कहानी में विभिन्न पशुओं द्वारा अनुभव की गई भावनाओं पर चर्चा कीजिए| अभिव्यक्तियों और हस्त मुद्राओं का उपयोग करके किसी भी पशु के हाव-भाव को दर्शाइए। फिर अपने मित्रों को उस भावना का अनुमान लगाने दीजिए|

image16 image17 image18
आकलन — अध्याय 17 — नृत्य में भाव और अभिव्यक्त
दक्षताएँ — CG 2 – C-2.1, C-2.2; CG 4 – C-4.2
सीखने के प्रतिफल
शिक्षक स्वयं
भावनाओं और समानुभूति की समझ विकसित करते हैं |
भावनाओं का पशुओं और प्रकृति के साथ संबंध स्थापित करते हैं |
विभिन्न भावनाओं को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करते हैं|

विद्यार्थियों की क्षमताओं पर शिक्षकों की प्रतिक्रिया...............................
विकास-क्षेत्रों पर शिक्षकों की प्रतिक्रिया.................
कोई अन्य अवलोकन................