Skip to content

इकाई 1

हमारा समुदाय

इकाई के विषय में

हम सभी किसी न किसी रूप में एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं। हम अपने समुदायों में रहते हैं तथा परस्पर स्थान और संसाधन साझा करते हैं। नियमित बातचीत और उत्सव हमारे संबंधों को सुदृढ़ करते हैं, जिनसे अपनेपन की अनुभूति होती है। सामाजिक व प्राकृतिक परिवेश में समुदाय आपसी सहयोग, संवाद और सम्मान के आधार पर फलते-फूलते हैं।

विद्यार्थी अपने आस-पास के सामुदायिक संस्थानों, जैसे- विद्यालयों, चिकित्सालयों, बैंक और बाजारों से परिचित होते हैं। वे समावेशी और संधारणीय समाज के विकास में व्यक्तियों एवं प्रयुक्त उपकरणों की भूमिका और उनके योगदान के बारे में समझते हैं।

वे यह जानना शुरू करते हैं कि परिवहन कैसे लोगों और विभिन्न वस्तुओं के आवागमन में सहायक होता है। इसी प्रकार वे यह भी समझते हैं कि समय के साथ संचार में सुधार कैसे हुआ और कैसे समय के साथ परिवहन और संचार के विकास ने संपर्क बढ़ाया है।

वे दिशाबोध और विभिन्न स्थानों को पहचान चिह (लैंडमार्क) के माध्यम से पहचानने, चित्रण करने, रेखाचित्र बनाने और मानचित्र पढ़ने की क्षमताएँ विकसित करते हैं।

img1

शिक्षकों के लिए

इस इकाई में अध्याय । 'मिलकर साथ रहना' और अध्याय 2- 'अपने परिवेश को जानना' समाहित हैं। इन अध्यायों में प्रस्तुत प्रमुख अवधारणाएँ निम्नलिखित हैं-

अध्याय 1

1. 'मिलकर साथ रहना' अध्याय विद्यार्थियों को, समुदायों को परस्पर निर्भर और एक साथ रहने वाले स्थान के रूप में समझने में सहायता करता है। वन महोत्सव की कहानी विद्यार्थियों को पारस्परिक सहयोग और सुरक्षा के माध्यम से अपने प्राकृतिक परिवेश एवं सार्वजनिक संपत्तियों का महत्व समझाती है।

2. विद्यार्थी देश के विभिन्न समुदायों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहारों में साझेदारी और सहयोग की संस्कृति का अन्वेषण करेंगे। विद्यार्थी नेतृत्व और सहयोग करना सीखेंगे, जिससे अपने जीवन और समुदाय में परिवर्तन ला सकेंगे।

अध्याय 2

1. विद्यार्थी अपने आस-पास के विभिन्न प्रकार के परिवहन के साधनों को देखते हैं। वे विभिन्न संचार माध्यमों के विषय में भी सीखते हैं। वे यह महसूस करते हैं कि परिवहन और संचार समय के साथ कैसे विकसित हुए हैं। यात्रा की बढ़ती अवधि और संवाद ने हमारे जीवन और गतिविधियों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं।

2. विद्यार्थी विभिन्न सामुदायिक संस्थाओं की भूमिकाओं को जानेंगे। वे बैंकों में लोगों से बातचीत करके वित्तीय साक्षरता के मूल सिद्धांत भी सीखेंगे। वे गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से सरल मानचित्र बनाना और पढ़ना सीखेंगे। वे अपने परिवेश को पहचानने, पहचान चिह्नों को पहचानने और दिशाओं को जानने का अभ्यास करेंगे।

सुगमकर्ता के रूप में शिक्षक

गतिविधियों से संबंधित कम लागत वाली सामग्रियों, जैसे- मानचित्र, चार्ट, चित्र, अवलोकन पत्रक और अन्य सामग्रियों की व्यवस्था करेंगे।

डाकघर, बैंक, उद्यान जैसे स्थानों पर लघु भ्रमण आयोजित करेंगे।

मालियों, डाक कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं या बैंककर्मियों जैसे स्थानीय कुशल कार्मिकों को बातचीत हेतु आमंत्रित करेंगे।

मार्गों के मानचित्रण, पोस्टर निर्माण, साक्षात्कार लेने और सामुदायिक कार्यों, जैसे- स्वच्छता अभियान अथवा वृक्षारोपण में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

विद्यार्थियों को संचार के पुराने और नए साधनों की तुलना कराते हुए यह पता लगाने में सहायता करेंगे कि समय के साथ परिवहन और संचार में किस प्रकार से परिवर्तन हुए हैं।

img3

पाठ - 1

मिलकर साथ रहना

मेरे गाँव की यात्रा

मेरा नाम चंदन है। मैं एक सुंदर से गाँव में रहता हूँ। मेरे घर के पास खेल का एक बड़ा मैदान है। विद्यालय के बाद, मैं अपने मित्रों के साथ वहाँ कबड्डी और अन्य खेल खेलने जाता हूँ। खेल के मैदान के एक कोने में बरगद का एक विशाल पेड़ है, जिसके नीचे हमारे बड़े-बुजुर्ग बातें करने के लिए एकत्र होते हैं। आइए, मैं आपको अपने गाँव की यात्रा करवाता हूँ!

img4 img5 img6

लिखिए

पिछले पृष्ठ पर दिए गए चंदन के गाँव के चित्र को ध्यान से देखिए।

चित्र में आपने क्या देखा, वर्णन कीजिए।

......................................

......................................

गतिविधि 1

अपने आस-पास के स्थानों की खोज कीजिए; व्यक्तियों और स्थानों को ध्यान से देखिए। अपने अवलोकनों को नीचे दी गई तालिका में लिखिए कि व्यक्ति और स्थान किस प्रकार एक-दूसरे से जुड़े हैं।

स्थान/व्यक्ति

व्यक्तियों और स्थानों के बीच संबंध

दुकानदार

हैं। खाद्य सामग्री, वस्त्र और दैनिक आवश्यकता की वस्तुएँ बेचते हैं।

स्थानीय उत्पाद बेचते हैं।

.....................

सड़क

विभिन्न स्थानों पर रहने वाले लोगों को जोड़ती है।

सामान और सेवाओं के सुगम आवागमन की सुविधा देती है।

.....................

स्वास्थ्य केंद्र

रोगों के उपचार की सुविधा देते हैं।

.....................

.....................

पुलिस

सुरक्षा प्रदान करती है।

.....................

.....................

विद्यालय

.....................

.....................

.....................

चर्चा कीजिए

1. आप क्यों सोचते हैं कि आपके क्षेत्र में उद्यान, विद्यालय, चिकित्सालय और बस स्टैंड जैसे स्थान होने आवश्यक हैं?

2. अगर आपके क्षेत्र में इनमें से कोई एक या अधिक स्थान नहीं होते तो आपका जीवन कैसा होता?

3. आप ऐसा क्या कर सकते हैं, जिससे ये स्थान स्वच्छ और सुरक्षित रहें?

व्यक्ति और स्थान हमारे समुदाय का हिस्सा होते हैं। यहाँ विद्यालय, बाजार, खेल के मैदान और सड़कें होती हैं, जिनका उपयोग सभी लोग करते हैं। सार्वजनिक स्थानों का उपयोग खेलने, आराम करने और दूसरों से मिलने जैसे कई उद्देश्यों के लिए किया जाता है। लोग विभिन्न अवसरों पर इन्हें साफ करने और सजाने के लिए भी एक साथ आते हैं। ये साझे अनुभव हमें एक-दूसरे के निकट लाते हैं और सुंदर स्मृतियाँ बनाते हैं।

वन महोत्सव - पेड़ लगाने का उत्सव

वन महोत्सव शीघ्र ही मनाया जाने वाला था और सब लोग समारोह के लिए तैयार हो रहे थे। चंदन और उसके विद्यालय के मित्र बहुत उत्साहित थे।

जॉन : इस वन महोत्सव पर हम अपने विद्यालय के पास वाले उद्यान की सफाई करेंगे और उद्यान के चारों ओर पेड़ लगाएँगे।

मल्लिका : मेरी दादीजी प्रतिदिन सुबह अपनी सहेलियों के साथ यहाँ टहलने के लिए आती हैं। अगर हम उद्यान को साफ करके पेड़ लगाएँ तो वे अपने भ्रमण का अधिक आनंद लेंगी और उन्हें श्वास लेने के लिए भी अधिक स्वच्छ हवा मिलेगी।

चंदन : हाँ! चलो, हम अपने परिवार के सदस्यों को भी इस उत्सव में आमंत्रित करें।

क्या आप जानते हैं?

वन महोत्सव को 'वृक्षारोपण महोत्सव' भी कहा जाता है। यह वर्षा ऋतु में प्रतिवर्ष । से 7 जुलाई तक मनाया जाता है, जिसमें लोग पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण करते हैं और पृथ्वी को हरा-भरा बनाते हैं।

img7

गतिविधि 2

आइए, एक रंगीन पोस्टर बनाएँ, जिससे चंदन और उसके मित्र अपने पास-पड़ोस के लोगों को वन महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर सकें।

समुदाय में सहयोग

बच्चे बहुत प्रसन्न थे, क्योंकि इस उत्सव में उनके माता-पिता और अन्य गाँव वाले भी बच्चों की सहायता करने के लिए उनके साथ जुड़ गए थे। प्रत्येक व्यक्ति इस उत्सव को विशेष बनाना चाहता था। वे मैदान के पास वाले एक बड़े बरगद के पेड़ के नीचे एकत्र हुए और उन्होंने उत्सव की योजना बनाई।

शीला : जिस उद्यान में हम वन महोत्सव मनाने वाले हैं, उसे मरम्मत की आवश्यकता है।

समीर : हाँ, यह उद्यान वर्षों से हमारे जीवन का अभिन्न भाग रहा है। मेरे घर पर कुछ लकड़ियाँ और कीलें हैं। मैं उद्यान की बेंच ठीक कर सकता हूँ।

बबिता: मैं उद्यान के पास वाली गली के प्रकाश स्तंभ को ठीक कर दूँगी।

शिक्षण संकेत

पोस्टर बनाने के लिए शिक्षक आवश्यक सामग्रियाँ, जैसे- चार्ट पेपर, पत्रक और रंग आदि उपलब्ध करा सकते हैं।

img8

नूर: मैं अपनी पौधशाला से कुछ पौधे लेकर आऊँगा। फिर हम उन्हें उद्यान के चारों ओर किनारों पर लगाएँगे।

बबिता : यदि हम सब मिलकर काम करें तो उद्यान कुछ ही समय में बनकर तैयार हो जाएगा। वन महोत्सव बहुत आनंदमय होगा!

समस्त ग्रामवासी अपनी क्षमतानुरूप सहयोग करने को तत्पर हो गए।

गतिविधि 3

1. अपने क्षेत्र के रख-रखाव में सहायता करने वाले व्यक्तियों की पहचान कीजिए। उनके व्यवसाय क्या-क्या हैं?

.....................

.....................

.....................

.....................

2. नीचे दी गई तालिका को देखिए। उद्यान को विकसित करने और बनाए रखने के लिए किस प्रकार के कार्यों की आवश्यकता होती है, उन्हें सूचीबद्ध कीजिए। साथ ही उनमें उपयोग होने वाली सामग्रियों, उपकरणों और कौशलों का भी उल्लेख कीजिए। एक उदाहरण नीचे दिया गया है।

img9

3. अपने परिवार के सदस्यों अथवा पड़ोसियों से उनके व्यवसाय के बारे में पता कीजिए। आप उनसे कौन-कौन से प्रश्न पूछेंगे? कुछ उदाहरण यहाँ दिए गए हैं

(क) आपको अपने कार्य में सबसे अच्छा क्या लगता है?

(ख) आप किस प्रकार के उपकरण अथवा वस्तुओं का उपयोग करते हैं।

(ग) आपको अपने कार्य या व्यवसाय में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?

वन महोत्सव का आयोजन

बच्चे अपने परिवारों के साथ वन महोत्सव मनाने के लिए उद्यान में एकत्रित हुए। मल्लिका ने घोषणाएँ करने के लिए माइक का उपयोग किया। साफ-सफाई, पौधे लगाना, पानी देना, खाना बनाना आदि कार्यों के लिए समूहों का गठन किया गया।

सभी ने मिलकर काम किया और एक-दूसरे की सहायता की। अब उद्यान सुंदर * दिखने लगा था। उसमें नए पौधे, स्वच्छ मार्ग और रंगी हुई दीवारें थीं।

नदी पर बना सामुदायिक पुल

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बरसात के मौसम में चिनार नदी प्रायः उफान पर होती है। इस कारण वस्तुओं और वाहनों का आवागमन बहुत कठिन हो जाता है। विद्यालय और चिकित्सालय तक पहुँचना एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

2024 में इसी प्रकार बरसात के मौसम में पूरे समुदाय ने मिलकर बाँस, पत्थरों और अन्य सामग्री का उपयोग करके एक छोटा परंतु पक्का पुल केवल दो दिनों में बना लिया। अब वहाँ के विद्यार्थी सरलता से विद्यालय जा सकते हैं और ग्रामीण बिना किसी कठिनाई के नदी पार कर सकते हैं।

img10

चर्चा कीजिए

1. क्या आवश्यकता के समय समुदायों का एक साथ आना महत्वपूर्ण होता है? इस विषय में आपके क्या विचार हैं?

2. क्या आपके क्षेत्र में लोग एक-दूसरे की सहायता के लिए एकजुट होते हैं? क्या आपको ऐसा कोई अवसर याद है?

जिस प्रकार गाँव के लोग एक साथ आए और समस्या का हल निकाला, उसी प्रकार हमारे विद्यालय और समुदाय भी एक समूह के रूप में कार्य करने वाले लोगों पर निर्भर करते हैं।

क्या आप जानते हैं?

मानव समुदायों की भाँति ही चींटियों का झुंड भी एक बड़े समुदाय जैसा होता है। यहाँ प्रत्येक चींटी का एक विशेष काम होता है। कुछ चींटियाँ भोजन एकत्रित करती हैं, कुछ बच्चे सँभालती हैं और कुछ अपने घर की रक्षा करती हैं, ठीक उसी प्रकार जैसे मानव समुदाय में लोग मिलकर जीवन को उत्तम बनाने के लिए काम करते हैं। मधुमक्खियाँ भी एक समुदाय की तरह काम करती हैं, जहाँ प्रत्येक सदस्य का कोई विशेष कार्य होता है, जैसे- भोजन एकत्रित करना, बच्चों की रक्षा करना और छत्ते बनाना आदि।

मिल-जुलकर खाना

वृक्षारोपण के पश्चात चंदन और उसके मित्र उस स्थान की ओर गए जहाँ भोजन बन रहा था। गाँव के लोगों द्वारा सब्जियाँ और अनाज लाया गया। यह भोजन सभी के परिश्रम का उत्सव मनाने के लिए एक सामुदायिक भोज था।

img11 img12

सभी लोग साथ बैठकर भोजन करने लगे। बच्चों ने केले के पत्ते बाँटे और अन्य स्वयंसेवकों ने भोजन परोसा। सभी लोग उत्साहित होकर बातें कर रहे थे। स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ हँसी-मजाक और ठहाके भी लग रहे थे। भोज के बाद पत्तों को एक गड्ढे में गाड़ दिया गया।

क्या आप जानते हैं?

जब पत्तों को गड्‌ढे में गाड़ दिया जाता है तो वे खाद बन जाते हैं और मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं।

लिखिए

अपने परिवार या समुदाय के बारे में सोचिए। किसी पर्व या अन्य अवसर की तैयारी करते समय आप एक-दूसरे की सहायता कैसे करते हैं?

.....................

.....................

.....................

क्या आप जानते हैं?

उरुका माघ बिहू का पहला दिन (14 जनवरी) असम में आनंद, भोज और एकजुटता का समय होता है। इस दिन वहाँ के लोग मिलकर बाँस और सूखी घास से एक झोंपड़ी बनाते हैं, जिसे 'भेला घर' कहते हैं। यह उत्सव एक भव्य भोज के साथ संपन्न होता है। इसमें लोग साथ में भोजन पकाते हैं, खाते हैं और नृत्य करते हैं।

img13

वन महोत्सव का उत्सव संपन्न हो गया। सभी थके हुए थे, फिर भी वे प्रसन्न थे कि उन्होंने मिलकर काम किया और उद्यान को सुंदर व आकर्षक बना दिया। बच्चों ने निर्णय लिया कि अब से उद्यान की देखभाल वे स्वयं करेंगे।

img14

क्या आप जानते हैं?

सिक्किम में जब फसल काटने का समय आता है तो समुदाय के व्यक्ति एक-दूसरे की सहायता के लिए एकत्रित होते हैं। कृषि में विशेषज्ञ लोगों को 'खेताला' कहा जाता है। ऐसी परंपराएँ फसलों की कटाई को सहज बनाती हैं और व्यक्तियों के बीच एकता की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।

चर्चा कीजिए

1. ऐसे कौन-कौन से उपाय हैं, जिनसे हम प्रकृति का और अपने आस-पड़ोस का ध्यान रख सकते हैं? कुछ उपाय सूचीबद्ध कीजिए।

2. दूसरों की सहायता करने और मिलकर काम करने से हमारा समुदाय उत्तम कैसे बनता है?

आइए विचार करें

हमारा विद्यालय, हमारा समूह !

1. आपके विद्यालय में लोग जैसे शिक्षक, विद्यार्थी, देखभाल करने वाले (केयर टेकर), बस चालक आदि कौन-कौन से विभिन्न कार्य करते हैं।

img15

व्यक्ति

वे विद्यालय में कैसे सहायता करते हैं?

शिक्षक

शिक्षक, विद्यार्थियों को नया ज्ञान प्राप्त करने में सहायता करते हैं।

विद्यालय बस चालक

-

-

(क) विद्यालय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक समूह के रूप में कार्य करना क्यों महत्वपूर्ण है?

(ख) विद्यालयी समुदाय के एक सदस्य के रूप में आपकी भूमिका क्या है?

2. चार या पाँच विद्यार्थियों के छोटे-छोटे समूह बनाइए। नीचे दी गई सूची में से प्रत्येक समूह में करने के लिए एक आनंदमय गतिविधि चुनिए-

(क) वृक्षारोपण

(ख) स्वच्छता अभियान

(ग) प्राकृतिक चीजों से वस्तुएँ बनाना, जैसे पत्तों की थालियाँ या माला, वंदनवार जैसी सजावट की वस्तुएँ।

गतिविधि के पश्चात नीचे दी गई तालिका भरिए -

समूह का नाम

चयनित गतिविधि

प्रयुक्त सामग्री

आपने क्या सीखा?

-

-

-

3. पहेलियों का मिलान चित्रों में छिपे उनके समाधान से कीजिए।

(क) मैं हूँ वह स्थान जहाँ पर करते लोग प्रतीक्षा, बस आती और जाती रहती, यहाँ सवारी सबको मिलती, छोड़ो अब तुम सब आराम, चलो बताओ मेरा नाम !

img16

उत्तर : ...............................................................

(ख) दूर-दूर से चिट्ठी लाऊँ, टिकट लगा पार्सल ले जाऊँ, लिख चिट्ठी मुझ तक पहुँचाओ, जल्दी मेरा नाम बताओ!

img17

उत्तर : ...............................................................

(ग) चमक-दमक और तरह-तरह के लोगों से मैं घिरा हुआ, फल-सब्जी और खाने-पीने की चीजों से भरा हुआ, मैं हूँ वह स्थान जहाँ पर मिलता सब सामान, बताओ मेरा नाम !

img18

उत्तर : ...............................................................

(घ) मैं हूँ वह स्थान जहाँ तुम खेलो-कूदो, दौड़ लगाओ, मित्रों के संग झूला झूलो, फिसल-पट्टी से फिसल जाओ, चारों ओर ठहाकों के स्वर, जल्दी मेरा नाम बताओ!

img19

उत्तर : ...............................................................

अपनी रुचि के किसी सार्वजनिक स्थान को चुनिए और उससे संबंधित एक पहेली बनाइए, जिससे आपके मित्र उसका उत्तर दे सकें।

.....................

.....................

.....................

.....................

4. कक्षा में तीन समूह बनाइए। प्रत्येक समूह अपने किसी क्षेत्र की ऐसी स्थिति के बारे में सोचे, जिसे सुधारने की आवश्यकता है। ऐसे कार्यों की पहचान कीजिए, जो उस स्थिति को उत्तम बना सकते हैं। यह स्वच्छता, दूसरों की सहायता करने या किसी कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित हो सकती है। नीचे दी गई तालिका भरिए -

समूह

स्थिति

गतिविधि

आपकी भूमिका

समूह 1

समूह 2

समूह 3

तालिका भरने के पश्चात नीचे दिए गए प्रश्नों पर चर्चा कीजिए और उत्तर दीजिए-

(क) क्या आप सोचते हैं कि मिलकर काम करने से आपकी गतिविधियाँ अधिक उपयोगी हो सकती हैं? कारण बताइए।

(ख) इन गतिविधियों में आपकी सहभागिता समुदाय की सहायता कैसे करेगी?

5. अपने परिवार से आपके क्षेत्र में प्रसिद्ध किसी विशेष कौशल या हस्तशिल्प, जैसे टोकरी बनाना, दीवार पर चित्रकारी करना, मिट्टी के बर्तन बनाना आदि के विषय में पूछिए।