Skip to content

अध्याय 2

लुका-छिपी

आप कहाँ छुपे हो?
Screenshot 2025-11-10 152050Screenshot 2025-11-10 152101Screenshot 2025-11-10 152110

आइए करते हैं

  1. चित्र को देखिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

    (क) बच्चे कौन-सा खेल खेल रहे हैं?

    (ख) ऊपर से कौन देख रहा है?

    (ग) दृश्य 1 में यदि रानी अपने चेहरे को झोंपड़ी की ओर कर ले तो क्या वह उन बच्चों को देख पाएगी जो झोंपड़ी के पास छिपे हैं? अपने दिए गए उत्तर पर चर्चा कीजिए।

    Screenshot 2025-11-10 152157

    दृश्य 4 में क्या मिनी सभी बच्चों को खेल खेलते हुए देख सकती है? चर्चा कीजिए।

    Screenshot 2025-11-10 152205
  2. मिनी, भोलू और रानी एक ही ईंट का रेखाचित्र बनाते हैं। एक ही ईंट के अनेक रेखाचित्र भिन्न-भिन्न क्यों है? चर्चा कीजिए।

    किसका रेखाचित्र निम्नलिखित दृश्य दर्शाता है?

    ईंट के रेखाचित्र का दृश्य विद्यार्थी का नाम
    शीर्ष दृश्य
    अग्र दृश्य
    पार्श्व दृश्य

    शिक्षण संकेत – विद्यार्थी विभिन्न उत्तर दे सकते हैं। चित्रों में उपस्थित दृश्यों के प्रकारों पर भी चर्चा कीजिए, जैसे- शीर्ष (ऊपर का) दृश्य, पार्श्व (एक ओर का) दृश्य, अग्र (सामने का) दृश्य।

  3. चित्रों को देखकर वस्तुओं के नाम लिखिए। यहाँ यह भी लिखिए कि वस्तु का कौन-सा दृश्य दिया गया है।
  4. Screenshot 2025-11-10 152214

    नाम : ....................

    दृश्य: ....................

    Screenshot 2025-11-10 152220

    नाम : ....................

    दृश्य: ....................

    Screenshot 2025-11-10 152225

    नाम : ....................

    दृश्य: ....................

    Screenshot 2025-11-10 152231

    नाम : ....................

    दृश्य: ....................

    Screenshot 2025-11-10 152241

    नाम : ....................

    दृश्य: ....................

    Screenshot 2025-11-10 152246

    नाम : ....................

    दृश्य: ....................

    Screenshot 2025-11-10 152251

    नाम : ....................

    दृश्य: ....................

    Screenshot 2025-11-10 152257

    नाम : ....................

    दृश्य: ....................

    Screenshot 2025-11-10 152302

    नाम : ....................

    दृश्य: ....................


  5. जगत और रानी एक ही वस्तु के भिन्न-भिन्न रेखाचित्र बनाते हैं। वस्तुओं के साथ दृश्य का मिलान कीजिए।Screenshot 2025-11-10 152334Screenshot 2025-11-10 152340अपने चारों ओर देखिए! विभिन्न वस्तुओं, जैसे- कुर्सी, मेज, पेंसिल, रबड़, जन्मदिन वाली टोपी, बोतल आदि के अलग-अलग दृश्यों के रेखाचित्र बनाने का प्रयास कीजिए।
बक्सों के भवन

जगत और मिनी खेल रहे हैं। वे माचिस की खाली डिब्बियों का प्रयोग करके अनेक भवन बनाते हैं और अलग-अलग दिशाओं से उनके चित्र बनाते हैं।

Screenshot 2025-11-10 152349Screenshot 2025-11-10 152356

अब आप भी माचिस की खाली डिब्बियाँ या अन्य डिब्बे एकत्रित करके विभिन्न भवनों की आकृतियाँ बना सकते हैं और उनके शीर्ष दृश्य, पार्श्व दृश्य तथा अग्र दृश्य दर्शा सकते हैं। आप अपने मित्रों को अपने द्वारा बनाए गए दृश्यों को सही भवन से मिलाने की चुनौती दे सकते हैं।

बिल्ली ने जगत को ढूँढ़ लिया

अगले दिन पाँचों मित्र उत्साह के साथ विद्यालय जाते हैं क्योंकि आज गतिविधि दिवस है। जगत की पालतू बिल्ली उसका अनुसरण करते हुए विद्यालय पहुँच जाती है। बिल्ली कक्षा की खिड़की पर बैठ जाती है और जगत को ढूँढने का प्रयास करती है।

Screenshot 2025-11-10 152405

आइए करते हैं

जगत की बिल्ली ने उसे प्रथम पंक्ति की तीसरी मेज पर बैठा हुआ देखा।

  1. चित्र में जगत की स्थिति को चिह्नित कीजिए।
  2. नीले थैले की स्थिति के विषय में बताइए।
  3. .............
  4. दूसरी पंक्ति के मध्य की मेज पर आप क्या देखते हैं?
  5. ................
  6. अभ्यास पुस्तिका कहाँ रखी है दूसरी पंक्ति की प्रथम मेज पर या तीसरी पंक्ति की मध्य वाली मेज पर?................
  7. दूसरी पंक्ति की तीसरी मेज पर एक सेब का चित्र बनाइए।
ग्रिड (जाल) का खेल

Screenshot 2025-11-10 152414

यहाँ ग्रिड को भरने के लिए रानी द्वारा दिए गए संकेत हैं --Screenshot 2025-11-10 160530

  • दाईं ओर ठीक ऊपर एक रबड़।
  • बाईं ओर ठीक ऊपर एक पेंसिल।
  • दूसरी पंक्ति के दूसरे स्तंभ में एक सेब।
  • तीसरी पंक्ति के दूसरे स्तंभ में एक पानी की बोतल ।
शिक्षण संकेत - विद्यार्थियों को कक्षा में ग्रिड का खेल खेलने के लिए कहिए। वे आँगन में या मेज पर जाल बना सकते हैं। वे जाल पर भिन्न-भिन्न वस्तुएँ अलग-अलग स्थितियों में रख सकते हैं।

जाल (ग्रिड) का खेल - खजाने की खोज

इस खेल में एक खिलाड़ी जाल में दी गई वस्तुओं में से एक वस्तु का नाम अपने मन में सोचता है और इसका पता लगाने में दूसरे खिलाड़ी की सहायता करता है।

आइए देखते हैं, जगत और मिनी कैसे खेल रहे हैं।

Screenshot 2025-11-10 161908

जगत ने कौन-सी वस्तु सोची थी?

शिक्षण संकेत -कैसे खेलें - 4×4 के जाल में वस्तुएँ रखी हुई हैं। पहला खिलाड़ी अपने मन में सोची हुई वस्तु को खोजने के लिए दूसरे खिलाड़ी को संकेत देगा तथा उस वस्तु को पहचानने में उसकी सहायता करेगा। खिलाड़ी ग्रिड में ऊपर, नीचे, दाएँ, बाएँ जा सकते हैं परंतु उन्हें विकर्ण की दिशा में जाने की अनुमति नहीं है। विद्यार्थी यह खेल युग्म में खेल सकते हैं। विद्यार्थी लिखकर या बोलकर मार्ग का वर्णन कर सकते हैं। उन्हें पर्याप्त संकेतों एवं प्रश्नों से मन में सोची गई उस वस्तु को खोजने के लिए प्रोत्साहित कीजिए, जैसे - प्रारंभ बिंदु से मैं....... कदम दाएँ या बाएँ गया, फिर मैं..... कदम ऊपर या नीचे गया आदि और इसी प्रकार आगे बढ़ते रहें।

अपने साथी के साथ यह खेल खेलिए।

प्रारंभ बिंदु से पुष्प तक पहुँचने का मार्ग बताइए। प्रत्येक मार्ग में कितने कदमों की आवश्यकता है?

उन सभी मार्ग के विषय में बताइए या लिखिए जिनके द्वारा आप पुष्प तक पहुँचे हैं।

प्रारंभ बिंदु से संतरे या आम में से किस पर कम कदमों में पहुँचा जा सकता है?

Screenshot 2025-11-10 161916
विद्यालय के चारों ओर ड्रोन
Screenshot 2025-11-10 161922Screenshot 2025-11-10 161929

अपने मित्रों को दिखाने के लिए ज्ञान एक ड्रोन लाया है। ड्रोन हवा में उड़ते हुए छायाचित्र ले सकता है।

प्रीत की बड़ी बहन ने विद्यालय का एक मानचित्र बनाया है। आप सरलता से इसमें कक्षा 4 का पता लगा सकते हैं। कक्षा 4 से मंच तक के पथ को चिह्नित कीजिए।

Screenshot 2025-11-10 161943

आप यहाँ कितने मार्गों का पता लगा सकते हैं?
(प्रत्येक मार्ग को दिखाने के लिए अलग-अलग रंग की पेंसिल का उपयोग करें।)

सबसे छोटा मार्ग कौन-सा है? आपने कैसे पता लगाया?

..........................

विद्यालय में पानी पहुँचाने वाला व्यक्ति प्रवेश द्वार से बाईं ओर मुड़ा है। उसे मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) हेतु रसोईघर तक पहुँचने का मार्ग बताइए। इसके लिए नीचे निर्देश लिखिए।

............................

रजत का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उसे पुस्तकालय से चिकित्सा कक्ष में ले जाने हेतु आप कौन-सा मार्ग चुनेंगे?

.............................

क्रीडा-स्थल में आयोजित प्रार्थना सभा के बाद भोलू को सूचना प्रौद्योगिकी कक्ष जाना है और रानी को खेल कक्ष जाना है। उनके मार्गों का पता लगाइए। किसका मार्ग अधिक लंबा है?

..............................

आइए करते हैं (परियोजना कार्य)

अपने विद्यालय के मुख्य द्वार से कक्षाओं तक पहुँचने का मानचित्र बनाइए और साथ में अन्य महत्वपूर्ण स्थान भी दिखाइए।

Screenshot 2025-11-10 162307