Skip to content

अध्याय 3

हमारे चारों ओर पैटर्न (प्रतिरूप)

आइए गिनते हैं

गुंडप्पा के पास कुछ भूमि है इसमें नारियल के लंबे-लंबे वृक्ष हैं।

गुंडप्पा के पास कितने नारियल के वृक्ष हैं?...............
आपको यह कैसे ज्ञात हुआ?

गुंडप्पा ने प्रत्येक वृक्ष से 5 नारियल तोड़े।

Screenshot 2025-11-10 171337

उसने कुल कितने नारियल तोड़े हैं?............

मुनिअम्मा प्लेटें और कप बनाती है।

दिए गए चित्र में कपों की संख्या =

Screenshot 2025-11-10 171344

मुनिअम्मा ने नारियल के लड्डुओं को और दूध के पेड़ों को ट्रे (थाली) में इस तरह सजाया है कि सभी ट्रे (थालियाँ) समान व्यवस्था में सजी हुई हैं। एक के ऊपर एक ट्रे रखी हुई है।

Screenshot 2025-11-10 171352

तीनों ट्रे (थाली) में नारियल के कुल कितने लड्डू हैं?

तीनों ट्रे (थाली) में दूध के कुल कितने पेड़े हैं?

Screenshot 2025-11-10 171358
शिक्षण संकेत – विद्यार्थियों को समूहन (Grouping) की विभिन्न विधियों के साथ गिनती करने और अपने विचारों को साझा करने के लिए शिक्षक प्रोत्साहित करें।

रुपये-पैसों के साथ पैटर्न (प्रतिरूप)

शर्ली और शिव ने अपनी खेल-मुद्राओं को रोचक पैटर्न (प्रतिरूपों) में व्यवस्थित किया है, जैसा कि नीचे दर्शाया गया है।

Screenshot 2025-11-10 171406Screenshot 2025-11-10 171413Screenshot 2025-11-10 171418

आपने इनकी गिनती कैसे की? कक्षा में चर्चा कीजिए।

₹36, ₹125 और ₹183 को दर्शाने के लिए 1, 2, 5 और 10 रुपयों की खेल-मुद्रा का उपयोग कीजिए। अपने सहपाठियों से पूछिए कि यह कितना धन है।

दो विधियाँ

शर्ली और शिव ने अपने सिक्कों को नीचे दर्शाए चित्रों के अनुसार व्यवस्थित किया है। त्रिभुजों में सिक्कों की संख्या लिखिए।

शर्ली
Screenshot 2025-11-10 171428
शिव
Screenshot 2025-11-10 171435

शिव द्वारा की गई व्यवस्था का वर्णन कीजिए और सिक्कों की संख्या लिखिए।

..........................

..........................

शर्ली द्वारा की गई व्यवस्था का वर्णन कीजिए और उसके सिक्कों की संख्या लिखिए।

..........................

..........................

शिव ने अपनी संख्याओं को युग्मों में व्यवस्थित किया है। हम ऐसी संख्याओं को 'सम संख्याएँ' कहते हैं। शर्ली की संख्याओं को 'विषम संख्याएँ' कहते हैं।

1 से 20 के बीच की संख्याओं में सम और विषम संख्याएँ पहचानिए। आप संख्याओं की युग्मन व्यवस्था को यहाँ दर्शा सकते हैं।

Screenshot 2025-11-10 171445Screenshot 2025-11-10 171452

क्या आपको लगता है कि 2 के पहाड़े में सभी गुणनफल सम संख्याएँ हैं?

शिक्षण संकेत – शिक्षक विद्यार्थियों को उन वस्तुओं की प्रतिरूप-संख्या की पहचान करने के लिए प्रोत्साहित करें जिन्हें युग्मों में रखा जा सकता है (सम संख्याएँ) और जिन्हें युग्मों में नहीं रखा जा सकता है (विषम संख्याएँ)।
रंगीन मोम रंगों (क्रेयॉन्स) की सजावट

प्रत्येक विषम संख्या पर गोला लगाइए और सम संख्या के चारों ओर बॉक्स बनाइए। यदि आवश्यकता हो तो मोम रंग का उपयोग कीजिए।

Screenshot 2025-11-10 171510

चर्चा कीजिए कि कौन-सी संख्याएँ सम हैं और कौन-सी विषम।

Screenshot 2025-11-10 171518

शर्ली ने अपनी गणित की पुस्तक के पृष्ठों में एक रोचक सम-विषम क्रम देखा।

अपनी गणित की पाठ्यपुस्तक का अवलोकन कीजिए और पता कीजिए कि शर्ली ने क्या देखा है। सम संख्याओं पर बॉक्स एवं विषम संख्याओं पर गोला बनाइए।

पहचान कीजिए कि निम्नलिखित संख्याओं में से कौन-सी सम संख्या और कौन-सी विषम संख्या है? अपने उत्तर के लिए तर्क दीजिए।

Screenshot 2025-11-10 171526

विषम संख्याएँ : .....................

सम संख्याएँ : ....................

बिना पुनरावृत्ति किए अंक 1 और अंक 6 का उपयोग करके दो 2-अंकीय संख्याएँ बनाइए।..............................

सम या विषम संख्याओं को पहचानिए। अब कोई 2 अंक चुनिए और उनसे 2-अंकीय सम संख्याएँ बनाइए।....................


1 से 100 तक की संख्याओं में सम संख्याएँ अधिक हैं या विषम?

शर्ली ने देखा कि किसी भी विषम संख्या से ठीक पहले और बाद में आने वाली संख्याएँ सम होती हैं। अब शिव यह सोच रहा है कि किसी सम संख्या से पहले और बाद की दोनों संख्याएँ विषम होती हैं। आपको क्या लगता है? जाँच कीजिए और चर्चा कीजिए।

किसी भी बीच की संख्या को छोड़े बिना किन्हीं 10 लगातार संख्याओं को चुनिए। प्रत्येक संख्या के नीचे लिखिए कि वह सम है या विषम। क्या आपको कोई ध्यान देने वाली बात दिखी? चर्चा कीजिए।

Screenshot 2025-11-10 174528