Skip to content

अध्याय 8

तौलना और उड़ेलना

हम कक्षा 3 में भार (वजन) और धारिता के मापन के बारे में पहले ही सीख चुके हैं। क्या आपको 1 किलोग्राम नमक का पैकेट और 1 लीटर की बोतल याद है? आइए, भार और धारिता मापन के विषय में कुछ और जानें।

Screenshot 2025-11-14 123705
  1. दिए गए चित्रों को देखिए और भारी से हल्के जानवरों के नाम क्रमानुसार लिखिए।
  2. अपने घर में उपलब्ध सबसे भारी वस्तु का नाम लिखिए। आपने यह कैसे पता किया?
  3. आप अपने विद्यालय का बस्ता सरलता से उठा लेते हैं या आपको कुछ अधिक प्रयास करना पड़ता है?
  4. अपने बस्ते में रखी हुई सबसे भारी पुस्तक का नाम लिखिए। आपने यह कैसे जाना?
  5. आपका भार कितना है? आपने यह कैसे पता किया?
सब्जी बाजार में मनोरंजन

रीता और शबनम कुछ फल और सब्जियाँ खरीदने के लिए बाजार गईं। वहाँ उन्होंने एक सब्जी विक्रेता को सब्जियाँ तौलते हुए देखा।

Screenshot 2025-11-14 123713

आपको क्या लगता है, आधे कदू का वजन कितना होगा? ................

आइए करते हैं

नीचे दिए गए फलों और सब्जियों के भार का अनुमान लगाइए और उपयुक्त खाने पर सही का चिह्न लगाइए। प्रयास कीजिए कि आप अपने अनुमान की जाँच तुला (तराजू) के प्रयोग से करें।

फलों और सब्जियों के नामअनुमानित भारवास्तविक भार
1 कि.ग्रा. से कम1 कि.ग्रा. से अधिक1 कि.ग्रा. से कम1 कि.ग्रा. से अधिक
6 केलेScreenshot 2025-11-14 123722
5 आलूScreenshot 2025-11-14 123727
10 टमाटरScreenshot 2025-11-14 123733
15 प्याजScreenshot 2025-11-14 123741

आइए खोजें

(क) चित्र को ध्यानपूर्वक देखिए। आप भी ऐसा प्रयास कर सकते हैं।

प्रायः किलोग्राम को कि.ग्रा. और ग्राम को ग्रा. लिखते हैं।

Screenshot 2025-11-14 123749

500 ग्राम दाल की 2 थैलियाँ = 1000 ग्राम = 1 कि.ग्रा.

अतः 500 ग्राम की 1 थैली = 1/2 कि.ग्रा.

या 500 ग्राम = ½ कि.ग्रा.

Screenshot 2025-11-14 123801

(ख) चित्र देखिए, आप भी तुला का प्रयोग करके मापने का ऐसा प्रयास कर सकते हैं।

Screenshot 2025-11-14 123828

250 ग्राम दाल की 4 थैलियाँ = 1000 ग्राम = 1 कि.ग्रा.

अत: 250 ग्राम की 1 थैली = 1/4 कि.ग्रा.

या 250 ग्राम = ½ कि.ग्रा.


Screenshot 2025-11-14 123835

चित्र देखिए, आप भी तुला से वस्तुओं को मापने का ऐसा प्रयास कर सकते हैं।

Screenshot 2025-11-14 123846

100 ग्राम दाल की 10 थैलियाँ = 1000 ग्राम = 1 कि.ग्रा.


Screenshot 2025-11-14 123854

आइए पता लगाएँ

  1. 250 ग्राम दाल की कितनी थैलियों का भार 500 ग्राम दाल की एक थैली के बराबर होगा?

    खाली पलड़े में 250 ग्राम दाल की उतनी थैलियाँ बनाइए जिससे बाईं ओर रखी 500 ग्राम दाल की थैली वाला पलड़ा संतुलित हो जाए।

    आपने क्या पाया?

    250 ग्राम = 500 ग्राम का ......1/2,2

    Screenshot 2025-11-14 123903
  2. तीर के चिह्न द्वारा दर्शाइए कि तुला का पलड़ा किस दिशा में झुकेगा? आपके लिए नीचे एक उदाहरण करके दर्शाया गया है।

    (क)Screenshot 2025-11-14 144710

    (ख)Screenshot 2025-11-14 144717 (ग)Screenshot 2025-11-14 144725 (घ)Screenshot 2025-11-14 144733
  3. नीचे दी गई वस्तुओं को मापने के लिए उपयुक्त इकाइयों का मिलान कीजिए।Screenshot 2025-11-14 144747
शिक्षण संकेत - शिक्षक कक्षा में वस्तुओं को मापने की गतिविधि का आयोजन कर सकते हैं। इस हेतु शिक्षक तुला, 100 ग्राम, 500 ग्राम, 1 कि. ग्राम आदि भार के बाटो की व्यवस्था कक्षा में करें। बच्चों से घर पर आस-पड़ोस में भी इस गतिविधि को करने के लिए कहा जा सकता हैं।

आइए करते हैं

Screenshot 2025-11-14 144758
  1. कितने रबड़ का भार 50 ग्राम हल्दी की थैली के बराबर होगा?..............
  2. एक 100 ग्राम साबुन की टिकिया का भार .............रबड़ के बराबर होगा।
  3. .................रबड़ का भार 250 ग्राम चीनी के बराबर होगा।

आइए विचार करें

मिठाइयों के डिब्बे

श्रीमान् श्रीनाथन जी की मिठाई की दुकान है उनके पास 1 कि.ग्रा. काजू कतली बनाने के कई ऑर्डर हैं। उन्हें अलग-अलग भार के डिब्बों में मिठाई बाँधना है।

Screenshot 2025-11-14 144809

1 कि.ग्रा. काजू कतली के लिए कितने डिब्बों की आवश्यकता होगी? रिक्त स्थान पर लिखिए।

  1. श्रीमान दास 500 ग्राम के भार के डिब्बों में मिठाई चाहते हैं। ............................
  2. श्रीमती फर्नांडिस 250 ग्राम के भार वाले डिब्बों में मिठाई चाहती हैं। .............................
  3. श्रीमती खान 100 ग्राम के भार वाले डिब्बों में मिठाई चाहती हैं। .............................
  4. श्रीमान पटेल 50 ग्राम के भार वाले डिब्बों में मिठाई चाहते हैं। ..............................

भार तौलने के उपकरण

क्या आप जानते हैं कि विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को तौलने के लिए विभिन्न प्रकार की तौल मशीन प्रयुक्त होती हैं?

Screenshot 2025-11-14 144817

आइए गतिविधि करते हैं

एक माह में आपके घर में निम्नलिखित वस्तुओं की कितनी मात्रा का उपयोग होता है? अपने माता-पिता/अभिभावकों से चर्चा कर पता लगाइए और वस्तुओं का भार लिखिए।

वस्तुएँवजन
आटा
चावल
दालें
शक्कर

तरण और उसकी बहन आटा, चावल और नमक के थैले उठा रहे हैं।

Screenshot 2025-11-14 144826

आपको क्या लगता है कि इन थैलों को उठाते समय वे क्या अनुभव कर रहे होंगे?

क्या आपने भी कभी अपने घर में ऐसे थैलों को उठाया है? तब आपने क्या अनुभव किया? चर्चा कीजिए।

आइए करते हैं

  1. अपने आस-पास की कुछ वस्तुओं को उठाने का प्रयास कीजिए और ऐसी तीन वस्तुओं के नाम लिखिए जिन्हें आप सरलता से उठा सकते हैं। उनका अनमानित भार लिखिए।
    1. ..................
    2. ..................
    3. ..................
  2. . अब उन वस्तुओं के नाम लिखिए जिन्हें उठाने में आपको अधिक प्रयास करना पड़ता है। उनका अनुमानित भार लिखिए।
    1. ..................
    2. ..................
    3. ..................
  3. बताइए कि निम्नलिखित में 5 कि.ग्रा. की कितनी थैलियाँ होंगी?

    (क) 10 कि.ग्रा. में.................

    (ख) 20 कि.ग्रा. में...............

    (ग) 50 कि.ग्रा. में..................

    (घ) 25 कि.ग्रा. में..................

  4. नीचे दिए गए बाएँ स्तंभ में दी गई वस्तुओं एवं जीवों का मिलान दाएँ स्तंभ में उनके अनुमानित भार से कीजिए।

वस्तुएँ और उनके अनुमानित वज़न

एक बिल्ली Screenshot 2025-11-14 154355
1 ग्राम से 5 ग्राम तक
एक हाथी Screenshot 2025-11-14 154404
150कि.ग्रा. से 300 कि.ग्रा. तक
1 लीटर की भरी हुई बोतल Screenshot 2025-11-14 154507
3 कि.ग्रा. से 5 कि.ग्रा. तक
एक बाघ Screenshot 2025-11-14 154540
10 ग्राम से 15 ग्राम तक
एक खाली गैस सिलेंडर Screenshot 2025-11-14 154547
6 कि.ग्रा. से
10 कि.ग्रा. तक
एक पेन Screenshot 2025-11-14 154553
1000 कि.ग्रा. से अधिक
एक पत्ती Screenshot 2025-11-14 154600
15 कि.ग्रा.
एक लकड़ी की कुर्सी Screenshot 2025-11-14 154608
800 ग्राम से 1000 ग्राम तक
क्या आप जानते हैं?
Screenshot 2025-11-14 155202 मीराबाई चानू एक भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर) हैं। उन्होंने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने कुल 202 किलोग्राम भार उठाया।

धारिता मापन

क्या आपको 1 लीटर की बोतल याद है? आपकी पानी की बोतल में कितना पानी आता है?

Screenshot 2025-11-14 155210

ऐसे पात्रों तथा बोतलों को खोजिए जिनमें हम निम्नलिखित मात्रा में पानी रख सकें। नीचे दी गई तालिका में उपयुक्त स्तंभ में उनके नाम लिखिए।

1 लीटर से कम1 लीटर1 लीटर से अधिक

अपने शिक्षकों और अभिभावकों की सहायता से विभिन्न धारिता वाले पात्रों जैसे - 500 मि.ली., 250 मि.ली., 100 मि.ली. और 10 मि.ली. को एकत्रित कीजिए।

पानी से भरी हुई इन छोटी-छोटी बोतलों से 1 लीटर की बोतल को भरने का प्रयास कीजिए।

प्रायः लीटर को ली. और मिलीलीटर को मि.ली. लिखते हैं।

आइए जानें

(क) 1 ली. की बोतल को भरने के लिए 500 मि.ली. वाली कितनी बोतलों की आवश्यकता होगी?

Screenshot 2025-11-17 150203Screenshot 2025-11-17 150209

500 मि.ली. + 500 मि.ली. = 1 ली.

1000 मि.ली. = 1 ली.

500 मि.ली. = 1/2 ली.

(ख) 1 ली. वाली बोतल को भरने के लिए 250 मि.ली. वाली कितनी बोतलों की आवश्यकता होगी?

250 मि.ली. + 250 मि.ली. + 250 मि.ली. + 250 मि.ली. = 1 ली.

1000 मि.ली. = 1 ली.

250 मि.ली. . = 1/4

Screenshot 2025-11-17 150153

(ग) 1 ली. वाली बोतल को भरने के लिए 100 मि.ली. वाली कितनी बोतलों की आवश्यकता होगी?

Screenshot 2025-11-17 150146Screenshot 2025-11-17 150134

(घ) कितने हैं? ज्ञात कीजिए।

1/2 ली. में 250 मि.ली. = ............

750 मि.ली. में 250 मि.ली. =.................

1/2 ली. में 100 मि.ली. = ...................

800 मि.ली. में 100 मि.ली. = .....................

आइए करते हैं

  1. 10 मि.ली. का एक कप या बोतल लीजिए और यह पता लगाने का प्रयास कीजिए कि 100 मि.ली. वाली बोतल भरने के लिए 10 मि.ली. वाले कितने कपों या बोतलों की आवश्यकता होगी?.............

    अब पता लगाइए -

    (क) 10 मि.ली. वाले कितने कप 250 मि.ली. वाले एक गिलास को भरेंगे?.........

    (ख) 10 मि.ली. वाले कितने कप 500 मि.ली. वाले एक बर्तन को भरेंगे?.............

    (ग) 10 मि.ली. वाले कितने कप 1 ली. वाली एक बोतल को भरेंगे?............

  2. 1 मि.ली. की एक बिंदुपाती (ड्रॉपर) लीजिए और बताइए -

    (क) 10 मि.ली. के कप को भरने के लिए 1 मि.ली. वाली कितनी बिंदुपातियों की आवश्यकता होगी?

    Screenshot 2025-11-17 150126

    (ख) एक चम्मच को भरने के लिए कितनी बिंदुपातियों की आवश्यकता होगी?

  3. इन तरल पदार्थों की कितनी मात्रा का प्रयोग एक समय में किया जा सकता है?
  4. (क) आँख की दवा

    ......एक समय में 1 मि.ली. से कम

    (ख) शहद ..........................

    (ग) खाँसी की दवा .....................

    (घ) खाना बनाने में प्रयुक्त तेल ......................

    (ङ).................. .................

    Screenshot 2025-11-17 150119
  5. श्रीमान् कृष्ण सुगंधित तेल को विभिन्न आकार की बोतलों में भरते हैं। एक पर्व के अवसर पर विभिन्न ग्राहक उनसे 1 ली. सुगंधित तेल को अलग-अलग आकार की बोतलों में माँगते हैं। प्रत्येक ग्राहक को मिलने वाली बोतलों की संख्या लिखिए।
  6. (क) सुश्री शेट्टी प्रत्येक बोतल 500 मि.ली. की चाहती हैं। .............

    (ख) श्रीमान् मुथुकुमार प्रत्येक बोतल 200 मि.ली. की चाहते हैं। ................

    (ग) सुश्री नैनी प्रत्येक बोतल 100 मि.ली. की चाहती हैं। .....................

    (घ) सुश्री कन्नन प्रत्येक बोतल 50 मि.ली. की चाहती हैं। ...................

  7. निम्नलिखित पात्रों की धारिता का पहले अनुमान लगाइए और फिर मापकर सत्यापित कीजिए। इस हेतु एकत्रित किए गए विभिन्न पात्रों (उदाहरण के लिए, 500 मि.ली., 250 मि.ली., 100 मि.ली., 50 मि.ली., 10 मि.ली.) का प्रयोग कीजिए।
Screenshot 2025-11-17 150106
पात्रअनुमानित धारितावास्तविक धारिता
पानी की बोतल
गिलास
मग
जग
बाल्टी
चाय का चम्मच
कटोरा

आइए खोजें

अपने आस-पास की दुकानों का भ्रमण कीजिए और वहाँ उपलब्ध उन वस्तुओं की सूची बनाइए जो अगले पृष्ठ पर तालिका में दी गई विभिन्न मात्राओं में बेची जाती हैं।

Screenshot 2025-11-17 150059
50 मि.ली.100 मि.ली.200 मि.ली.250 मि.ली.500 मि.ली.900 मि.ली.

आइए जानें

(क) आप एक दिन में लगभग कितने लीटर पानी पीते हैं? आपने यह कैसे ज्ञात किया?

........................................

(ख) कौआ एक बार में लगभग कितना पानी पीता है?

........................................

Screenshot 2025-11-17 143345 (ग) आप एक दिन में कितना दूध पीते हैं?

........................................

Screenshot 2025-11-17 143352(घ) एक गाय प्रतिदिन लगभग कितना पानी पीती होगी?

........................................

Screenshot 2025-11-17 150050आप घर में सबसे अधिक पानी का उपयोग किसलिए करते हैं? आप सबसे कम पानी का उपयोग किस हेतु करते हैं? अपनी कक्षा के अन्य विद्यार्थियों के साथ इसकी तुलना कीजिए कि किन गतिविधियों में आपका और उनका पानी का उपयोग समान है?

निम्नलिखित गतिविधियों में पानी की कितनी मात्रा का प्रयोग किया जाता होगा?

(क) स्नान के लिए

(ख) खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए

Screenshot 2025-11-17 143257

(ग) फूलदार पौधों को पानी देने के लिए

(घ) कपड़े धोने के लिए

(ङ) ...................

(च) ....................

Screenshot 2025-11-17 125712
धारिता मापने वाले पात्र

क्या आपने कभी दूध मापने वाले इन पात्रों को देखा है?

Screenshot 2025-11-17 125704
दैनिक जीवन में जल संरक्षण

क्या आपने कभी अपने नल अथवा जल-शोधक (वाटर प्यूरिफायर) से टपकती हुई पानी की बूँदों को देखा है? क्या आपने कभी सोचा है कि इस प्रकार धीरे-धीरे टपकने से कितनी मात्रा में पानी व्यर्थ हो जाता है?

Screenshot 2025-11-17 125712

एक खाली पात्र लीजिए और उसे टपकने वाले नल के अथवा जल-शोधक के नीचे एक घंटे के लिए रख दीजिए। देखिए, केवल धीमी बूंदों के रिसाव से ही एक घंटे में कितनी मात्रा में जल का अपव्यय होता है। क्या यह देखकर आप चकित हुए?

अब अनुमान लगाइए कि एक दिन में कितनी मात्रा में पानी व्यर्थ होता है?

एक सप्ताह में कितना पानी व्यर्थ होगा?

पानी के इस अपव्यय का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Screenshot 2025-11-17 125652