Skip to content
0431CH10

10 कैमरा

नया कैमरा चाचा लाए, दरवाजे से ही चिल्लाए -कहाँ गया, जल्दी आ छोटू, बैठ यहाँ, खींचूँगा फोटू!

मैं बोला – यह क्या है चक्कर, छिपा हुआ क्या इसमें पेंटर? चित्र बनाता बिलकुल वैसा, मोटा-पतला जो है जैसा।

हँसकर बोले चाचा – छोटू, वही रहा बुद्धू का बुद्धू ! है प्रकाश-छाया का खेल, बना उसी से सुंदर मेल।

कागज पर आ जाता रूप, मन कह उठता – क्या ही खूब ! फूलों की सुंदर फुलवारी, हँसती खिल-खिल क्यारी-क्यारी।

कोयल, कौआ या गौरैया, दादी, अम्मा, बड़के भैया। क्लिक करते ही खिंच आएँगे, अपनी छाप दिखा जाएँगे।

खोटा-खरा जहाँ भी जैसा, चित्र आएगा बिलकुल वैसा। चाहे कह लो इसको नकली, मात करेगा लेकिन असली।

जैसी शक्ल, हू-ब-हू चित्र, समझो इसको अपना मित्र !

- प्रकाश मनु

बातचीत के लिए

  1. 1. आपके घर में सबसे पुरानी फोटो किसकी है? उसके बारे में बताइए।
  2. 2. आप किन-किन अवसरों पर फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं?
  3. 3. आप कहाँ-कहाँ घूमने गए हैं और वहाँ आपने क्या-क्या देखा है? क्या आपने वहाँ अपनी कोई फोटो ली है? कक्षा में अपने सहपाठियों को बताइए।
  4. 4. आजकल विद्यालयों, बैंकों और घरों में कैमरों का प्रयोग होने लगा है। आपके अनुसार ऐसा क्यों हो रहा है?

पाठ के भीतर

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर पर सही का चिह्न (√) लगाइए -

(क) नया कैमरा कौन लेकर आया?

  1. i. छोटू
  2. ii. दादा
  3. iii. चाचा
  4. iv. अम्मा

(ख) कविता के अनुसार जब कागज पर रूप आ जाता है तो मन क्या कह उठता है?

  1. i. वाह ! क्या बात है।
  2. ii. बहुत खूब !
  3. iii. क्या ही खूब !
  4. iv.अरे वाह! क्या बात है।

(ग) कविता में 'बड़के भैया' किसके लिए प्रयोग किया गया है?

  1. i. बड़े भाई के लिए
  2. ii. चाचा जी के लिए
  3. iii. दादा जी के लिए
  4. iv. छोटे भाई के लिए

(घ) कविता में किसे अपना मित्र समझने के बारे में कहा गया है?

  1. i. चाचा को
  2. ii. अम्मा को
  3. iii. कोयल को
  4. iv. कैमरे को

2. किसने, किससे कहा?

किसने कहा? किससे कहा?
(क) “बैठ यहाँ, खींचूँगा फोटू!"
(ख) “यह क्या है चक्कर, छिपा हुआ क्या इसमें पेंटर?”

सोचिए और लिखिए

  1. 1. जब चाचा नया कैमरा लेकर आए तो उन्होंने छोटू से क्या कहा?
  2. 2. चाचा ने कैमरे की कार्यप्रणाली को कैसे समझाया?
  3. 3. कविता में कैमरे की कौन-कौन सी विशेषताएँ बताई गई हैं?
  4. 4. "यह क्या है चक्कर, छिपा हुआ क्या इसमें पेंटर?” यह पंक्ति किसके द्वारा कही गई है और क्यों?
  5. 5. कविता के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
    1. (क) नया कैमरा चाचा लाए, दरवाजे से .................... चिल्लाए। (भी/ही)
    2. (ख) ................. मीठा गाती है। (कौआ/कोयल)
    3. (ग) कहाँ गया, जल्दी आ छोटू, बैठ ............... खींचूँगा फोटू ! (यहाँ/वहाँ)
    4. (घ) कैमरे ने ................. चित्र खींचा। (हु-ब-हु/हू-ब-हू)

भाषा की बात

1. नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए -

  1. (क) जल्दी आकर फोटो खिंचवाइए, ............. मत कीजिए।
  2. (ख) बड़े भैया ने .............. भाई को पुस्तक दी।
  3. (ग) हमें किसी की बुराई न करके .............. करनी चाहिए।
  4. (घ) शत्रु को भी ............... बना लेना महानता का गुण है।

2. कविता में आए नाम वाले शब्दों (संज्ञा) तथा विशेषता बताने वाले शब्दों (विशेषण) की पहचान करके उन्हें नीचे दिए गए स्थानों में लिखिए -


संज्ञा शब्द

...............

................

................

विशेषण शब्द

.................

.................

.................

3. नीचे पहिए में कुछ वर्ण और मात्राएँ दी गई हैं। इनका प्रयोग करते हुए नए-नए शब्द बनाइए, जैसे – चाचा, खेल आदि। वर्णों और मात्राओं का प्रयोग एक से अधिक बार किया जा सकता है।


...चाचा...
...खेल....
....................
....................
....................
....................
....................
....................

शब्द खेल

1. नीचे दी गई वर्ग पहेली में पारिवारिक संबंधों का बोध कराने वाले शब्द छिपे हैं। उन्हें खोजिए और लिखिए -

  • काका .......... .......... .......... .......... .......... ..........

2. समान तुक वाले शब्दों पर सही का चिह्न (√) लगाइए -

(क) मित्र ⇒ इतर चित्र कार्य
(ख) मेल ⇒ रेल मेला खेल
(ग) वैसा ⇒ कैसे कैसा जैसे
(घ) लाए ⇒ आए खाए जाओ

शब्द खेल

  1. 1. हमें सेल्फी लेते समय क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए? कक्षा में सहपाठियों के साथ अपनी बात रखिए।
  2. 2. प्राचीन समय में जब कैमरा नहीं था, तब चित्र कैसे बनाए जाते थे?
  3. 3. आँख भी एक कैमरे की तरह काम करती है। क्या आप इस बात से सहमत हैं? इस विषय परकक्षा में चर्चा कीजिए।
  4. 4. दिए गए चित्रों का उनके सही नाम से मिलान कीजिए -
सेल्फी स्टिक मोबाइल कैमरा ड्रोन कैमरा वीडियो कैमरा कैमरा

पुस्तकालय या अन्य स्रोत से

  1. 1. अपने विद्यालय के पुस्तकालय में जाकर या किसी अन्य स्रोत से कैमरे से संबंधित अन्य जानकारी एकत्रित कीजिए।
  2. 2. शिक्षक की सहायता से अपने देश से संबंधित ऐतिहासिक महत्व के चित्रों को खोजकर उनके बारे में जानकारी एकत्रित कीजिए।

कविता मंचन

शिक्षक की सहायता से इस कविता को कक्षा में नाटक के रूप में प्रस्तुत कीजिए।

कैमरे से संवाद

1. आपकी बातचीत यदि कैमरे से हो तो आप उससे क्या-क्या बात करेंगे? अपनी कल्पना से नीचे दी गई चित्रकथा को पूरा कीजिए -

कलाकारी

1. नीचे दिए गए चित्रों के अनुसार स्टिक की सहायता से आप एक फोटो फ्रेम बनाइए और उसमें एक मनभावन फोटो लगाइए।

इस तैयार फोटो फ्रेम की प्रदर्शनी अपनी कक्षा में लगाइए।

2. पहला चित्र देखकर दूसरा चित्र पूरा कीजिए। उसमें रंग भी भरिए।


सुन, इमली के दाने सुन!

सुन, इमली के दाने सुन !
सुन, इमली के दाने सुन !

तुझे गली में पाया था,
झुककर तुझे उठाया था,
सोचा, तुझे उठा करके,
मिट्टी तले दबा करके,
चुपके से रख छोडूंगा,
कुछ दिन यूँ ही देखूँगा।

फिर जब बारिश आएगी,
मिट्टी नम हो जाएगी,
अंकुर बन तू फूटेगा,
खुली हवा में झूमेगा,
फिर पौधा बन जाएगा,
दिन दूना बढ़ जाएगा,
फिर तुझ पर फल आएँगे,
हम भी इमली खाएँगे।

पर बचकर तू निकल गया,
हाथों से तू फिसल गया,
जब तक मेरी मति जागी,
तुझे गिलहरी ले भागी।

- रमेश तैलंग

ठहाके

ब्लेसी - तुम आकाश के तारे गिन सकती हो?

मीता - अभी तो बहुत अँधेरा है। दिन की रोशनी में गिनकर बता दूँगी

माताजी - सोनू, मैंने कहा था पूजा के लिए धूप ले आना।

सोनू - लाता कहाँ से माँ, आज तो दिनभर बादल छाए रहे।

राहुल - बताओ, ऐसा कौन है जो शेर से नहीं डरता?

रश्मि - शेर का बच्चा।

अध्यापक - तिनके का बहुवचन क्या है?

विद्यार्थी - झाडू।

संदीप - प्रमोद, तुम चींटियों के पीछे क्यों जा रहे हो?

प्रमोद - यह देखने के लिए कि माँ ने मिठाई कहाँ छिपाकर रखी है।