5. हमारा जीवंत देश
इकाई 3
अद्भुत भारत
इकाई के विषय में
कक्षा 3 एवं 4 में वर्णित सामग्री द्वारा विद्यार्थियों को घरों और समुदायों से परिचित कराया जा चुका है। कक्षा 5 की पाठ्यपुस्तक की इस इकाई में विद्यार्थियों को व्यापक समाज की विशेषताओं से परिचित कराया गया है। यह इकाई देश के अद्वितीय सौंदर्य और समृद्ध विविधता का अन्वेषण करती है। यह इकाई बताती है कि कैसे एक विविधतापूर्ण देश एक साझा लक्ष्य हेतु विश्वास के साथ एकजुट होकर खड़ा है और विश्व के लिए उदाहरण स्थापित करके एक सार्थक विकास का प्रदर्शन करता है। 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भारतीय पारंपरिक मान्यता सामाजिक सांस्कृतिक अभ्यासों अथवा प्रथाओं में प्रतिबिंबित होती है।
भारत रंगों, ध्वनियों और कथाओं की भूमि है जहाँ विविध लोग, परंपराएँ और विभिन्न भू-दृश्य एक साथ दिखाई देते हैं। विद्यालयी आयोजनों के माध्यम से प्रवाल भित्तियों से मैंग्रोव वनों तक तथा मुद्रा से राष्ट्रीय प्रतीकों तक हम देखते हैं कि प्रकृति, संस्कृति और दैनिक जीवन कितनी गहनता से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। यह यात्रा हमें हमारे आस-पास की समृद्ध संपदा और उस साझा देखभाल को जानने में सहायता करती है जो हमें हमारे घर से जोड़कर रखती है।
शिक्षकों के लिए
इस इकाई में अध्याय 5 - 'हमारा जीवंत देश' और अध्याय 6 - 'कुछ अनूठे स्थान' दिए गए हैं।
अध्याय 5- हमारा जीवंत देश
- इस अध्याय में विद्यार्थियों को विद्यालय में गणतंत्र दिवस के आयोजन, राष्ट्रीय प्रतीक, मुद्रा, वेशभूषा, नृत्य, संगीत और साझा देखभाल जैसे परिचित विषयों के माध्यम से भारत की जीवंतता और विविधता से परिचित कराया गया है। यह अध्याय विद्यार्थियों को भारत को अद्वितीय बनाने वाली विशेषताओं और साथ ही सभी को एक साथ बाँधने वाली एकता की भावना को समझने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।
अध्याय 6 – कुछ अनूठे स्थान
- इस अध्याय में विद्यार्थियों को भारत के विविध पारिस्थितिक क्षेत्रों की यात्रा कराई गई है। इस यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को अद्वितीय परिदृश्यों, दुर्लभ और स्थानिक प्रजातियों, पारंपरिक ज्ञान और व्यक्तियों एवं प्रकृति के बीच गहन संबंध का पता चलता है। यह अध्याय पर्यावरण संरक्षण और भारत की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक संपदा को जानने की जिज्ञासा को प्रोत्साहित करता है।
सुगमकर्ता के रूप में शिक्षक
- विद्यार्थियों के दैनिक जीवन को भारत की व्यापक कहानी से जोड़ने में इस अध्याय का उपयोग कीजिए। उन्हें स्थानीय विविधता, भाषाओं, वेशभूषाओं, पर्वों और भोजन का अवलोकन और प्रलेखीकरण करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।
- विद्यार्थियों को इस बात पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए कि कौन-सी विशेषता उनके स्थान को विशेष बनाती है जिससे उन्हें अपने घर अथवा विद्यालय को भारत के एक अनूठे भाग के रूप में देखने में सहायता प्राप्त हो सके। उन्हें व्यक्तियों और प्रकृति के बीच संबंधों का पता लगााने के लिए स्थानीय उद्यानों, बाजारों, नदियों अथवा सामुदायिक स्थानों पर ले जाइए।
- चर्चा कीजिए कि कुछ परंपराएँ अथवा जंतु केवल कुछ विशेष स्थानों पर ही क्यों पाए जाते हैं।
- विद्यार्थियों को यह समझने में सहायता कीजिए कि पक्षियों को दूर रखने के लिए बिजूका का उपयोग करने जैसा पारंपरिक ज्ञान लोगों को सुरक्षित रहने के चतुर, हानिरहित उपाय को किस प्रकार दर्शाता है। उन्हें अपने परिवेश में इसी प्रकार के उदाहरणों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।
5. हमारा जीवंत देश
विद्यालय में एक विशेष दिवस
यह 26 जनवरी का दिन था। इस दिवस को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। हम समय से पहले ही विद्यालय आ गए थे और हम सभी विद्यार्थी ध्वज-स्तंभ के चारों ओर पंक्तियों में खड़े हो गए। ध्वज को समेटकर स्तंभ के शीर्ष पर बाँधा गया था। ध्वज-स्तंभ के आस-पास का मैदान फूलों से बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया था।
हमारे प्रधानाध्यापक ने ध्वज की डोरी खींची और हमारे तिरंगे के फहरने के साथ ही ड्रम और तालियों की आवाज गूंज उठी। हमने मिलकर गर्व और एकता की भावना के साथ ऊँचे स्वर में राष्ट्रगान गाया।
क्या आप जानते हैं?
दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह
लिखिए
- गणतंत्र दिवस के अवसर पर आपके विद्यालय में कौन-से विशेष कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाता है?
_______________________
_______________________
- इस दिन हम मिलकर राष्ट्रगान गाते हैं। क्या आप राष्ट्रगान में उल्लिखित कुछ नदियों और पर्वत-श्रृंखलाओं के नाम बता सकते हैं? नीचे दी गई तालिका में उनके नाम लिखिए-
नदियाँ पर्वत-श्रृंखलाएँ - गणतंत्र दिवस पर आप कौन-सी गतिविधि में भाग लेना पसंद करेंगे?
_______________________ - क्या आपने कभी टेलीविजन पर दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को देखा है? आपको इस परेड में सबसे अच्छा क्या लगा?
_______________________
गतिविधि 1
हमने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड के अवसर पर आकाश में उड़ते हुए लड़ाकू विमान, राज्यों की झाँकियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने का आनंद लिया। इस परेड में भारतीय सुरक्षा बल - थलसेना, जलसेना, वायुसेना, अर्धसैनिक बल और अन्य बल भी सम्मिलित थे। हमने अपने शिक्षक से पूछा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है।
क्या आप जानते हैं?
“हम उल्लासपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। क्या इसका अर्थ यह है कि प्रत्येक व्यक्ति जो भी चाहे वह कर सकता है?" प्रिया ने पूछा।
शिक्षिका ने कहा, “कल्पना कीजिए कि यदि कोई नियम न हो तो क्या होगा?” एक देश को सुचारु रूप से चलाने और प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित और प्रसन्न रखने के लिए नियमों की आवश्यकता होती है। अतः हमने अपने देश के लिए योजना और नियमों का एक संकलन अथवा नियमावली तैयार की। 26 जनवरी 1950 को हमने नियमों की इस विशेष पुस्तक 'संविधान' का अनुपालन करने का निर्णय लिया। इसलिए प्रतिवर्ष हम 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
लिखिए
- आपके विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर किन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है?
_______________________
_______________________
गतिविधि 2
शिक्षण संकेत
शिक्षक सभी विद्यार्थियों को उनके राज्य की झाँकी का पोस्टर अथवा मॉडल बनाने के कार्य में सम्मिलित करेंगे।हम अपने देश भारत के विषय में और अधिक जानना चाहते थे। शिक्षिका ने पछा क्या आपने कभी हमारे मद्रा नोट को देखा है?
मुद्रा नोटों पर भारत को ढूँढ़ना
गतिविधि 3
भारतीय मुद्रा के किसी भी नोट को लीजिए और ध्यानपूर्वक उसका अवलोकन कीजिए। इसके पश्चात निम्नलिखित तालिका को भरिए-
| आपको क्या अवलोकन करना है | आपने क्या अवलोकन किया |
|---|---|
| नोट का मूल्य | |
| नोट का रंग | |
| भाषाओं की संख्या | |
| नोट पर लिखी भाषाएँ और उनका क्रम | |
| स्मारक का नाम | |
| नोट पर देखे गए प्रतीक | |
| पशुओं के चित्र | |
| नोट पर लिखा हुआ कोई संदेश | |
| अन्य कुछ |
“मुद्रा नोट पर अंकित चित्र को देखिए”, शिक्षिका ने नोट को हाथ में पकड़कर हमें दिखाते हुए कहा, “क्या आप बता सकते हैं कि इस नोट पर किसका चित्र है?” हम सबने एक साथ कहा, "महात्मा गांधी का।"
फिर उन्होंने पूछा, "क्या आप जानते हैं कि वास्तव में प्रत्येक नोट पर उनके दो चित्र होते हैं? नोट को प्रकाश की ओर पकड़कर देखिए आपको क्या दिखाई देता है!"
हम सबने नोट को प्रकाश में देखा। हम गांधीजी का एक छोटा चित्र देखकर आश्चर्यचकित हो गए, इसे हमने पहले नहीं देखा था।
क्या आपने मुद्रा नोट पर छोटा गोल ऐनक देखा है?
यह ऐनक राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छ भारत अभियान' का प्रतीक है। यह प्रतीक गांधीजी के ऐनक पर आधारित है।
जब हमने अपनी शिक्षिका से पूछा कि ऐसा क्यों है तो उन्होंने बताया कि गांधीजी इस बात का विशेष ध्यान रखते थे कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए। उनके आश्रम में रहने वाले लोग स्वच्छता के नियमों का दृढ़ता से पालन करते थे।
क्या आप जानते हैं?
शिक्षण संकेत
शिक्षक विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के संघर्षों के विषय में बताएँगे।गोलाकार मंच पर खड़े इन तीन शेरों को ध्यान से देखिए। यह भारत का राष्ट्रीय प्रतीक है जो शक्ति, साहस और आत्मविश्वास को दर्शाता है। शेरों के नीचे आप अशोक चक्र भी देख सकते हैं।
आप इस प्रतीक को अनेक स्थानों और प्रलेखों पर देख सकते हैं। इसे आप अपने आधार कार्ड पर भी देख सकते हैं।
क्या आप जानते हैं?
गतिविधि 4
प्रतीक जो बोलते हैं
चिह्नों की भाँति ही हमारे राष्ट्रीय प्रतीक भी हमें यह स्मरण कराते हैं कि हम क्या हैं और हमें भारतीय नागरिक होने पर गर्व क्यों है।
लिखिए
नीचे दी गई पहेली को पढ़िए और भारतीय राष्ट्रीय प्रतीक का अनुमान लगाइए-
| नारंगी रंग, काली धारियाँ, जंगल में मेरी खूब सवारियाँ। तेज दहाड़ से मैं सबको डराऊँ, बूझो तो मैं क्या कहलाऊँ? | सुबह की रोशनी में बरसात संग नाचूँ, हरे-नीले पंखों से सबका मन लुभाऊँ। सिर पर सुंदर मुकुट लिए खड़ा मैं निराला जब पंख अपने लहराऊँ तो लगे दृश्य मतवाला। |
| भारतीय राष्ट्रीय पशु | भारतीय राष्ट्रीय पक्षी |
चर्चा कीजिए
यदि हमें अपने देश के लिए एक राष्ट्रीय फल का चयन करना हो तो आप क्या सुझाव देंगे? और क्यों?
पता लगाइए
राज्यों के भी प्रतीक चिह्न होते हैं। अपने शिक्षक की सहायता से अपने राज्य के
निम्नलिखित प्रतीक बताइए।
राज्य पशु _______________
राज्य पुष्प _______________
राज्य पक्षी _______________
राज्य वृक्ष _______________
चित्र बनाइए
अपने विद्यालय के पास किसी वृक्ष, पक्षी, पशु, पुष्प या किसी वस्तु को देखिए और इनमें से किसी एक का अपने विद्यालय के प्रतीक के रूप में चयन कीजिए। इसका चित्र बनाकर एक पंक्ति लिखिए कि यह आपके विद्यालय का प्रतीक क्यों हो सकता है?
हमारी जीवंत संस्कृति
साधारण मुद्रा नोट को ध्यानपूर्वक देखकर हमें यह ज्ञात हुआ कि भारत में लोग अनेक भाषाएँ बोलते हैं। प्रत्येक भाषा अपने इतिहास, गीतों और कथाओं से समृद्ध है। हमारे संपूर्ण देश में एक हजार से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं।
गतिविधि 5
- आपकी कक्षा में विद्यार्थियों द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं का पता लगाइए और उनका नाम लिखिए। _____________________
- कोई विशिष्ट शब्द चुनिए (उदाहरणार्थ आम) और जानिए कि भिन्न-भिन्न भाषाओं में इसे क्या कहते हैं।
| भाषा | इसे कैसे बोला जाता है |
|---|---|
| तमिल | माम्पलम् |
| तेलुगु | |
| मराठी | |
| बंगाली | |
भारत में लोग अलग-अलग भाषाएँ बोलते हैं। यहाँ के लोग अपने क्षेत्र विशेष की वेशभूषा धारण करते हैं एवं क्षेत्रीय गीत-संगीत तथा नृत्यों का आनंद लेते हैं।
क्या आप जानते हैं?
आइए एक उपवन और एक वन के विषय में विचार करें -
उपवनों में कुछ ही प्रकार के पौधे होते हैं उन्हें निरंतर देखभाल और सींचे जाने की आवश्यकता होती है। एक वन में अनेक प्रकार के पेड़-पौधे, पशु, पक्षी और कीट होते हैं। इसमें अधिक विविधताएँ होती हैं। वन की अद्भुत बात यह है कि वहाँ पाए जाने वाले विभिन्न पौधे, वृक्ष, पशु और पक्षी न केवल उसकी स्वयं की देखभाल करते हैं अपितु उसे और अधिक समृद्ध एवं अधिक सुंदर बनाते हैं।
जंगल की विविधता की भाँति हमारे देश की विविधता भी इसे और अधिक समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाती है।
सर्वत्र विविधता
हमारे देश में सिर पर पहनने वाले परिधान के प्रकारों के विषय में विचार कीजिए। राजस्थान में पुरुष रंग-बिरंगा साफा या पगड़ी पहनते हैं। हिमाचल प्रदेश के पुरुष टोपी पहनते हैं। सिर पर पहने जाने वाले परिधान से हमें ज्ञात होता है कि व्यक्ति किस स्थान या प्रदेश से संबंध रखता है, उसकी आस्था क्या है अथवा वह जीविका कमाने या जीवनयापन के लिए क्या करता है। विशेष रूप से हमारे देश के अनेक राज्यों में विवाह और अन्य औपचारिक अवसरों पर यह परंपरा, सम्मान और सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।
आप सिर पर पहनने वाले कितने परिधानों के नाम जानते हैं?

गतिविधि 6
- छोटे-छोटे समूह बनाइए और किसी एक दुपट्टे अथवा स्कार्फ को सिर पर पहनने वाला परिधान बनाने में एक-दूसरे की सहायता कीजिए।
- अवशिष्ट सामग्री का उपयोग करके सिर पर पहनने वाले परिधान या टोपी बनाइए।
क्या आप जानते हैं?
भारत की जीवंतता का एक मुख्य पहलू यहाँ की कला-शैलियाँ हैं जिनमें संगीत और नृत्य सम्मिलित हैं। ये सभी कलाएँ उत्सव मनाने, प्रार्थना करने, कहानियाँ सुनाने और सभी को एकजुट रखने का साधन हैं। प्रत्येक ढोल की अपनी अलग लय और ध्वनि होती है। इसका आकार स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और सामग्रियों के अनुरूप होता है।
भारतीय ढोल
शिक्षण संकेत
विभिन्न प्रकार के संगीत और नृत्य शैलियों का प्रदर्शन कीजिए और विद्यार्थियों को नृत्य शैलियों एवं वाद्ययंत्रों इत्यादि को पहचानने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।इस प्रकार हम विभिन्न प्रकार के संगीत के लिए भी भिन्न-भिन्न प्रकार के वाद्ययंत्रों का उपयोग करते हैं। इसके कुछ उदाहरण हैं- कर्नाटक-संगीत में मृदंग का उपयोग, हिंदुस्तानी संगीत में सितार और शहनाई का उपयोग इत्यादि। भारत में विभिन्न प्रकार की नृत्य शैलियाँ विद्यमान हैं जिनका उद्भव विभिन्न राज्यों से हुआ है।
गतिविधि 7
लिखिए
- आप किन पारंपरिक भारतीय वाद्ययंत्रों के विषय में जानते हैं?
___________________
___________________
- स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री से एक वाद्ययंत्र बनाने का प्रयास कीजिए।
___________________
___________________
एकजुटता की भावना
भारत एकजुटता की भावना का एक जीवंत उदाहरण है। हमारे यहाँ भाषाओं, धर्मों, वेशभूषाओं और परंपराओं की समृद्ध विविधता है। हम एक साथ रहते हैं, एक-दूसरे की सहायता करते हैं।
भारत का प्रत्येक क्षेत्र हमें एक अनूठी कहानी सुनाता है। यहाँ सभी क्षेत्र एक धागे की तरह आपस में गुथे हुए हैं। ये सभी धागे मिलकर एक सशक्त एवं जीवंत वस्त्र बुनते हैं जो ऊर्जा, रंग और जीवन से भरपूर है।
हमारे पास इतिहास, संस्कृति, आयुर्वेद, योग और ध्यान जैसी समृद्ध परंपराएँ हैं। हमारे पास आगे बढ़ने के लिए एक रोमांचक भविष्य भी है। वैज्ञानिक रॉकेट के प्रक्षेपण और किसान अच्छी फसल उगाने के लिए तकनीक का उपयोग कर रहे हैं; बच्चे नृत्य एवं संगीत के साथ-साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भी सीख रहे हैं। हम तीव्र गति की ट्रेनों में यात्रा करते हैं, एक क्लिक से डिजिटल भुगतान करते हैं और कुछ ही क्षणों में देश-विदेश में मित्रों और परिवार के साथ जुड़ जाते हैं। ये आधुनिक परिवर्तन पुराने मापदंडों का स्थान नहीं ले रहे हैं अपितु इसमें नए रंग भर रहे हैं।
भारत के गौरवशाली नागरिक के रूप में हमें अपने समृद्ध और अद्भुत देश की देखभाल के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने चाहिए।
आइए विचार करें
- यदि आपको एक और भारतीय भाषा सीखनी हो तो आप कौन-सी भाषा का चयन करेंगे और क्यों?
- आपको विभिन्न मुद्रा नोटों में कौन-से स्मारक दिखाई देते हैं? नीचे दी गई तालिका में
उनके नाम लिखिए।
मूल्य वर्ग स्मारक राज्य का नाम ₹10 कोणार्क का सूर्य मंदिर ओडिशा ₹20 ₹50 ₹100 ₹200 ₹500 - नीचे दिए गए चित्रों में से भारतीय मुद्रा प्रतीक को पहचानिए (संकेत हमारे मुद्रा नोट में है) क्या आप किसी अन्य देश की मुद्रा के प्रतीक को भी पहचान सकते हैं?
- ₹10 के नोट में आपको कौन-से पशु दिखाई दे रहे हैं?
- आपने अपने विद्यालय या अन्य किसी स्थान पर भारत के कुछ महान व्यक्तियों के चित्र अवश्य देखे होंगे। नीचे दिए गए इन महान पुरुषों और महिलाओं के नाम बताइए और उनके योगदान के विषय में कुछ पंक्तियाँ लिखिए।
- सामूहिक गतिविधि - अपने क्षेत्र या राज्य के उन व्यक्तियों के विषय में अपने से
बड़ों से पता कीजिए जिन्होंने देश के लिए योगदान दिया हो और उनसे प्राप्त जानकारी को अपनी कक्षा में साझा कीजिए।
- परियोजना - सांस्कृतिक मेला
भारत की जीवंत विविधताओं का उत्सव मनाइए जहाँ प्रत्येक राज्य अपनी मनमोहक कहानी कहता है।
- कक्षा को अलग-अलग समूहों में बाँटिए।
- प्रत्येक समूह के लिए भारत का एक राज्य निर्धारित कीजिए।
- प्रत्येक समूह दिए गए राज्य का अन्वेषण करेगा और वहाँ की पारंपरिक वेशभूषा, लोकप्रिय भोजन, पर्व, भाषा, नृत्य अथवा संगीत पर आधारित एक प्रस्तुति तैयार करेगा।
आप निर्धारित राज्य पर एक पोस्टर, कटआउट आदि भी तैयार कर सकते हैं।
- कक्षा में सांस्कृतिक मेला लगाएँ। प्रत्येक समूह अपने राज्य का स्टॉल स्थापित करेगा। विद्यार्थी बारी-बारी से दूसरे स्टॉल पर जाएँगे और प्रत्येक राज्य के विषय में जानेंगे।
- मेला संपन्न होने के पश्चात सभी विद्यार्थियों को एक समूह में एकत्रित कीजिए और चर्चा कीजिए।
- आपने प्रत्येक राज्य में क्या अनूठी विशेषताएँ देखीं?
- आपने कौन-सी समानताएँ या साझा मूल्य देखे?
