शांति के माता-पिता अपनी गर्मी की छुट्टियों की योजना बनाने में अधिक व्यस्त लग रहे थे। शांति ने पूछा, "क्या हम इस वर्ष कुछ अलग कर रहे हैं?" "संभवतः हम एक ही स्थान पर रहने की अपेक्षा किन्हीं और स्थानों पर जा सकते हैं? अब मैं बड़ी हो रही हूँ और वास्तव में मैं अपने देश के और अधिक स्थानों को देखना चाहती हूँ।"

अप्पा (पिताजी) और अम्मा (माताजी) मुस्कुराए, "शांति! चलो तुम्हारी इच्छा पूरी करते हैं। इस बार हमारी योजनाएँ बड़ी हैं, भारत के सबसे दक्षिणी छोर से आरंभ करके कुछ अलग-अलग स्थानों की यात्रा करेंगे।"