Skip to content
0534CH02

अध्याय 2
भिन्न


तमन्ना पाँचवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पास भिन्न-भिन्न आकार की दो चॉकलेट हैं। वह कहती है कि उसकी एक चॉकलेट का भाग दूसरी चॉकलेट के 1/2 भाग से बड़ा है। क्या यह सही है? बताइए ऐसा क्यों। 1/3

Screenshot 2026-03-16 155636 चॉकलेट के भाग को पहचानिए 1/2
Screenshot 2026-03-16 155645 चॉकलेट के भाग को पहचानिए 1/3
Screenshot 2026-03-16 155657

हम कब कह सकते किसी वस्तु का 1/2 भाग किसी दूसरी वस्तु के 1/3 भाग से बड़ा है?


दो पूर्ण मात्राओं से ली गई दो भिन्नों की तुलना करने के लिए जिन पूर्णांकों से वे भिन्न प्राप्त हुए हैं, वे अवश्य ही समान होने चाहिए।

जाल के साथ खेलना

Screenshot 2026-03-16 163537

🟥 जाल 'क' के 1/8 भाग में लाल गाल रंग भरिए।

🟥 जाल 'ख' के 1/6 भाग में नीला रंग भरिए।

🟥जाल 'ग' के 1/12 भाग में पीला रंग भरिए।

🟥 क्या आपको किसी जाल में 1/3 भाग दिखाई देता है? उसे चिह्नित कीजिए।

क्या 1/3, 2/6 के समान है? आइए पता लगाते हैं।

चित्र को देखिए और भिन्नों को पहचानिए।

Screenshot 2026-03-16 163546

क्या छायांकित भाग द्वारा दर्शाई गई भिन्न को लिखने के दो भिन्न-भिन्न प्रकार हैं?-

क्या आप देख रहे हैं कि 1/3 = 2/6 है? हाँ। इन्हें 'तुल्य भिन्न' कहते हैं।

आइए देखते हैं कि तुल्य भिन्नों को कैसे बनाया जा सकता है।

भिन्न किट के साथ मनोरंजन

गुरप्रीत अपनी भिन्न किट (पाठ्यपुस्तक के अंत में एक किट दी गई है) से खेल रहा है। क्या आपको याद है कि समान माप के टुकड़ों से एक पूर्ण माप कैसे बनाया जाता है? एक पूर्ण बनाने के लिए आपको 1/5 जैसे कितने टुकड़ों की आवश्यकता होगी?

वह दो भिन्न-भिन्न टुकड़ों से एक पूर्ण बनाता है। पूर्ण भाग इस प्रकार दिखाई देता है।

1/2 का एक भाग और 1/4 के दो भाग मिलकर एक पूर्ण भाग बनाते हैं।

1/4 और 1/2 में क्या संबंध है? कक्षा में चर्चा कीजिए।

1/2 = 2/4 ( 1/2, 1/2के समतुल्य है)।

Screenshot 2026-03-16 163608

जब 1/2 भाग को दो समान भागों में तोड़ा जाता है तब प्रत्येक 1/4 भाग होता है। 1/4 के दो भाग 1/2 के समान होते हैं।

1/2 के समतुल्य और क्या हो सकते हैं?

1/2 = 2/4 = = =


आइए करके देखें

1. 3 या 4 के समूहों में अपनी किट से विभिन्न भिन्नों से एक पूर्ण बनाने के विभिन्न विधियों को ढूंढ़िए। इस प्रक्रिया में आपको जो भी तुल्य भिन्न मिलें, उन्हें लिखिए।

(क)1/3 = = =

(ख)1/4 = = =

(ग)1/5 = = =

(घ)1/6 = = =

क्या आप जानते हैं कि किसी भी दिए गए भिन्न के लिए तुल्य भिन्न कैसे बनाते हैं? कक्षा में चर्चा कीजिए।

2. अपनी किट की सहायता से निम्नलिखित को ज्ञात कीजिए। आप छायांकित करके भी निम्नलिखित की जाँच कर सकते हैं। पहला भाग आपके लिए आंशिक रूप से किया गया है।

(1) कितने 1/6 मिलकर 1/3 बनाते हैं?

Screenshot 2026-03-16 163623

छायांकित भाग 1/3 है। इस पूर्ण में 1/6 को पहचानिए और पता लगाइए 1/3 में कितने 1/6 आ सकते हैं।

(2) कितने 1/8 मिलकर

(क) 1/4 बनाते हैं?

Screenshot 2026-03-16 163629

(ख) 1/2 बनाते हैं?

Screenshot 2026-03-16 163634

(3) कितने 1/12 मिलकर

(क) 1/2 बनाते हैं?

Screenshot 2026-03-16 163652

(ख) 1/3 बनाते हैं?

Screenshot 2026-03-16 163657

(ग) 1/4 बनाते हैं?

Screenshot 2026-03-16 163703

(घ) 1/6 बनाते हैं?

Screenshot 2026-03-16 163708

3. अपने भिन्न किट का उपयोग करके निर्देशानुसार कार्य कीजिए।

🟥 1/6 और 1/12 के टुकड़ों से एक पूर्ण भाग बनाइए।

🟥 1/12, 1/4 और 1/2 के टुकड़ों से एक पूर्ण भाग बनाइए।

🟥 समान आकार के पाँच टुकड़ों से एक पूर्ण भाग बनाइए।

🟥 किन्हीं सात टुकड़ों से एक पूर्ण भाग बनाइए।

इस किट के साथ समूह में खेलें और अन्य रोचक संयोजन ढूँढ़े जिनसे एक पूर्ण भाग तैयार हो सके। अपने परिणामों को लिखिए या उनके चित्र बनाइए।

Screenshot 2026-03-16 163716

तुल्य भिन्न बनाना

समीर ने निम्नलिखित आकृतियों के 1/3 (एक-तिहाई) भाग को छायांकित किया है। वह आकृतियों को और अधिक समान भागों में विभाजित करने के लिए क्षैतिज रेखाएँ खींचता है।

Screenshot 2026-03-17 103222 Screenshot 2026-03-17 103259

वह एक रोचक प्रतिरूप (पैटर्न) देखता है और कहता है कि 1/3 , 2/6, 3/9 और 4/12 समान छायांकित भाग दर्शाते हैं।

2/6, 3/9, और 4/12, सभी 1/3, के तुल्य हैं। हम 'तुल्य' शब्द का उपयोग पूर्ण के विभिन्न नामों वाले किसी एक ही भाग को इंगित करने के लिए करते हैं।

नीचे दिए गए पूर्ण को और अधिक बराबर भागों में विभाजित कीजिए और 1/3 के समतुल्य भिन्न ज्ञात कीजिए। उन्हें चित्रों के नीचे दिए गए बक्सों में लिखिए।

Screenshot 2026-03-16 163811

क्या आपको प्राप्त सभी समतुल्य भिन्नों में कोई प्रतिरूप दिखाई देता है?

1/3 = 2/6 = 3/9 = 4/12 = = = /24 = /24


आइए करके देखें

1. तुल्य भिन्नों से रिक्त स्थानों को भरिए। यहाँ एक से अधिक उत्तर हो सकते हैं।

(क) 1/2 =

(ख) 2/3 =

(ग) 3/4 =

(घ) 3/5 = और

2. तुल्य भिन्नों पर (✔) चिह्न लगाइए।

(क) 2/3 और 3/4

(ख) 3/5 और 6/10

(ग) 4/12 और 2/6

(घ) 6/9 और 1/3

3. रिक्त बक्सों को इस प्रकार से भरिए कि भिन्नें समतुल्य हो जाएँ।

(क) 2/5 = /10

(ख) 3/4 = /16

(ग) 4/7 = 8/

(घ) 2/5 = 25/


भिन्नों की तुलना – समान हर

सेवी और शमी ने चिक्की का एक-एक टुकड़ा आपस में बाँट लिया। सेवी ने 1/3 भाग और शेष 2/3 भाग शमी ने खाया। किसने अधिक खाया?

1/3 के 2 टुकड़े 1/3 के 1 टुकड़े से अधिक हैं। अतः शमी ने अधिक खाया।
2/3 > 1/3

Screenshot 2026-03-16 163921

आइए करके देखें

1. तुल्य भिन्नों से रिक्त स्थानों को भरिए। यहाँ एक से अधिक उत्तर हो सकते हैं।

  1. 1/4 3/4
  2. 3/5 4/5
  3. 5/7 2/7
  4. 7/8 3/8
  5. 5/10 6/10
  6. 2/6 1/6

भिन्नों की तुलना - समान अंश

मैंने कल शाम को 4/6
पराठा खाया


मैंने कल शाम को 4/5
पराठा खाया

क्या आप बता सकते हैं कि सेवी और शमी में से किसने अधिक पराठा खाया? अपनी भिन्न किट का उपयोग करके उत्तर का पता लगाइए।

क्या निम्नलिखित चित्र आपको तर्क करने में सहायता करते हैं? कक्षा में अपने विचार साझा कीजिए।

Screenshot 2026-03-16 164109

1/6 भाग 1/5 भाग से छोटा है। अतः
4/6 < 4/5


आइए करके देखें

1. निम्नलिखित भिन्नों की तुलना < और > चिह्नों का उपयोग करके कीजिए।

  1. 3/8 3/7
  2. 4/9 4/10
  3. 2/7 2/5
  4. 5/7 5/6
  5. 6/9 6/10
  6. 7/9 7/11

1 से बड़ी भिन्नें

रमन के पिताजी बहुत ही नरम पराठे बनाते हैं। परोसने से पहले वे पराठों को या तो आधे (2 समान भाग) या चौथाई (4 समान भाग) में काटते हैं। वे अपने बच्चों (रमन और राधिका) से प्रतिदिन पूछते हैं कि उन्होंने कितने पराठे बनाए हैं।

माँ ने 1/2 पराठें के 5 भाग लिए। उन्होंने कितने पराठे खाए?

Screenshot 2026-03-16 164127 Screenshot 2026-03-16 164133 Screenshot 2026-03-16 164205


हम इसे संख्या-रेखा पर भी दर्शा सकते हैं। 0 और 1 के बीच की दूरी को दो समान भागों में बाँटिए। प्रत्येक भाग 1/2 है। 2 आधे मिलकर 1 बनाते हैं। 5 आधों एक-दूसरे के पास रखने पर हमें 5/2 या 2*1/2प्राप्त होता है।

Screenshot 2026-03-16 164222 Screenshot 2026-03-16 164228

रमन की बहन राधिका ने 1/2 पराठे के 6 भाग लिए। उसने कितने पराठे खाए?

Screenshot 2026-03-16 164253

दादीजी ने 1/2 पराठे के 7 भाग लिए। उन्होंने कितने पराठे खाए? पता लगाइए।

Screenshot 2026-03-16 164302

रमन ने 1/2 पराठे के 6 भाग खाए, दादाजी ने 1/2 पराठे के 7 भाग खाए और पिताजी ने 1/2 पराठे के 5 भाग खाए। प्रत्येक ने कितने पराठे खाए? संख्या-रेखा के उपयोग से उत्तर का पता लगाइए।

Screenshot 2026-03-16 164310

इस दिन कितने पराठे बने? पता लगाइए।

Screenshot 2026-03-16 164318

अगले दिन रमन के पिताजी ने सभी पराठे 1/4 भागों में काट लिए। दादाजी ने 1/4 पराठे के 9 भाग खाए। उन्होंने कितने पराठे खाए?

Screenshot 2026-03-16 164357 Screenshot 2026-03-16 164404


हम इसे संख्या-रेखा पर भी दर्शा सकते हैं। 0 और 1 के बीच की दूरी चार समान भागों में बाँटिए।
प्रत्येक भाग 1/4 है। 4 एक-चौथाई मिलकर 1 बनाते हैं। 9 एक-चौथाई को एक-दूसरे के पास रखने पर हमें 9/4 या 2*1/4 प्राप्त होता है।

Screenshot 2026-03-16 164411

रमन ने पराठे के 7 भाग, राधिका ने 1/4 पराठे के 6 भाग, माँ ने 1/4 पराठे के 8 भाग, दादाजी ने 1/4 पराठे के 10 भाग और पिताजी ने 1/4 पराठे के 12 खाए। संख्या-रेखा का उपयोग करके पता लगाइए कि उनमें से प्रत्येक ने कितने पराठे खाए।

Screenshot 2026-03-16 164518

इस दिन कितने पराठे बने? पता लगाइए।

Screenshot 2026-03-16 164527

रमन के परिवार में 6 सदस्य हैं। उन्होंने 2 पिज्जा मंगवाए और प्रत्येक पिज्जा को 3 समान भागों में काटा गया जिससे परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक-एक भाग मिल सके। दादीजी और दादाजी ने अपने भाग रमन को दिए, माँ और पिताजी ने अपने भाग राधिका को दिए। अब रमन और राधिका के पास कितने पिज्जा हैं?

Screenshot 2026-03-16 164533 Screenshot 2026-03-16 164542

रमन का कुल भाग - पूरा एक पिज्जा

Screenshot 2026-03-16 164548

रमन पिज्जा के मात्र 2 भाग ही खा पाया। अतः उसने राधिका को 1 भाग दे दिया। अब राधिका के पास कुल कितने पिज्जा हैं?

Screenshot 2026-03-17 164853 Screenshot 2026-03-16 164613 Screenshot 2026-03-16 164623

आइए करके देखें

1. पराठों और संख्या-रेखा का उपयोग करते हुए अपनी लेखन-पुस्तिका में निम्नलिखित भिन्नों को दर्शाइए।

(क) 2/3 और 5/3

(ख) 3/4 और 5/4

(ग) 4/8 और 9/8

2. एक (पूर्ण) से बड़ी भिन्नों पर वृत्त (गोला) बनाइए। आपको कैसे पता चला? कक्षा में अपने तर्क पर चर्चा कीजिए।

Screenshot 2026-03-16 164630

1 के संदर्भ में भिन्नों की तुलना करना

आइए कुछ और भिन्नों की तुलना करते हैं। क्या आप बता सकते हैं कि सेवी और शमी में से किसने कम खाया?

मैंने कल शाम को 7/8
पराठा खाया


मैंने कल शाम को 8/6
पराठा खाया

Screenshot 2026-03-17 165531 Screenshot 2026-03-16 164649

आइए करके देखें

1. 1 के सदर्भ के उपयोग से निम्नलिखित भिन्ना की तुलना कीजिए। अपने तक की कक्षा में साझा कीजिए।

  1. 8/7 9/15
  2. 13/20 4/10
  3. 7/6 8/8
  4. 6/6 19/12
  5. 12/9 4/5
  6. 15/5 16/4

1/2 के संदर्भ में भिन्नों की तुलना करना

Screenshot 2026-03-17 171440

आइए करके देखें

1. 1/2 से छोटी भिन्नों पर वृत्त (गोला) बनाइए।

Screenshot 2026-03-16 164712

2. नीचे बक्से में कुछ भिन्न दी गई हैं। 1/2 से छोटी भिन्न पर वृत्त बनाइए। आपको कैसे पता चला? अपने तर्क को कक्षा में साझा कीजिए।

Screenshot 2026-03-16 164718

आइए, अब 1/2 के उपयोग से भिन्नों की तुलना करते हैं।

मैंने कल शाम को 5/8
पराठा खाया


मैंने कल शाम को 3/6
पराठा खाया

आपके विचार से किसने अधिक पराठा खाया?

Screenshot 2026-03-16 164728 Screenshot 2026-03-17 171910

आइए करके देखें

1. निम्नलिखित भिन्नों की तुलना कीजिए। जहाँ संभव हो, भिन्नों की तुलना से 1/2 से कीजिए।

Screenshot 2026-03-16 164739

प्रयास करें

यदि एक चींटी की लंबाई 1/4 सेंटीमीटर है –– तो एक रेखा में चल रही ऐसी 16 चींटियों की कुल लंबाई कितनी है? नीचे दी गई संख्या-रेखा उपयोग कीजिए।

Screenshot 2026-03-16 164751

1/4 से.मी.