अपने विचारों को कक्षा में साझा कीजिए। यह खेल आप अपने मित्रों के साथ भी खेल सकते हैं।
आपने ऊपर जो गुणक 1, 2 और 4 प्राप्त किए, वे उन संख्याओं के गुणनखंड हैं जो बक्से से बाहर आई थीं अर्थात 28, 36, 48 और 72 संख्याएँ। वास्तव में ये सभी संख्याओं के उभयनिष्ठ गुणनखंड हैं। संख्याए 28, 36, 48 और 72 संख्याएँ 1, 2 व 4 की गुणज हैं।
दो या अधिक गुणनखंडों के गुणनफल से एक गुणज प्राप्त होता है।
जब किसी संख्या को व्यूह में व्यवस्थित किया जाए तो यह संख्या के गुणनखंडों को दर्शाता है। क्या कोई अन्य संख्याएँ हैं जो 15 की गुणनखंड हों? संख्या 15 के लिए अन्य व्यूह बनाने का प्रयत्न कीजिए।
