Skip to content
Screenshot 2026-04-24 104631 अध्याय
14

मानचित्र और अवस्थितियाँ

दिशाएँ ढूँढ़ना ...

Screenshot 2026-04-23 162849

Screenshot 2026-04-23 154807मैं राजस्थान में भरतपुर पक्षी अभयारण्य घूमने गई थी और वहाँ मैंने एक अद्भुत पक्षी साइबेरियाई सारस देखा!

Screenshot 2026-04-23 162917अरे वाह! क्या तुम जानते हो कि ये पक्षी बहुत ही ठंडे स्थान साइबेरिया (रूस) से उड़कर भारत आते हैं?

Screenshot 2026-04-23 162925मुझे आश्चर्य होता है कि ये अपना मार्ग कैसे ज्ञात कर पाते हैं।

Screenshot 2026-04-23 154744

चार छोटे चूजे

चार छोटे चूजे एक पक्षी के, निकले उड़ने को
पंख फैलाकर सारे अपने, छूते ऊँचाइयों को।
उड़ते चले वे पूर्व से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक,
फिर भी ना वे जाते थक।

उड़ते चले वे और किए भूमि की खोज,
अंततः हाथों में हाथ लिए, पहुँचे घर वापस, करके मौज।
अपनी मम्मी से, उन्हें बहुत कुछ था साझा करना,
तुलना से परे, सबसे प्यारा घर अपना। Screenshot 2026-04-23 154752

Screenshot 2026-04-23 162932मनुष्य भी दिशाओं की जानकारी रखते हैं। दिशाएँ ज्ञात करने की विधियों में से एक विधि उगते सूर्य के सामने खड़े होकर दिशा ज्ञात करना है। आओ प्रयत्न करें!

मनु उगते हुए सूर्य की ओर मुख करके खड़ा है।

वह दिशा _________ है।

उसका बायाँ हाथ _________ दिशा को इंगित कर रहा है।

उसका दायाँ हाथ _________ दिशा को इंगित कर रहा है।

पश्चिम दिशा किस ओर है?

Boy facing sunrise

शिक्षण संकेत – चारों मुख्य दिशाओं को पहचानने में विद्यार्थियों की सहायता कीजिए। विद्यार्थियों को उगते हुए सूर्य की ओर मुख करके खड़े होकर दिशाओं को ज्ञात करने के लिए कहिए। साथ ही उनके साथ दिशाओं को ज्ञात करने की अन्य विधियों पर भी चर्चा कीजिए जैसे की दिशासूचक यंत्र का उपयोग करना।

पक्षी अवलोकन!

विद्यार्थी एक पक्षी अवलोकन शिविर में हैं। संकेतों को पढ़िए और उनके अनुसार शिविर के तंबुओं (टेंट) में रंग भरिए।

Bird camp map with tents
Direction Indicator
  • सड़क के पश्चिम दिशा की ओर का तंबू नीला है।
  • झील के सबसे पास का तंबू हरा है।
  • हरे तंबू के उत्तरी दिशा की ओर तंबू बैंगनी है।
  • झील के दक्षिणी दिशा की ओर तंबू पीला है।
  • अब झील के पूर्व दिशा की ओर एक तंबू बनाइए।

एक कक्ष का मानचित्र

नीचे दी गई वस्तुओं की दिशा के नाम बालिका के सापेक्ष लिखिए।

खिड़की ________________
पलंग ________________
अलमारी ________________
पलंग के समीप रखी मेज _________
Illustration of a girl in a room

अपने कक्ष का एक चित्र बनाइए और कक्ष के मध्य में खड़े होकर आपकी स्थिति के सापेक्ष कक्ष में रखी विभिन्न वस्तुओं की दिशाओं को ज्ञात कीजिए। अपने कक्ष के लिए दिशाओं के चिह्न लगाइए।

[ यहाँ अपना चित्र बनाइए ]

उन वस्तुओं के नाम लिखिए जो नीचे दी गई दिशाओं में रखी गई हैं—

पूर्व ________________________________________________
पश्चिम _____________________________________________
उत्तर _______________________________________________
दक्षिण ______________________________________________

चिड़ियाघर की सैर

विद्यार्थियों! सुबह 8 बजे तक अपने समीप के बस स्टॉप पर तैयार रहना। बस आपको दिल्ली में कुतुब मीनार तक ले जाएगी। उसके बाद हम मेट्रो ट्रेन से चिड़ियाघर की सैर करेंगे।

Teacher and students at bus stop S1

सड़क के मानचित्र में हमारी बस के मार्ग को बिंदुक्ति रेखा द्वारा दर्शाया गया है। मानचित्र में चिह्नित स्टॉप 1 व स्टॉप 2 से विद्यार्थी बस में बैठेंगे।

मानचित्र को ध्यानपूर्वक देखिए एवं बस तक पहुँचने में विद्यार्थियों की सहायता कीजिए।

बस मार्ग

बस पार्किंग स्थान से चलना प्रारंभ करेगी। यह उत्तर दिशा की ओर चलेगी और फिर स्टॉप 1 पर पहुँचने के लिए दाईं ओर मुड़कर _______ दिशा में _______ सड़क पर चलेगी।

स्टॉप 2 पर पहुँचने के लिए बस मुड़ेगी _______ दाईं/बाईं _______ सड़क पर _______ दिशा में चलेगी।

Detailed map showing bus routes, houses, and stops
Directions
  • (क) जयदीप के घर की पूर्व दिशा में किन विद्यार्थियों के घर स्थित हैं?
  • (ख) रवि के घर से बच्चों के उद्यान तक का मार्ग चिह्नित कीजिए।
  • (ग) लाली के घर के समीप कौन-सा बस स्टॉप है? ________________
  • (घ) गोलू को बस स्टॉप पर पहुँचने में देरी हो रही है। सबसे समीप के बस स्टॉप पहुँचने में उसकी सहायता करने के लिए मार्ग का पता लगाइए।
  • (ङ) स्टॉप 2 पर पहुँचने के लिए प्रेम को किस दिशा में मुड़ना होगा?

शिक्षण संकेत – विद्यार्थियों को सड़क का मानचित्र पढ़ने व समझने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। उनसे मानचित्र पर दूरियों व दिशाओं पर चर्चा करने के लिए कहिए। उन्हें मानचित्र को देखकर प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित कीजिए।

दिल्ली मेट्रो ट्रेन के स्टेशन

विद्यार्थी कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पर बस से उतरेंगे। चिड़ियाघर पहुँचने के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो से उतरना होगा।

यहाँ आपको समझाने के लिए मेट्रो का मानचित्र दिया गया है।

प्रतीकों के अर्थ पढ़िए और उन्हें मानचित्र पर पहचानिए।

विभिन्न रंगों की रेखाएँ क्या प्रदर्शित करती हैं?

मेट्रो की येलो लाइन पर कुतुब मीनार स्टेशन और ब्लू लाइन पर सुप्रीम कोर्ट स्टेशन को चिह्नित कीजिए

मेट्रो स्टेशन का मानचित्र

Delhi Metro Map Diagram
संकेत
1. रेड लाइन 5. ग्रीन लाइन 9. मेट्रो स्टेशन
2. येलो लाइन 6. वॉयलेट लाइन 10. इंटरचेंज लाइन
3. ब्लू लाइन 7. पिंक लाइन
4. ऑरेंज लाइन 8. मैजेंटा लाइन

मानचित्र को ध्यानपूर्वक पढ़िए एवं आगे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

शिक्षण संकेत – विद्यार्थियों को मेट्रो का मानचित्र सावधानीपूर्वक अवलोकन करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। उन्हें मानचित्र पर विभिन्न प्रतीकों का अर्थ समझने दीजिए। उनके साथ चर्चा कीजिए की रंगीन रेखाएँ विभिन्न मेट्रो के मार्गों को दर्शाती हैं जिससे यात्रियों के लिए मेट्रो को पहचानना व मार्ग तय करना सरल हो जाता है। प्रश्नों का उत्तर देने के लिए विद्यार्थियों को समूहों में कार्य करने दीजिए।

  • (क) मेट्रो के मानचित्र को देखिए और कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन से सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक विभिन्न मार्गों का पता लगाइए।
  • (ख) लाली कहती है, “हम येलो लाइन से प्रारंभ कर सकते हैं और हौज खास पर मेट्रो बदलकर मजेंटा लाइन से जा सकते हैं”।
  • (ग) कुतुब मीनार से सुप्रीम कोर्ट के बीच किस मेट्रो मार्ग पर सबसे कम स्टेशन हैं?
  • (घ) आपको क्या लगता है कि कुतुब मीनार से चिड़ियाघर तक जाने के लिए कौन-सा मेट्रो मार्ग सर्वोत्तम है?

आइए करके देखें

आपके विद्यालय में विभिन्न स्थानों को दर्शाने के लिए एक मानचित्र बनाइए। मानचित्र में प्रयोग किए गए प्रतीकों के अर्थ लिखिए। मानचित्र में कुछ वस्तुओं को छिपा दीजिए।

जहाँ वस्तुओं को छिपाया गया है, उन स्थानों को लाल बिंदुओं से या झंडों से चिह्नित कीजिए। अब अपने मित्रों को मानचित्र को पढ़कर छिपाई गई वस्तुओं को ढूँढ़ने की चुनौती दीजिए।

एक प्रतिदर्श मानचित्र और इसके संकेत आगे दिए गए हैं।

Screenshot 2026-04-23 154932

चिड़ियाघर में चींटी महल

भोजन एकत्र करने के लिए चींटी केवल जाल पर बनी बिंदुक्ति रेखाओं पर ही चल सकती है। तीर के चिह्न, उन दिशाओं को प्रदर्शित करते हैं जिस दिशा में चींटी चल सकती है।

Screenshot 2026-04-23 154956
<--->
1 से.मी.

नीचे दिए गए रिक्त स्थानों को उन दूरियों और दिशाओं से भरिए जिनमें चींटी को अपनी प्रारंभिक स्थिति से चलना होगा।

(क) लड्डू प्राप्त करने के लिए चींटी को पूर्व की ओर 2 सेंटीमीटर चलना होगा।
(ख) शक्कर प्राप्त करने के लिए चींटी को _______ की ओर _______ सेंटीमीटर चलना होगा।
(ग) ब्रेड प्राप्त करने के लिए चींटी को _______ की ओर _______ सेंटीमीटर चलना होगा, उसके बाद _______ की ओर _______ सेंटीमीटर चलना होगा।
(घ) सेब प्राप्त करने के लिए चींटी को _______ की ओर _______ सेंटीमीटर चलना होगा और उसके बाद _______ की ओर _______ सेंटीमीटर और अंततः _______ की ओर _______ सेंटीमीटर चलना होगा।

उस बिंदु तक पहुँचने के अन्य मार्गों की पहचान कीजिए जहाँ सेब रखा हुआ है। कौन-सा मार्ग सबसे कम दूरी वाला मार्ग है?

चिड़ियाघर में जानवरों की स्थिति का पता लगाना

विद्यार्थी एक जाल (ग्रिड) पर बनाए गए चिड़ियाघर के मानचित्र का अवलोकन कर सकते हैं। प्रत्येक उर्ध्वधर रेखा (स्तंभ) एवं क्षैतिज रेखा (पंक्ति) को एक संख्या के साथ चिह्नित किया गया है।

पांडा तक पहुँचने के लिए हम शून्य से प्रारंभ करेंगे। एक कदम पूर्व की ओर (क्षैतिज रूप से) चलिए और पहले स्तंभ पर पहुँच जाइए।

एक कदम ऊपर की ओर (उर्ध्वधर रूप से) चलिए और पहली पंक्ति पर पहुँच जाइए। जिस स्थान पर पहली पंक्ति व पहला स्तंभ मिलते हैं, वहीं पांडा है।

Directions
Full Zoo Grid map with coordinate axes

💡 पहले 0 से क्षैतिज रूप से और फिर उर्ध्वधर रूप से चलिए।

हम पहली पंक्ति और पहले स्तंभ के मिलन बिंदु को (1,1) के रूप में लिखते हैं।

कछुए तक पहुँचने के लिए ____ कदम पूर्व की ओर चलिए और ____ स्तंभ पर पहुँच जाइए। फिर ____ कदम ____ चलिए और पहले ____ पर पहुँच जाइए।

कछुए की स्थिति (4,1) पर है। (1,4) स्थिति पर क्या है? ________________

अब दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

1. मानचित्र में दिए गए स्थानों पर जानवर को पहचान कर चिह्नित करें।

(क) (11,11) __________

(ख) (2,6) __________

(ग) (6,4) __________

(घ) (3,10) __________

(ङ) (11,3) __________

(च) (10,9) __________

2. मानचित्र में दिए गए जानवरों का स्थान लिखिए—

(क) शेर __________

(ख) हाथी __________

(ग) कछुआ __________

(घ) हिरण __________

(ङ) पांडा __________

(च) मगरमच्छ __________

3. दिए गए स्थानों पर विभिन्न रंगों के बिंदु अंकित कीजिए—

(क) (8,3) (लाल)

(ख) (2,9) (हरा)

(ग) (7,3) (नीला)

(घ) (3,8) (नारंगी)

(ङ) (8,6) (काला)

(च) (6,6) (गुलाबी)