Skip to content

अध्याय 13

कार्य का महत्व

" जब आप कोई काम कर रहे हों, उससे बाहर कुछ न सोचें | उसे पूजा की तरह करें, सबसे

बड़ी पूजा की तरह और उस समय अपना पूरा ज़ीवन उसे समर्पित कर दें | "

— स्वामी विवेकानन्द

Screenshot 2024-10-16 143120

महत्वपूर्ण प्रश्न ?

  1. लोग विभिन्न प्रकार की किन-किन गतिविधियों में सम्मिलि‍त होते हैं?
  2. हमारे दैनिक जीवन में इनका क्या योगदान है?

अनु और कबीर पार्क में खेल रहे थे, तभी उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाली गीता आंटी को टैक्सी से उतरते हुए देखा | वह अपनी नौकरी से घर वापस आ रही थीं और अपनी यूनिफॉर्म में थीं | वह भारतीय वायु सेना में पायलट (विमान चालक) का कार्य करती हैं और पूरा कस्बा उन पर गर्व करता है |

कबीर, गीता आंटी की पोशाक काफी कुछ उस पोशाक की तरह लग रही है जैसी कल मैंने तुम्हारे घर पर देखी थी, परंतु उसका रंग अलग है |

Screenshot 2024-10-16 143724

मेरे दादा जी की पोशाक हैंगर पर लटकी हुई है | वह सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त हुए हैं और अब वे अपना समय...

Screenshot 2024-10-16 144538

....आस-पास के बच्चों को निःशुल्क भूगोल पढ़ाने में....

Screenshot 2024-10-16 144613

.... हमारे सब्जी उद्यान में काम करने में और...

Screenshot 2024-10-16 144645

.... घर के अन्य काम करने में व्यतीत करते हैं |

Screenshot 2024-10-16 144725

मेरे माता-पिता दुकान चलाते हैं जिसमें कई तरह की वेशभूषा ओर सिले हुए वस्त्रों की बिक्री की जाती है | अप्पा, सुबह चले जाते हैं और माँ हमारे विद्यालय जाने के बाद दुकान में उनका सहयोग करती है |

Screenshot 2024-10-16 144752

सामान्यतया माँ हमारे विद्यालय से आने से पहले घर आ जाती हैं | वह एक स्वेच्छिक समूह के साथ भी कार्य करती हैं नहाँ महिलाओं को बुनाई सिखाई जाती है |

Screenshot 2024-10-16 144822

क्या तुम्हें मेरे बड़े भाई रोहन स्मरण है? तुम उनसे मिले थे, जब वह मुझे विद्यालय लेने आए थे | वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और कंप्यूटर एप्लीकेशन बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं | वह सप्ताह के अत में पास के एक महाविद्यालय में युवा विकास कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों को स्वेच्छा से कप्यूटर से संबंधित कोशल भी सिखाते हैं |

Screenshot 2024-10-16 145636 क्या बात है अनु, हमारे आस-पास के लोग कितने प्रकार के कार्य करते हैं!

आइए पता लगाएँ

अनु और कबीर की कहानी में भिन्न-भिन्न पात्र कोन-कौन से कार्य कर रहे थे? नीचे दी गई तालिका में लिखिए -

कहानी के पात्र वे कौन-कौन से कार्य करते हैं?









उपरोक्त विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को दो समूहों या श्रेणियों में विभाजित किया गया है- आर्थिक गतिविधियाँ और गैर-आर्थिक गतिविधियाँ |

आर्थिक गतिविधियाँ वे हैं जिनमें अर्थ (द्रव्य, मुद्रा) सम्मिलित होता है अथवा जिन्हें अर्थोपार्जन के लिए किया जाता है अथवा जो सम्मिलित पक्षों के लिए वस्तु के नकद मूल्य से संबंधित होती हैं | उदाहरण के लिए, व्यापारी बाजार में स्कूल बैग बेचते हैं, किसान अपनी उपज बाजार में बेचते हैं, वकील अभियोजन का शुल्क लेते हैं, ट्रक चालक वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं, श्रमिक कार बनाने वाले कारखाने में काम करते हैं, इत्यादि |

बाजार वह स्थान जहाँ व्यक्ति वस्तुओं और सेवाओं का लेन-देन करते हैं | व्यक्ति वस्तुओं और सेवाओं के बदले अन्य वस्तुओं का लेन-देन कर सकते हैं, किंतु अधिकांशतः बाजारों में इनका लेन-देन धनराशि के लिए किया जाता है |

शुल्क - किसी व्यावसायिक परामर्श या सेवाओं के लिए एक व्यक्ति या संगठन को किया गया भुगतान; उदाहरण के लिए, एक चिकित्सक या वकील को दिया गया शुल्क |

वस्तु का नकद मूल्य किसी वस्तु का व्यक्ति द्वारा तय किया गया मौद्रिक मूल्य जो कि उस वस्तु से मिलने वाले लाभ पर आधारित होता है |

गैर-आर्थिक गतिविधियाँ वे हैं जिनमें आय अथवा संपत्ति अर्जित नहीं होती है, बल्कि इन्हें कृतज्ञता, स्नेह, सेवा और आदर जैसी अनुभूतियों के साथ किया जाता है | उदाहरण के लिए, अभिभावकों द्वारा परिवार के लिए भोजन बनाना या बच्चों की उनके विद्यालय के कार्य में सहायता करना, युवाओं द्वारा दादा-दादी, नाना-नानी आदि की सेवा करना, परिवार के सदस्यों द्वारा घर के नवीनीकरण में सहायता करना आदि |

Screenshot 2024-10-16 162239

बाजार में एक व्यापारी स्कूल बैग की बिक्री करते हुए बाजार में

Screenshot 2024-10-16 162307

अपनी उपज बेचते हुए किसान

Screenshot 2024-10-16 162348

केस पर बहस करती हुई वकील

Screenshot 2024-10-16 162416

ट्रक चालक एक स्थान से दूसरे स्थान तक सामान ले जाते हुए

Screenshot 2024-10-16 162508

मोटरगाड़ी के कारखाने में एक श्रमिक

Screenshot 2024-10-16 162540

परिवार के लिए भोजन बनाते हुए

Screenshot 2024-10-16 162605

अभिभावक बच्चों को उनके विद्यालय के कार्य में सहायता करती माँ

Screenshot 2024-10-16 162636

दादी का सहयोग करती युवती

Screenshot 2024-10-16 162717

घर के नवीनीकरण में सहायता करते हुए परिवार के सदस्य

आइए पता लगाएँ

पृष्ठ 185 पर दी गई तालिका में क्या आपने तीसरा रिक्त स्तंभ देखा? इस स्तंभ में 'आर्थिक या गैर-आर्थिक गतिविधि' को अंकित कीजिए | अब इन्हें गतिविधि के प्रकार के अनुसार भी वर्गीकृत कीजिए |

अनु और कबीर की कहानी में, गीता आंटी, जो वायु सेना में विमान चालक हैं, उनको वेतन मिलता है | वह देश की सेवा करती हैं और यह एक आर्थिक गतिविधि में सम्मिलित है | अनु का भाई रोहन, एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य करता है और उसे भी इस कार्य के लिए वेतन मिलता है | सप्ताह के अंत में वह पास के महाविद्यालय के युवा विकास कार्यक्रम में स्वेच्छा से काम करता है | यहाँ वह युवा विद्यार्थियों को कंप्यूटर संबधित कौशल सिखाता है जो एक गैर-आर्थिक गतिविधि है |

वेतन एक नियोक्ता द्वारा कर्मचारी को नियमित रूप से प्रतिमाह किया जाने वाला नियत भुगतान |

आइए विचार करें

  • कबीर के दादाजी आस-पास के बच्चों को स्वैच्छिक रूप से निःशुल्क पढ़ाते हैं | यह आर्थिक गतिविधि है या गैर-आर्थिक? यह गतिविधि आपके अध्यापक द्वारा विद्यालय में पढ़ाए जाने से किस प्रकार भिन्न है? अपने सहपाठियों के साथ चर्चा कीजिए |
  • आप और आपके परिवार के लिए कौन-सी गैर-आर्थिक गतिविधियाँ महत्वपूर्ण हैं? ये क्यों बहुमूल्य हैं?

आर्थिक गतिविधियों के प्रकार

काव्या अपनी आंटी के घर कमलापुर गाँव जाने के लिए बहुत उत्साहित थी | रास्ते में उसने देखा कि गाँव के पास एक राजमार्ग (हाइवे) बनाया जा रहा था और निर्माण स्थल पर बहुत चहल-पहल थी | वहाँ तकनीशियन खोदने वाली और बुलडोजर जेसी बड़ी मशीनें चला रहे थे |

Screenshot 2024-10-16 164217

इस राजमार्ग के बनने से अब निकट के नगर तक जाने का समय पाँच घंटे से घटकर केवल दो घंटे हो जाएगा | काव्या ने सोचा कि जब यह राजमार्ग बन जाएगा तो वह अपनी आंटी के घर बार-बार जा सकेगी | फिर प्रसन्न होकर काव्या अपनी आंटी को बधाई देने और उनके द्वारा बनाई हुई स्वादिष्ट जलेबी खाने चल पड़ी | काव्या के अंकल उसी समय काम से लौटे थे | वह निर्माण कंपनी में तकनीशियन हैं और बुलडोजर चलाते हैं | उन्हें अपनी सेवाओं के बदले प्रतिमाह वेतन मिलता है |

Screenshot 2024-10-16 165801

अगले दिन, काव्या की आंटी सुबह उठीं और अपना घरेलू काम निपटाने के बाद काम पर चली गईं | वह अपने गाँव के डाकघर में कार्यरत हैं और उन्हें प्रतिमाह वेतन मिलता है | कार्यालय के बाद वह शाम को ऑनलाइन कक्षाएँ लेती हैं, जिसमें वह विद्यार्थियों को विद्यालय की परीक्षा की तैयारी कराती हैं | वह इन कक्षाओं के लिए साप्ताहिक शुल्क लेती हैं |

Screenshot 2024-10-16 165851Screenshot 2024-10-16 165911Screenshot 2024-10-16 165934

सप्ताह के अंत में, काव्या अपनी आंटी के साथ स्वादिष्ट आम खाने के लिए आम के बगीचे में गई | वहाँ उसे खेत में काम करने वाला एक श्रमिक, साहिल मिला जो ट्रैक्टर से खेत को जोत रहा था | इस कार्य के लिए उसे दैनिक मजदूरी के बदले कुछ धनराशि मिलती है और शेष भुगतान आमों के रूप में मिलता है | इस कार्य के लिए आम के रूप में जो भुगतान हुआ, उसे वस्तु के रूप में भुगतान कहा जाता है |

मजदूरी एक विशिष्ट समय अवधि के लिए नियोक्ता द्वारा श्रमिक को किया गया भुगतान |

वस्तु के रूप में भगतान किए गए कार्य के लिए प्राप्त किया गया गैर-मौद्रिक भुगतान |

आइए विचार करें

क्या आप अपने घर से विद्यालय जाने के मार्ग में लोगों द्वारा की जाने वाली विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों का स्मरण कर सकते हैं? आपके विचार से इन लोगों को किस प्रकार भुगतान किया जाता है?

जैसा कि अब हम समझते हैं कि आर्थिक गतिविधियाँ वे होती हैं जिनमें मौद्रिक मूल्य सम्मिलित है | आर्थिक गतिविधियों से किसी वस्तु के अन्य रूपों में रूपांतरण की प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर उसके मूल्य में भी वृद्धि होती है | इसे मूल्य संवर्धन कहते हैं |

आइए, काव्या के पिता, राजेश के उदाहरण से इसे समझें |

Screenshot 2024-10-16 170929

राजेश एक बढ़ई हैं जो विभिन्न प्रकार की लकड़ी के फर्नीचर को बनाने के लिए समीप के बाजार से ₹600 की लकड़ी खरीदते हैं |

Screenshot 2024-10-16 170955

वे लकड़ी का फर्नीचर बनाने के लिए विशेष प्रकार के उपकरणों का उपयोग करते हैं |

Screenshot 2024-10-16 171020

राजेश बाजार में प्रत्येक कुर्सी को ₹1000 में बेचते हैं |

कुर्सी बनाने के लिए लकड़ी की लागत ₹600 है, तो शेष राशि ₹400 (₹1000-₹600) किसके लिए है? यह राजेश के कोशल, समय और प्रयास का मौद्रिक मूल्य है जो उन्हें उस कुर्सी को बनाने में लगा था | राजेश ने लकड़ी से फर्नीचर बनाकर लकड़ी का मूल्य संवर्धन किया | लक्कड़ी खरीदने से लेकर कुर्सी के बेचने तक की गतिविधियों में भुगतान सम्मिलित है | इसलिए यह सब आर्थिक गतिविधियों के भाग हैं |

आइए पता लगाएँ

आपके विचार से जो गतिविधियाँ या व्यवसाय मौद्रिक मूल्य का सृजन करते हैं, उनके सामने सही (√) का निशान लगाइए |

क्या आप अंतिम दो रिक्त पंक्तियों में दो गतिविधियाँ और उनके मूल्य सृजन से संबंधित धनराशि के दो उदाहरण जोड़ सकते हैं?


क्र.सं. गतिविधि/व्यवसाय मूल्य सूजन संबंधी धनराशि के उदाहरण
1. बेकर
2. दर्जी
3. किसान द्वारा अपने ट्रैक्टर की मरम्मत
4. चिकित्सक
5. परिवार के लिए भोजन बनाने वाले अभिभावक
6. वैज्ञानिक
7. बीमार दादा-दादी एवं नाना-नानी की देखभाल करने वाला व्यक्ति
8.
9.

गैर-आर्थिक गतिविधियों का महत्व

गैर-आर्थिक गतिविधियों में धनराशि सम्मिलित नहीं होती है, फिर भी इनसे उत्पन्न मूल्य हमारे जीवन में महत्व रखते हैं |

सेवा

हमें मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों और गिरजाघरों आदि अनेक स्थानों पर सेवा कार्य देखने का अवसर मिलता है | उदाहरण के लिए, गुरुद्वारे में दर्शन हेतु आने वाले सभी श्रद्धालुओं को 'लंगर' या सामुदायिक रसोई में निःशुल्क भोजन कराया जाता है | इन सेवा कार्यों से हमें संतुष्टि और कृतज्ञता की अनुभूति होती है और ये सेवा कार्य निःस्वार्थ भाव से समाज में योगदान देते हैं |

Screenshot 2024-10-17 103641

मंदिर में भवर्ता में प्रसाद वितरण

Screenshot 2024-10-17 103712

स्वर्ण मंदिर में लंगर

Screenshot 2024-10-17 103742

स्वच्छ भारत अभियान

Screenshot 2024-10-17 103831

वन महोत्सव

सामुदायिक सहभागिता का महत्व

स्वच्छ भारत अभियान अपने आस-पास सफाई रखने के लिए सभी भारतीय नागरिकों द्वारा सामूहिक प्रयासों पर आधारित है | हम लोग अपने घरों और आस-पास के स्थानों को साफ रखते हैं | लोग मिल-जुलकर गलियों, सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों या सामुदायिक क्षेत्रों को भी साफ रखते हैं | इन सामूहिक प्रयासों से घर, आस-पास के क्षेत्र, समाज और राष्ट्र स्वच्छ रहता है |

सामूहिक सामुदायिक सहभागिता का एक और उदाहरण भारत में वृक्षों के महत्व और वन संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए वन महोत्सव का आयोजन है | इस प्रयास से वृक्षारोपण अभियानों के लिए समुदाय के सदस्यों को एक साथ लाया जाता है |

आइए विचार करें

  • भारत के अनेक समुदायों में सामुदायिक सहभागिता की समान परंपराएँ हैं | क्या आप अपने क्षेत्र की कुछ ऐसी परंपराओं के बारे में बता सकते हैं?
  • हम भारत में कई त्योहार मनाते हैं | इन त्योहारों के अवसर पर लोग मिलकर अनेक गतिविधियाँ करते हैं | वे मिल-जुलकर स्थान की सजावट करते हैं और व्यंजनों को बनाते हैं | क्या ये गैर-आर्थिक गतिविधियाँ हैं? आपके विचार से इनमें क्या जीवन-मूल्य समाहित हैं |
  • क्या आप उन सामुदायिक कार्यक्रमों की पहचान कर सकते हैं जिन्हें आपके विद्यालय या आस-पास आयोजित किया गया हो? इन कार्यक्रमों में आपने क्या देखा?
आगे बढ़ने से पहले...
  • इस अध्याय में हमने आर्थिक और गैर-आर्थिक गतिविधियों के बारे में सीखा |
  • हमने आर्थिक गतिविधियों से उत्पन्न मूल्य संवर्धन के बारे में भी सीखा |
  • हमने समझा कि गैर-आर्थिक गतिविधियाँ किस प्रकार सामाजिक कल्याण एवं निजी कल्याण में योगदान देती हैं और जीवन की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाती हैं |
प्रश्न, गतिविधियाँ और परियोजनाएँ
  1. आर्थिक गतिविधियाँ किस प्रकार गैर-आर्थिक गतिविधियों से भिन्न होती हैं?
  2. लोग किस प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं? उदाहरण सहित समझाइए |
  3. सामुदायिक सेवा गतिविधियों में लगे लोग अत्यधिक सम्माननीय हैं | इस कथन पर टिप्पणी कीजिए |
  4. विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए लोगों को किस-किस प्रकार से पारिश्रमिक दिया जाता है? उदाहरण दीजिए |

नूडल्स