Skip to content

अध्याय-20

Screenshot 2025-10-13 150545

कलाओं में समन्वय –
मूर्तियों में अंतर्निहित प्राण

कला एक प्रभावशाली भाषा है जो आपके हृदय और मस्तिष्क दोनों से संवाद करती है। जब आप किसी संगीत कार्यक्रम को सुनते हैं या किसी चित्रकला को देखते हैं तो जो अनुभूति होती है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन होता है। अब कल्पना कीजिए कि आपने जो भी कला रूप सीखे हैं, वे सभी मिलकर एक अनोखा अनुभव देते हैं! इस अध्याय में आप ऐसा ही अनुभव करने जा रहे हैं!




गतिविधि 20.1 – पत्थरों में छिपी कहानियाँ

इस गतिविधि का उद्देश्य रचनात्मकता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है। विद्यार्थी प्राचीन मूर्तियों को आधार बनाकर एक कहानी रचेंगे और फिर उसे संगीत, नृत्य की विभिन्न भंगिमाओं और संवाद के माध्यम से जीवंत करेंगे।

1. तैयारी


  • पुस्तक में दी गई सभी मूर्तियों और पत्थर की नक्काशियों के चित्रों को ध्यान से देखें। ये सभी चारों अनुभाग में दी गई हैं। आप अपने आस-पास के क्षेत्रों या अपनी यात्रा के दौरान ली गई मूर्तियों के चित्रों का भी उपयोग कर सकते हैं
Screenshot 2025-10-13 141255 (इनमें देवताओं, नर्तकों, योद्धाओं, पशुओं या दैनिक जीवन के दृश्य हो सकते हैं)।

* आप अपने सामाजिक विज्ञान के शिक्षक से चर्चा करके और भी मूर्तियों की चित्र एकत्र कर सकते हैं जिनका उपयोग कहानी में किया जा सकता है।

2. कहानी की रचना


* कक्षा को छोटे समूहों में बाँटा जाए (प्रत्येक समूह में 4-6 विद्यार्थी)।

* प्रत्येक समूह मूर्तियों को ध्यान से देखे और कल्पना करे कि उनमें दिखाए गए पात्रों का जीवन, भावनाएँ और गतिविधियाँ कैसी रही होंगी।।

* शिक्षक की सहायता से एक ऐसी कहानी बनाएँ जो इन मूर्तियों को किसी अर्थपूर्ण तरीके से जोड़ती हो। उदाहरण के लिए-

  • किसी वीर योद्धा की साहसिक यात्रा।
  • एक त्योहार का दृश्य जिसमें नर्तक और वादक सम्मिलित हों।
  • देवी-देवताओं और पौराणिक जीवों से जुड़ी कोई कथा।
  • जन साधारण के जीवन से जुड़ी कोई सरल और भावनात्मक कहानी।
* मूर्तियों के चित्रों को उस क्रम में लगाएँ जिस क्रम में कहानी आगे बढ़ती है (यह कुछ-कुछ कॉमिक स्ट्रिप जैसा होगा, लेकिन मूर्तियों के साथ!) इसे जितना हो सके रचनात्मक और अनोखा बनाएँ। Screenshot 2025-10-13 141456


Screenshot 2025-10-13 143315


3. कला की विधाओं को समेकित करना

* दृश्य कला - कहानी के वे भाग, जिनके लिए आपके पास चित्र नहीं हैं, उनकी कल्पना करके स्वयं चित्र बनाएँ। इस पुस्तक में आपने जो चित्रकथात्मक परंपराएँ सीखी हैं, जैसे- फड़, चित्रकला या पटचित्र, उनसे प्रेरणा लें और स्वरचित चित्रकथा बनाएँ। सामग्री और तकनीक का प्रयोग सोच-समझकर करें।

*अंग संचालन और नृत्य- मूर्तियों में दिखाए गए हाव-भाव और मुद्राओं को अपने नृत्य और अंग संचालन से दर्शाएँ।

*संवाद - मूर्तियों के हाव-भाव और भावों से प्रेरित होकर पात्रों के लिए छोटे संवाद या एकालाप लिखें। इससे कहानी को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

*संगीत/गीत - पारंपरिक धुनों का उपयोग करें या स्वयं एक सरल गीत बनाएँ जो कहानी से मेल खाता हो। आप ताली, होंठों से स्वर (हम्मिंग) या उपलब्ध वाद्ययंत्रों से लय बना सकते हैं।

* लोककथन शैली- फड़ कथा वाचन, हरिकथा अथवा अन्य स्थानीय लोककथन शैलियाँ जो आपने देखी या सीखी हैं, उन्हें इस प्रस्तुति में सम्मिलित करें।

Screenshot 2025-10-13 144729

4. अभ्यास और पूर्वाभ्यास
  • प्रत्येक समूह को अपनी कहानी के अभ्यास का समय दिया जाएगा, जिसमें वे गति, संगीत और संवाद का समावेश करेंगे।
  • आप चाहें तो कहानी में कुछ रोचक भाग जोड़ सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि कहानी स्पष्ट और विषय पर केंद्रित रहे।
5. प्रस्तुति और चिंतन
  • प्रत्येक समूह अपनी कहानी पूरी कक्षा के सामने प्रस्तुत करें। दर्शक (बाकी विद्यार्थी) चर्चा कर सकते हैं कि मूर्तियों ने पात्रों, अंग संचालन और कार्यों को किस प्रकार प्रेरित किया।

  • प्रस्तुति के बाद एक सामूहिक चर्चा आयोजित करें -
    • मूर्तियों ने किस प्रकार कहानियों को प्रेरित किया?
    • संगीत, गति और संवाद ने कहानी को कैसे प्रभावशाली बनाया?
    • प्रस्तुति के माध्यम से मूर्तियों ने कौन-से भाव या संदेश व्यक्त किए?
Screenshot 2025-10-13 145821

परिणाम

यह गतिविधि विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध कला परंपरा से जोड़ती है और टीमवर्क, कथावाचन के कौशल तथा रचनात्मकता को बढ़ावा देती है। संगीत, गति और संवाद के समेकन से विद्यार्थी यह सीखते हैं कि इतिहास को कैसे रोचक और कल्पनाशील प्रकार से जीवंत किया जा सकता है।

शिक्षको के लिए निर्देश - यद्यपि यह गतिविधि कक्षा में करने हेतु प्रस्तुत की गई है, फिर भी इन कहानी प्रस्तुतियों को विद्यालय की सभा या अन्य कार्यक्रमों में प्रदर्शित किया जा सकता है ताकि बच्चे प्रेरित हों और उनका आत्मविश्वास बढ़े।