सन् 1857 के आंदोलन में भाग लेने वाले किन्हीं चार सेनानियों पर दो-दो वाक्य लिखिए।


(1) झांसी की रानी लक्ष्मीबाई: रानी लक्ष्मीबाई के बहादुरी के किस्से आज भी चर्चा में है।

रानी लक्ष्मीबाई के राज्य झांसी को डलहौजी अंग्रेजी साम्राज्य में मिलाना चाहता था। रानी ने मातृभूमि को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से युद्ध किया और वीरगति को प्राप्त हो गई थी।


(2) मंगल पांडे: मंगल पांडे ने भी देश को आजाद कराने की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। मंगल पांडे बैरकपुर में अंग्रेजी सेना में सिपाही थे। गाय और सुअर की चर्बी से बने कारतूस को मुंह से न खोलने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की थी।


(3) तात्या टोपे: तात्या टोपे प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के सिपाही थे। इन्होंने छापामार युद्ध के माध्यम से अंग्रेजों को काफी नुकसान पहुंचाया था।


(4) नाना साहब: नाना साहब स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। इनके नेतृत्व में कानपुर में सशस्त्र क्रांति हुई, जिसमें अनेकों अंग्रेज मारे गए थे।


1
1