marigold_3

5. दोस्त की मदद

किसी तालाब में एक कछुआ रहता था। तालाब के पास माँद में रहने वाली एक लोमड़ी से उसकी दोस्ती हो गई। एक दिन वे तालाब के किनारे गपशप कर रहे थे कि एक तेंदुआ वहाँ आया।

एक कछुआ

दोनों अपने-अपने घर की ओर जान बचाकर भागे। लोमड़ी तो सरपट दौड़कर अपनी माँद में पहुँच गई पर कछुआ अपनी धीमी चाल के कारण तालाब तक नहीं पहुँच सका। तेंदुआ एक छलाँग में उस तक पहुँच गया।

एक लोमड़ी

कछुए को कहीं छुपने का भी मौका न मिला। तेंदुए ने कछुए को मुँह में पकड़ा और उसे खाने के लिए एक पेड़ के नीचे चला गया लेकिन दाँतों और नाखूनों का पूरा ज़ोर लगाने पर भी कछुए के सख्त खोल पर खरोंच तक नहीं आई। लोमड़ी अपनी माँद से यह देख रही थी। उसने कछुए को बचाने की तरकीब सोची। उसने माँद से झाँककर बाहर देखा और भोलेपन के साथ बोली- तेंदुए जी, कछुए के खोल को तोड़ने का मैं आसान तरीका बताती हूँ। इसे पानी में फेंक दो। थोड़ी देर में पानी से इसका खोल नरम हो जाएगा। चाहो तो आज़माकर देख लो! तेंदुए ने कहा- ठीक है, अभी देख लेता हूँ! यह कहकर उसने कछुए को पानी में फेंक दिया। बस फिर क्या था, गया कछुआ पानी में!

तेंदुए ने अपने मुह में कछुए को दबा लिया है।

कहानी से

  • लोमड़ी ने कछुए को बचाने का क्या उपाय सोचा?
  • तेंदुए ने क्या मूर्खता की?
  • तेंदुए की इस मूर्खता से कछुए को क्या फ़ायदा हुआ?

गपशप  

जब तेंदुआ आया तब कछुआ और लोमड़ी गपशप कर रहे थे। सोचो वे क्या बातें कर रहे होंगे? यह तुम अपने दोस्त के साथ मिलकर सोचो। सोची गई गपशप पर तुम नाटक भी कर सकते हो।

कछुआ चाल

कछुआ बहुत धीरे-धीरे चलता है। इसलिए जो बहुत धीरे चलता है उसके लिए हम कहते हैं वह कछुए की तरह चलता है। |

 अब बताओ इनके लिए क्या कहेंगे-

  • जो तेज़ भागता हो।

वह_____की तरह भागता है।

  • जो बहुत अच्छा तैराक हो।

वह_____की तरह तैरता है।

एक कछुआ

तुम्हारी समझ से

जब तेंदुए ने कछुए को पकड़ा तब

  • वह क्या सोच रहा होगा?
  • उसने उस समय किसे याद किया होगा?

खोल जैसा सख्त?

  • बताओ कछुए के खोल जैसी सख्त चीजें और क्या हो सकती हैं?
  • लोमड़ी ने तेंदुए को कछुए का खोल तोड़ने का आसान तरीका बताया था। क्या तुम नारियल को तोड़ने का तरीका सुझा सकते हो?

एक से अनेक

एक कछुआ पानी से बाहर निकल आया।

तीन कछुए पानी से बाहर निकल आए।

अब नीचे दिए शब्दों को बदलकर लिखो-

  • एक कपड़ा

तीन _____

  • एक रुपया

पंद्रह _____

  • एक खंभा

चार _____

  • एक पौधा

आठ _____

  • एक पतीला

दो _____

  • एक संतरा

दस _____


किसकी चाल

बताओ, ऐसे कौन-कौन चलता है?

फुदक-फुदक कर

_____

_____

चौकड़ी भरकर

_____

_____

छलाँग लगाकर

_____

_____

रेंग-रेंग कर

_____

_____

मुलायम-नरम

लोमड़ी ने तेंदुए को बताया था कि पानी में फेंकने से कछुए का खोल मुलायम हो जाएगा।

नीचे लिखी चीज़ों में से कौन-कौन सी चीजें पानी में फेंकने से मुलायम हो जाएँगी? सही जगह पर लिखो।

कागज़, लकड़ी, गिलास, रोटी, बिस्किट, प्लेट, पत्ता, मोम, रूई, पापड़

मुलायम हो जाएँगी

_____

_____

_____

_____

_____

मुलायम नहीं होंगी

_____

_____

_____

_____

_____

कुछ घर हैं और कुछ पेड़ हैं। पास ही पानी में कुछ मछलिया हैं, एक मगरमछ है और बाहर पेड़ों के पास एक लोमड़ी भी है।

एक लोमड़ी

एक और कहानी

एक मगरमच्छ

_____

एक मगरमच्छ था। वह लोमड़ी को खाना चाहता था। पर लोमड़ी थी बहुत चालाक। वह मगरमच्छ की पकड़ में ही नहीं आती थी। मगरमच्छ ने एक बार कछुए से मदद माँगी। कछुए ने कहा-लोमड़ी हमेशा नदी पर पानी पीने आती है। क्यों न तुम उसे वहीं पकड़ लो! मगरमच्छ उस दिन नदी पर लोमड़ी का इंतज़ार करता रहा। पूरी रात काट दी। फिर पता चला कि

_____  _____  _____

  • कहानी को अपने मन से आगे बढ़ाओ।
  • कहानी का अपने मन से कोई नाम रखो।

एक कछुआ एक मछली