marigold_3

8. तितली और कली


फूलों की डालियाँ और हर एक डाली पर लगी  है एक कली ।

हरी डाल पर लगी हुई थी , नन्ही सुंदर एक कली। तितली उससे आकर बोली , तुम लगती हो बड़ी भली।

एक रंग बिरंगी तितली।

अब जागो तुम आँखें खोलो , और हमारे संग खेलो। फैले सुंदर महक तुम्हारी , महके सारी गली गली।

कली छिटककर खिली रंगीली , तुरंत खेल की सुनकर बात। साथ हवा के लगी भागने , तितली छूने उसे चली।

कविता से

  • तितली कली के पास क्यों गई थी ?
  • तितली और कली ने क्या खेल खेला ?
  • तितली के क्या कहने पर कली खुश हो गई ?

अंदाज़ा लगाओ

  • तितली कली के पास कब गई होगी ?

सुबह   -

दोपहर-  

शाम   -

  • तुमने समय का अंदाज़ा कैसे लगाया ?

 दो-दो बार

गली-गली का मतलब है सारी गलियाँ।

कली-कली का मतलब है सारी कलियाँ।

अब नीचे लिखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वाक्य बनाओ -

घड़ी-घड़ी

जगह-जगह

घर-घर

डाल-डाल

मिलते-जुलते शब्द

  • कविता में से वे शब्द ढूँढो जो सुनने में कली जैसे लगते हैं। जैसे-कली , भली
  • नीचे दिए गए शब्दों जैसे कुछ शब्द अपने मन से जोड़ो।

___  बोलो __

___  तितली __

___  डाल __

_____

_____

_____

_____

_____

_____


महके सारी गली-गली

  • महक तुम्हें अच्छी भी लग सकती है और बुरी भी।

     अच्छी लगने वाली महक को कहेंगे _____

    बुरी लगने वाली महक को कहेंगे _____

  • ऐसी चीज़ों के नाम लिखो जिनकी महक तुम्हें पसंद है और जिनकी पसंद नहीं है-

पसंद है

पसंद नहीं है

_____

_____

_____

_____

_____

_____

_____

_____

 

  • तुम्हारे आसपास ऐसे कौन-कौन से फूल हैं जिनकी बहुत तेज़ महक है? फूलों के नाम अपनी भाषा में लिखो।
  • तुम्हारे घर में किस-किस तरह की महक आती है?

(जैसे- साबुन या तेल की महक गुसलखाने से)

तुम्हारी बात

खेलने के लिए कली तुरंत जाग गई थी। तुम किस काम के लिए तुरंत जाग जाओगी और किस काम के लिए जागना पसंद नहीं करोगी? क्यों?

जागेंगे

नहीं जागेंगे

_____

_____

_____

_____

_____

_____

_____

_____

रंग-बिरंगी

हरी डाल पर लगी हुई थी

नन्ही सुंदर एक कली

कविता में पौधे की डाल हरे रंग की बताई गई है। नीचे लिखी चीजें किन-किन रंगों की हो सकती हैं?

 _____ तितली

_____ सूरजमुखी

_____ बैंगन

_____ लड्डू

_____ पेंसिल

_____ प्याला

_____ कुर्ता

_____ साग

_____ संतरा

_____  मिट्टी