marigold_3

पाठ -5 पैटर्न  

बिन्नी   और   गिन्नी   घर   जा   रही   थीं।   रास्ते   में   उन्होंने   कुछ   लोगों   को   फुटपाथ   बनाते   देखा।   इस   काम   में   जिन   टाइलों   का   इस्तेमाल   किया   जा   रहा   था   वे   अलग - अलग   रंगों   और   डिज़ाइनों   की   थीं।   उन्होंने   कुछ   ऐसा   देखा।

एक फुटपाथ पर विभिन्न डिजाइनों की टाइलों द्वारा बनाया गया पैटर्न।

घर   पहुँचकर   उन्होंने   अपनी   माँ   की   साड़ी   रस्सी   पर   टंगी   देखी।   उसमें   भी   अलग - अलग   रंगों   से   बना   खूबसूरत   डिज़ाइन   था।  

दो लड़कियां रस्सी से लटकी एक साड़ी को देख रही हैं। इसकी सीमाओं पर पत्तियां बनी  हैं।

शाम   को   वे   पार्क   में   खेल   रही   थीं।   उन्होंने   चारदीवारी   पर   लोहे   की   जाली   लगी   देखी।  

एक पार्क की चारदीवारी पर लोहे की ग्रिल से बना एक पैटर्न। पैटर्न में ऊपर और नीचे घुमावदार डिजाइन  हैं और बीच में बर्फी जैसी आकृति है।

लोहे   की   उस   जाली   को   देखकर   बिन्नी   ने   कहा हमारे   घर   की   खिड़की   पर   यही   जाली   एक   अलग   तरह   का   पैटर्न   बनाती   है।

 एक घर की खिड़की में कुछ घुमावदार डिजाइन  और बर्फी के आकार का बना हुआ पैटर्न।

हम   इस   तरह   के   अलग - अलग   पैटर्न   अपने   चारों   ओर टाइल , कपड़े , दरी आदि   पर   देखते   हैं।

  • भोलू   बिन्नी   की   माँ   की   शॉल   का   एक   कोना   खा   गया   है। कौन - सा   टुकड़ा   उसी   पैटर्न   का   है -- चित्र   देखकर   इसे   पहचानने   में   बिन्नी   की   मदद   करो।  

एक साथ व्यवस्थित चार छोटी चार भुजाओं वाली आकृतियों का उपयोग करते हुए एक पैटर्न कागज के एक टुकड़े पर खींचा जाता है, कागज का एक हिस्सा माउस द्वारा फाड़ा जाता है। इसके साथ मिलान करने के लिए कुछ टुकड़े दिए गए हैं।

  • माधव   गेट   पर   से   एक   पैटर्न   बनाना   चाहता   है।   क्या   तुम   बता   सकते   हो कि   इनमें   से   कौन - सा   पैटर्न   इससे   नहीं   बनाया   जा   सकता ?  

पांच अलग-अलग पैटर्न दिए गए हैं, जिनमें से चार ऊपर दी गई आकृति का उपयोग करके बनाए गए हैं।

खाली   खानों   को   भर   कर   पैटर्न   को   पूरा   करो।  

विभिन्न रंगों का उपयोग करके बनाया गया एक पैटर्न। पैटर्न एक आयात में बना है और बीच में अनेक वर्ग हैं, कुछ में रंग भरा है तो कुछ खाली।

पत्तेदार   पैटर्न

एक   पत्ते   से   कई   अलग - अलग   पैटर्न   बन   सकते   हैं।   ये   पाँच   पत्तेदार   पैटर्न   देखो।  

पहली पंक्ति में, पहले एक पत्ता सीधा रखा जाता है फिर उल्टा और फिर पैटर्न दोहराता है। दूसरी पंक्ति सीधी रखी हुई पत्ती से शुरू होती है, फिर इसे दाहिनी ओर घुमाया जाता है और पैटर्न दोहराता है। तीसरी पंक्ति एक पत्ती से शुरू होती है जिसे उल्टा रखा जाता है और बाईं ओर झुका हुआ होता है और फिर यह सीधा होता है और दाईं ओर झुका होता है और फिर पैटर्न दोहराता है। अगली पंक्ति दिखाती है कि एक पत्ता बाईं ओर रखा हुआ है और फिर अगला पत्ता दाईं ओर रखा गया है और फिर पैटर्न दोहराता है। अंतिम पंक्ति में एक पत्ता नीचे की ओर रखा गया है और दाईं ओर झुका हुआ है और अगला पत्ता नीचे की ओर है और यह बाईं ओर झुका हुआ है और फिर पैटर्न दोहराता है।

  • अब   तुम   भी   तीरों   से   अपनी   कॉपी   में   कुछ   पैटर्न   बनाओ।  
  • पैटर्नो   को   ध्यान   से   देखो   और   खाली   खाने   भरो।  

पंक्तियों में कुछ पैटर्न हैं। पहली पंक्ति में एक वृत्त, फिर एक वर्ग, फिर एक वृत्त, फिर एक वर्ग और फिर रिक्त स्थान दिखाई देता है। दूसरी पंक्ति ऊपर की ओर इशारा करते हुए एक तीर दिखाती है और फिर पैटर्न दोहराया जाता है। तीसरी पंक्ति पहले बॉक्स में एक बिंदु, दूसरे में दो, तीसरे में तीन और चौथे में एक और फिर खाली जगह दिखाती है। चौथी पंक्ति ऊपर की ओर इशारा करते हुए दो तीरों से शुरू होती है और फिर दो तीर नीचे की ओर इशारा करते हुए, फिर ऊपर, फिर नीचे, फिर खाली जगह होती है।

अब , तुम   भी   अलग - अलग   आकृतियों   के   इस्तेमाल   से   अपने   पैटर्न   बनाओ     और   उन्हें   अपने   दोस्तों   को   दिखाओ।  

संख्याओं   के   पैटर्न

आओ , अब   हम   संख्याओं   वाले   कुछ   पैटर्न   देखें।   हर   पैटर्न   में   खाली   जगह   पर   सही   संख्या   लिखो ?

विभिन्न पैटर्न दिए हैं और सब में कुछ अंक लिखे हैं, पहले पैटर्न में एक, तीन, पाँच, सात और फिर खाली जगह है। दूसरे पैटर्न में, बीस, तीस, चालीस, पचास, साथ, सत्तर और फिर खाली जगह है। तीसरे पैटर्न में चौबीस, साताईस, तीस, तेनीतीस , छत्तीस और फिरखाली जगह दी है। आखरी पैटर्न में पाँचह, दस, पंद्रह, बीस, पचिस, तीसदी अंक दिए हैं, अहरी अंक पचास है और फिर खाली जगह दी है।

पैटर्न   पहचानने   के   लिए   बच्चों   को   प्रेरित   कीजिए।   संख्याओं   से   बन   सकने   वाले   कुछ   और   अलग - अलग   पैटों   पर   चर्चा  

कीजिए।  

  • टीटू   मेंढक   दो   संख्याओं   पर   से   कूदता   है   और   तीसरे   पर   पहुँचता   है।   अब   टीटू   कहाँ   जाएगा ? इसी   तरह   जिन   संख्याओं   पर   टीटू   कूदेगा   उन   पर   गोला   बनाओ।  

एक मेंढक एक संख्या के पैटर्न पर कूद रहा है, जो सांप की तरह दिखता है। पैटर्न  पर छोटे-छोटे भागों में एक से पच्चीस तक की संख्याएँ लिखी  हैं।

  • टीटू   कूदते   हुए   हर   कूद   में  10 वें   पत्थर   पर   पहुँच   जाता   है।   पत्थरों   पर   संख्या   लिखो।

संख्याएँ दस के अंतराल पर चट्टानों में एक क्रम में लिखी जाती हैं, पहला खाली है, अगला अंक अट्ठाईस है, अगला अड़तीस है और उसके बाद सभी खाली हैं।

ध्यान   से   देखो   और   आगे   के   खानों   को   भरो।  

AA

BB

CC

AB

CD

EF

DAY

NIGHT

DAY

1

2

3

87

88

89

20

30

40

19

29

39

2

5

8

15

20

25

18

21

24

52

54

56

5P

6Q

7R

85

75

65

55

50

45

20

19

18

40

38

36

बच्चाें को इसी तरह से अपने पैटर्न बनाने के लिए प्रोत्साहित करें।


केतु   ने   पत्ते   इकट्ठा   कर   कुछ   पैटर्न   बनाए   हैं।  

अनुक्रम केंद्र में एक चौड़ी पत्ती और उसके किनारे एक संकीर्ण पत्ती से शुरू होता है। फिर पैटर्न को उल्टा रखा जाता है और फिर इसे दोहराया जाता है। अगला  क्रम चार पत्तों को रखने से शुरू होता है, एक पत्ता ऊपर, एक पत्ता नीचे, एक बाईं ओर और एक दाहिनी ओर। इस पैटर्न को पहले रखा जाता है, फिर उसी पैटर्न को नीचे की ओर रखा जाता है, फिर पैटर्न को दोहराया जाता है।

अब   तुम   भी   कुछ   पत्ते   चुनो   और   उन्हें   अलग - अलग   पैटर्नो   में   लगाओ।   साथ   ही   माचिस   की   तीलियों   से   कुछ   पैटर्न   बनाओ।  

पत्तियों और माचिस की तीलियों से पैटर्न बनाने के लिए एक खाली जगह।

शिक्षक   बच्चों   को   गतिविधि   के   बाद   अपनी   कक्षा   को   साफ   करने   के   लिए   प्रेरित   करें।