Table of Contents
पाठ - 6 पैरों के निशान
भोलू और पैरों के निशान
एक दिन जंगल के कीचड़ भरे रास्ते पर कुछ जानवरों के बच्चे खेल रहे थे। अचानक एक हाथी चिल्लाया - भागो , भागो ! अपने घर जाओ। भोलू अपने कैमरे में सबको बंद करने आ रहा है। सारे बच्चे भाग गए।
जब भोलू अपने कैमरे के साथ आया तो उसने देखा कि वहाँ कोई जानवर नहीं था , केवल जानवरों के पैरों के निशान थे।
- क्या तुम जानवर और उनके पैरों के निशान का मिलान कर सकते हो ?
- कुत्ते के पैर के निशान इस बॉक्स में बनाओ।
![कुत्ते के पैरों के निशान खींचने के लिए खाली जगह।](https://philoid.com/assets/ncert/2022/bhmh106/OEBPS/Images/image6.png)
- अपने दोस्त के पैर के निशान ज़मीन पर बनाओ। क्या यह तुम्हारे पैर के निशान से छोटे हैं ?
ट्रेस करो और अंदाज़ा लगाओ
- रॉन एक पत्ता ट्रेस कर रहा है। तुम भी कुछ चीज़ों को इकट्ठा करो – जैसे पत्ते , कंकड़ , डंडा , चूड़ी , बिंदी। अब इन चीजों को इस पन्ने पर ट्रेस करो।
- चित्र को देखो। रूही ने एक ही कटोरे को दो अलग - अलग तरीकों से ट्रेस किया।
![एक लड़की ने कटोरे के दो निशान बनाए हैं, एक उसके आधार से और दूसरा उसके किनारे की सीमा से।](https://philoid.com/assets/ncert/2022/bhmh106/OEBPS/Images/4.jpg)
- रूही ने दो अलग - अलग तरीकों से ट्रेस--करने के लिए कटोरे को कैसे रखा ?
- रूही के कटोरे जैसी और चीजें ढूँढ़ो जिन्हें अलग - अलग तरीके से रखकर ट्रेस करने से अलग तरह की आकृति बनती है।
घर पर करो
अपने परिवार के सभी लोगों के हाथों के निशान अखबार पर ट्रेस करो। अपने दोस्तों को अंदाज़ा लगाने दो कि कौन - सा निशान तुम्हारे हाथ का है , कौन - सा तुम्हारी माँ का है और तुम्हारे पिता का निशान कौन - सा है ?
पढ़ो और बनाओ
तमन्ना और उसकी माँ कुर्सी पर बैठी हैं।
तमन्ना एक कहानी की किताब पढ़ रही है।
उसकी माँ अखबार पढ़ रही हैं।
तमन्ना और उसकी माँ मेज़ के आमने - सामने बैठी हैं।
इस चित्र में जो वस्तुएँ नहीं दिखाई गईं उन्हें बनाओ।
बच्चे चित्र बनाने के लिए अलग - अलग परिप्रेक्ष्यों का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए कुछ मेज़ को ऊपर से दिखाएँगे पर उसके पैर भी चित्रित करेंगे , जबकि कुछ केवल दो पैर चित्रित करेंगे। यह बच्चों पर छोड़ दीजिए कि वे जैसा सोचें वैसा चित्र बनाएँ। शिक्षक विभिन्न चित्रों का उपयोग विभिन्न आकृतियों पर चर्चा के लिए कर सकते हैं। इस पर भी बात हो सकती है कि अलग - अलग दिशाओं से देखने पर चीजें अलग दिखती हैं।
ट्रेसिंग के मज़े
- कुछ चीज़ों को इकट्ठा करो। जैसे - आलू , बोतल का ढक्कन , माचिस की डिबिया , छीलनी , रबड़ , चम्मच , बस टिकट , सिक्का , पाइप। तुम कुछ और चीजें भी ला सकते हो।
- इन सबको ट्रेस करो। अपने दोस्तों से अंदाज़ा लगवाओ कि वह क्या चीज़ है।
![एक बॉक्स, इसके एक कोने पर एक बच्चा बना हुआ है, जो एक नोटबुक में लिख रहा है। सीमाओं पर, वृत्त, वर्ग, त्रिभुज और आयत के आकार का उपयोग करके एक डिज़ाइन बनाया गया है।](https://philoid.com/assets/ncert/2022/bhmh106/OEBPS/Images/6.jpg)
* ट्रेस की हुई हर एक चीज़ की आकृति देखो। देखो कि क्या यह आकृति यहाँ दी गई आकृति जैसी दिखती है। इन आकृतियों के नीचे चीज़ों के नाम लिखो।
ट्रेस करने के बाद जो आकृतियाँ दिखाई देती हैं उनमें अंतर तथा समानताएँ देखने में बच्चों की मदद कीजिए। इन आकृतियों में क्या समानताएँ हैं ? उदाहरण के लिए एक डिब्बे और एक रबड़ में क्या समानताएँ हैं ? इनको एक ही वर्ग में रखा गया है। बच्चों को अधिक से अधिक आकृतियों के नाम बताने के लिए प्रेरित कीजिए। हम बच्चों को कुछ शब्दों जैसे वृत्त , वर्ग , आयत आदि से परिचित करवाना चाहते हैं ताकि वे उनके शब्द भंडार का हिस्सा बन सकें।
तरानी की बनाई हुई आकृतियाँ
तरानी ने अलग - अलग आकृतियों से एक चित्र बनाया।
तरानी का चित्र देखो और बताओ।
कितने सारे ? _____
कितने सारे ? _____
कितने सारे ? _____
कितने सारे ? _____
- अब तुम खुद एक चित्र बनाओ। इसे बनाना है अलग - अलग आकृतियों से जैसे —
- केवल का प्रयोग करते हुए चित्र बनाओ।
बिसानिया को सजाओ
- बिसानिया एक नाच के लिए तैयार होना चाहती है। बॉक्स में दी गईं अलग - अलग आकृतियों का इस्तेमाल करके बिसानिया को गहनों से सजाओ।
अब इन्हें नीचे दिए गए चित्र में सही जगह पर बनाओ।
(क) पहले चहरे पर आकृति का चश्मा बनाओ ।
(ख) दुसरे चेहरे पर आकृति की मूँछ बनाओ ।
(ग) तीसरे चेहरे पर मुँह बनाओ ।
(घ) आखिरी चित्र में चेहरा बनाओ