QR code पाठ 2

पाठ -2
कान-कान में

मेरे कान किसके पास हैं?

जानवरों के कान आपस में बदले हैं

क्या ये चित्र अज़ीब लग रहे हैं? चित्र बनाने वाले ने जानवरों के कान उलट -पुलट कर दिए हैं। कान को सही जानवर के साथ जोड़ो। नीचे लिखो किस जानवर के सिर पर किसके कान हैं।




जानवर कान
हाथी चूहा
खरगोश
जिराफ़
कुत्ता
भैंस
हिरन

  • अलग-अलग जानवरों के कान अलग -अलग तरह के होते हैं। सूची में दिए गए जानवरों में से किन के कान तुम बाहर देख पाते हो और किनके नहीं? उनके नाम तालिका में लिखो।

हिरन, चीता, सूअर, मेंढक, चिड़िया, बत्तख, मछली, भैंस, जिराफ़, चींटी, साँप, हाथी, कौआ, छिपकली, बिल्ली





जानवर जिनके कान बाहर दिखाई देते हैं जानवर जिनके कान बाहर दिखाई नहीं देते हैं।












तुम्हें क्या लगता है -जिन जानवरों के कान बाहर दिखाई नहीं देते, उनके कान होते भी हैं या नहीं?

आओ पता करें

विभिन्न प्रकार के पक्षी

पहले उपर दिए चित्र को देखो। पहचान कर लिखो, ये जानवर कौन -कौन से हैं।

क्या तुम्हें इन जानवरों के कान दिखाई दे रहे हैं?

वास्तव में इन सभी के कान होते हैं, लेकिन हमें बाहर से दिखाई नहीं देते।

  • ऐसे कुछ और जानवरों के बारे में पता करो, जिनके कान बाहर दिखाई नहीं देते। उनके नाम लिखो।


पढ़ो और लिखो

ऐसे जानवरों के नाम लिखो जिनके कान हों—

  • पंखे जैसे


  • पत्ते की तरह


  • सिर के ऊपर


  • सिर के दोनों तरफ़


कुछ जानवर और एक पक्षी

तुम्हें पता है न कि कान सुनने में मदद करते हैं? कुछ जानवरों के कान बाहर दिखते हैं और कुछ के नहीं। पक्षियों के कान दिखते नहीं हैं, लेकिन उनके सिर के दोनों तरफ़ छोटे -छोटे छेद होते हैं। ये पंखों से ढंके रहते हैं। इन्हीं छेदों की मदद से पक्षी सुनते हैं।

अगर तुम ध्यान से देखोगे, तो छिपकली के भी छोटे छेद जैसे कान दिखाई देंगे।

मगरमच्छ के भी छोटे छेद जैसे कान होते हैं, लेकिन आसानी से दिखाई नहीं देते।

किसकी त्वचा

अभी तुमने कुछ जानवरों की पहचान की, उनके कानों से। अब कुछ जानवरों को उनकी खाल से पहचानने की कोशिश करो।

चित्र में कुछ जानवर एवं उनकी खाल बनीं हैं। हर जानवर का उसकी अपनी खाल से मिलान करो। जानवरों के चित्रों में उनके शरीर पर खाल के डिज़ाइन भी बनाओ।

जानवर एवं उनकी खाल

जानवरों की खाल पर डिज़ाइन उनके शरीर पर बाल होने के कारण होते हैं।

क्या तुमने कभी ऐसे जानवर देखें हैं, जिनके बाल हट गए या हटा दिए गए हों? सोचो, अगर उनकी खाल से बाल हटा दिए जाएँ, तो जानवर कैसे दिखाई देंगे। न रहेगा रंग और न ही डिज़ाइन !

नीचे कुछ जानवरों के नाम लिखे हैं। इनमें से कुछ को तुमने शायद देखा भी हो।

लोमड़ी, हाथी, चिड़िया, कबूतर, मेंढक, कौआ, मोर, सूअर, चूहा, बिल्ली, भैंस, बत्तख, मुर्गी, ऊँट, छिपकली, गाय

इस सूची में, सही जानवर के नाम छाँटकर लिखो, जिनके—

कान बाहर दिखाई देते हैं खाल पर बाल हैं कान बाहर दिखाई नहीं देते खाल पर पंख हैं




































तुमने भैंस और गाय को कौन -कौन सी सूची में डाला है? दूर से देखने पर क्या इनकी खाल पर बाल दिखते हैं? अगर हो सके तो पास से देखो। क्या खाल पर बाल दिखाई दिए?

अगर हाथी मिल जाए तो क्या तुम्हें उसकी खाल पर हाथ फेरने की हिम्मत होगी? क्या तुम जानते हो कि हाथी की खाल पर भी बाल होते हैं।

जिन जानवरों के नाम तुमने ऊपर तालिका में लिखे हैं, अब उनके बारे में और बातें जानें।

अध्यापक के लिए - पाठ में आए जानवरों के बारे में और जानकारी पर बातचीत करें, जैसे उनका भोजन, रहने की जगह आदि। जानवरों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के मौके दें।

पक्षी

एक अंडे में से निकलता चूज़ा

पता लगाओ, इनमें से कौन -से जानवर अंडे देते हैं। अंडे देने वाले जानवरों के नाम हरे बॉक्स में लिखो।

बच्चे देने वाले जानवरों के नाम लाल बॉक्स में लिखो।

लाल बॉक्स - हरा बॉक्स

अब हरे बॉक्स में लिखे गए जानवरों के नामों को पिछली तालिका में ढूँढो और उनके नीचे रेखा खींचो। उसी तालिका में लाल बॉक्स के जानवरों के नामों पर गोला लगाओ। तो क्या देखा तुमने? “जिन जानवरों के कान बाहर दिखाई देते हैं, उनके शरीर पर बाल होते हैं और वे बच्चे देते हैं "। जिन जानवरों के कान बाहर दिखाई नहीं देते, उनके शरीर पर बाल नहीं होते हैं और वे अंडे देते हैं।

पिल्ले अपनी माँ का दूध पी रहे हैं

  • क्या तुमने अपने घर में या आस -पास ऐसे जानवर को देखा है, जिसने बच्चे दिए हैं? उनके नाम अपनी कॉपी में लिखो।

  • क्या तुम्हारे घर में या आस -पास किसी ने जानवर पाला है?

किसी एक पालतू जानवर के बारे में कुछ बातें पता करो—

  • वह कौन -सा जानवर है?


  • क्या उसका कोई नाम है? उसका नाम लिखो।


  • उस जानवर का नाम किसने रखा?


  • उसे क्या-क्या खाना पसंद है?


  • उसे दिन में कितनी बार खाना देते हैं?


  • उसके सोने का समय क्या है? वह कितनी देर सोता है?


  • क्या उसका खास तरह से ध्यान रखा जाता है? कैसे?




  • क्या उसे गुस्सा आता है? कब? तुम्हें कैसे पता चलता है कि वह गुस्सा है?




  • उसके शरीर पर बाल हैं या पंख?


  • उसके कान दिखाई देते हैं या नहीं?


  • क्या वह बच्चा है या बड़ा?


  • वह जानवर बच्चे देता है या अंडे?


  • क्या उसके बच्चे हैं?


  • उस जानवर का चित्र बनाओ और उसमें रंग भरो। उसका अपनी पसंद से प्यारा - सा नाम रखो।

  • चित्र

इस चित्र के जिन भागों में सम संख्याएँ (2, 4, 6, 8...) लिखी हैं , उनमें रंग भरो। रंग भरने के बाद क्या उभरकर आया? पहचानो और उस जानवर का नाम लिखो।

An image with different parts being numbered.

बहुत, बहुत साल पहले धरती पर डायनासोर थे, लेकिन अब नहीं। अब ये सिर्फ फ़िल्मों, फ़ोटो और पुस्तकों में ही मिलते हैं। डायनासोर के बारे में और बातें पता करो। अपने दोस्तों को बताओ।

An animal which looks little like a dinosaur.

क्या तुमने इससे मिलता -जुलता कोई जानवर कहीं देखा है? उसका नाम पता करो और लिखो।

इसके बारे में कुछ और बातें अपने बड़ों से पता करो।

अध्यापक के लिए - डायनासोर से मिलते -जुलते जानवरों के नाम बच्चों की समझ के अनुसार अलग -अलग हो सकते हैं। उन्हें सोचने का मौका दें, हर तरह के ऐसे उत्तरों को सही मानें। इस तरह के और चित्र बनाकर कार्य -कलाप करवाएँ जा सकते हैं।

National animal of India.

  • इस जानवर को देखो। इसका नाम लिखो। क्या तुम जानते हो , यह हमारा राष्ट्रीय पशु है?

  • यह कहाँ रहता है?

दुनिया में इस जानवर की संख्या कम होती जा रही है। चर्चा करो, क्यों?


अपना पक्षी बनाओ

कागज़ का पक्षी बनाने की विधि

अध्यापक के लिए - कागज़ का पक्षी बनाने के लिए, कागज़ दोनों तरफ़ से अलग -अलग रंग का हो, तो पक्षी सुंदर बनेगा।