4 टिक टिक टिक

QR Code.

पम्पोश और शाज़िया बातें कर रहे थे कि उनमें से किसका घर ज़्यादा दूर है।

दुकानदार दुकान में खड़ा है।

मुझे स्कूल पहुँचने के लिए 5 मिनट पैदल चलना पड़ता है।

मुझे स्‍कूल पहुँचने के लिए सिर्फ दो मिनट पैदल चलना पड़ता है।

एक लड़का और लड़की बात कर रहे हैं।
ऐसा हो ही नहीं सकता। तुम्हारा घर स्कूल से ज्यादा दूर है।

पर मैंने अपनी घड़ी से समय जाँचा है।

घड़ी में 7:00  बजे हैं । मैं स्कूल जाने के लिए 7 बजे निकलती हूँ।

घड़ी में 7:10 बज रहे हैं।

जब मैं स्कूल पहुँचती हूँ, तब मिनट की सुई 2 पर होती है।
तो इसका मतलब हुआ 7 बजकर 2 मिनट या 7:02


लड़का और लड़की आपस में बहस कर रहे हैं।
तुम गलत हो! तुम तो 7 बजकर 10 मिनट पर स्कूल पहुँचती हो।
कैसे?


लड़का लड़की को घड़ी में समय दिखा रहा है।
क्या तुम संख्याओं के बीच में ये पतली रेखाएँ देख रही हो ?
हॉं। तो क्‍या?


लड़का लड़की को समय के बारे में समझा रहा है और घड़ी में 7:10 बजे हैं।

12 से 2 तक यहाँ दस रेखाएँ हैं। इसलिए यह 7 बजकर 10 मिनट होता है।


लड़का घड़ी देख रहा है। एक घड़ी में 7:00 बजे हैं और दूसरी घड़ी में 7:05 बजे हैं।

मैं स्कूल जाने के लिए 7 बजे घर से निकलता, हूँ।

मैं 7 बजकर 5 मिनट पर स्कूल पहुँचता हूँ। देखो, मिनट की सूई पाँचवीं रेखा पर है।

अभ्यास

  1. यहाँ दिया गया है कि तीन दोस्त किस तरह घड़ी में समय देखते हैं। बताओ कौन ठीक है ?

चीकू

बिटटू

पिंकी

घड़ी में छोटी सुई 3 पर और बड़ी सुई 12 पर है।

12:03

12:15

3:00

घड़ी में छोटी सुई 5 पर और बड़ी सुई 7 पर है।

7:25

5:07

5:35

घड़ी में छोटी सुई 7 पर और बड़ी सुई 3 पर है।

3:35

7:03

7:15


नीचे लिखे समय को घड़ी में दिखाओ –

खाली घड़ी में 3:10 का समय दिखाना है।

खाली घड़ी में 6:40 का समय दिखाना है।

खाली घड़ी में 4:45 का समय दिखाना है।  hand

3:10

6:40

4:45

खाली घड़ी में 2:20 का समय दिखाना है।

खाली घड़ी में 3:15 का समय दिखाना है।

खाली घड़ी में 7:35 का समय दिखाना है।

2:20

3:15

7:35

क्या तुम्हें आसमान को देखना अच्छा लगता है? यदि हाँ, तो तुम्हें इसमें बहुत मज़ा आएगा –

बिना सुई की एक खाली घड़ी बनी है।

  1. तुम्हारे यहाँ सूरज किस समय निकलता है ?

बिना सुई की एक खाली घड़ी बनी है।

  1. सूर्यास्त किस समय होता है ?

क्या हर दिन सूर्योदय और सूर्यास्त का समय एक जैसा रहता है ?

आसमान में चाँद और तारे हैं।

अखबार को देखो और उसमें देखो कि अलग-अलग महीनों में सूर्योदय कब होता है और सूर्यास्त कब होता है।




फोटो को देखो और अंदाज़ा लगाओ कि इस जगह पर क्या समय हुआ होगा।

फ्रांस के पेरिस शहर की एक फोटो।

यह फ्रांस के पेरिस शहर की किसी जगह की फोटो है। इस जगह गर्मियों में सूरज रात के नौ बजे के बाद अस्त होता है। ऊपर बनी फोटो रात के वक्त खींची गई है! लेकिन सर्दियों में यहाँ शाम 4बजे ही अंधेरा हो जाता है।

पता करो

  • पहली घड़ी में दिखाए गए समय से दूसरी घड़ी में दिखाए गए समय तक पहुँचने में मिनट की सुई को सरकने में कितना वक्त लगेगा -

पहली घड़ी में 3:35 बजे हैं   से दूसरी घड़ी में 3:50 का समय है।


पहली घड़ी में 6:05 बजे हैं से दूसरी घड़ी में 6:15 का समय है।


पहली घड़ी में 3:40  बजे हैं से दूसरी घड़ी में 4:00 बजे का समय है।


पहली घड़ी में 7:10  बजे हैं से दूसरी घड़ी में 7:45 का समय है।



  • घंटे और मिनट की सुई कहाँ होगी बनाओ -

( क) 6 बजकर 20 मिनट पर

बिना सुई की एक खाली घड़ी बनी है।

(ग) 7बजकर 10मिनट पर

बिना सुई की एक खाली घड़ी बनी है।

(ख) 8बजकर 30मिनट पर

बिना सुई की एक खाली घड़ी बनी है।

(घ) 5 बजकर 15 मिनट पर

बिना सुई की एक खाली घड़ी बनी है।

बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं और कुछ बच्चे खाना खा रहे हैं।

  • तुम्हारे स्कूल की प्रार्थना सभा में कितना समय लगता है?

आधी छुट्टी कितनी लंबी होती है ?


खेल का पीरियड कितना लंबा होता हैं?


क्या यह बाकी पीरियडों जितना लंबा होता है ?


बच्चे क्लास में पढ़ रहे हैं।

खेल का पीरियड और आधी छुट्टी का समय बहुत छोटा लगता है। ठीक है ना!


  • नीचे लिखे कार्यों को पूरा होने में कितना समय लगेगा? पहले अंदाज़ा लगाओ, अपने अंदाज़े को फिर घर पर जाँचो।

गैस का चूल्हा ।

बाल्टी में नल से पानी भर रहा है।

आदमी झाडू लगा रहा है।

1 लिटर दूध उबालने में

एक बाल्टी पानी भरने में

अपना कमरा साफ़ करने में

करके देखो –

  • तुम एक मिनट में कितनी बार यह कर सकते हो -

(क) चुटकी बजाना


(ख) रस्सी कूदना


(ग) ऊपर-नीचे कूदना


(घ)


कुछ और ऐसे मज़ेदार खेल सोचो और खाली जगह में भरो।

  • तुम्हारे लिए एक चुनौती है। तुम कितनी देर तक यह कर सकते हो –

(क) बिना रुके बोलना


(ख) एक टाँग पर खड़े होना


(ग) ‘ आऽऽ..आऽऽ...’ बिना रुके गाना


कौन जीता ?

  • तुम्हें इनमें कितना समय लगेगा -

(क) 50मीटर की दौड़ में


(ख) मैदान से 50कंकड़ चुनने में


(ग) 1से 100तक गिनने में



  • एक बार फिर घड़ी को देखो और पता करो -
  1. (क) मिनट की सुई '2' से चली। उसे दुबारा '2' तक आने में कितने मिनट लगेंगे ?

  2. (ख) क्या घंटे की सुई भी घूमती है? उसे एक संख्या से दूसरी संख्या पर पहुँचने में कितना समय लगेगा ?
  3. (ग) अपने आसपास देखो और उन कार्यों की सूची बनाओ जिन्हें पूरा होने में लगभग एक घंटा लगता हो।










एक आदमी किचन में खाना बना रहा है।

घर में रात का खाना बनने में कितना समय लगता है ?

एक घंटे से ज्यादा / एक घंटे से कम

अपने पिताजी से पूछो कि क्या वे भी खाना उतनी ही जल्दी बना सकते हैं जितनी जल्दी तुम्हारी माँ बनाती है। हाँ / ना

कौन-से खेल एक घंटे से कम समय में पूरे हो जाते हैं ?


बच्चे पेड़ के नीचे खेल रहे हैं।

एक फुटबॉल मैच कितने समय का होता है ?

बच्चे ऐसी सभी चीज़ों को जिन्हें वे एक मिनट में कर सकते हैं देखने के लिए उन्हें स्वयं करके आनंद लेंगे। घर पर काम होते हुए देखना, उन्हें समय का अनुभव और दूसरों के प्रयास को आदर करने में भी सहायता करेगा।

रानी की डायरी

आओ, मेरी छोटी बहन को देखने चलें।

कुछ स्कूल के बच्चे हँसते हुए बात कर रहे हैं।


माँ, मैं मुनिया के लिए मिठाई लाई हूँ।

एक छोटी लड़की अपनी माँ को मिठाई दे रही है।


पर वह नहीं खा सकती। वह अभी बहुत छोटी है!


और वह बोलती भी नहीं है!

छोटी लड़की उदास है।


जैसे-जैसे वह बड़ी होगी, धीरे-धीरे ये सब करने लगेगी!

सब लोग झूले में झूलते हुए बच्चे को देख रहे हैं।


जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितंबर अक्तूबर नवंबर दिसंबर


लड़की के हाथ में एक डायरी है।

मैं अपनी डायरी में लिखूँगी कि कब उसने बोलना, खाना व चलना शुरू किया


यहाँ रानी की डायरी के पन्ने हैं -

5मार्च, 2005 मुनिया आज पैदा हुई

15 सितंबर , 2005 मुनिया का पहला दाँत निकला

10 नवंबर, 2005 मुनिया ने बैठना सीखा

20 नवंबर, 2005 मुनिया ने घुटनों के बल चलना शुरू किया

5 जनवरी, 2006 मुनिया पैरों पर खड़ी हुई

5 सितंबर 2006 मुनिया ने एक केला खाया

2 फरवरी 2006 मुनिया ने चलना शुरू किया

मुनिया की समय-रेखा' में इन्हें सही क्रम में लिखो।

5/3/05


पैदा हुई

  • मुनिया का पहला दाँत सितंबर में निकला । तब वह कितने महीने की थी?  
  • मुनिया कितनी बड़ी थी, जब

      (क) वह बैठी___________________

      (ख) उसका पहला दाँत निकला __________________

  • उसने पहले क्या किया
  1. चलना या केला खाना।
  2. घुटनों के बल चलना या खड़े होना।



लड़की के हाथ में एक डायरी है।

रानी के यहाँ एक लाडला पिल्ला था। दो सप्ताह के बाद उसने आँखें खोली। रानी ने पिल्ले को इस प्रकार बढ़ते हुए देखा –

एक पिल्ला।
3 सप्ताह में उसके खाने के दाँत निकले और उसने खाना शुरू किया।

पिल्ला गेंद से खेल रहा है।

4 सप्ताह बाद उसने आसपास चलना शुरू किया पर डगमगाते हुए।

पिल्ला थोड़ा बड़ा हो गया है।

7महीने में उसके सारे दाँत आ चुके थे।

एक कुतिया और उसके पिल्ले।

एक साल बाद वह एक पूरी कुतिया थी और उसके अपने पिल्ले थे।

  • अब अपनी कॉपी में कुतिया के जीवन की समय-रेखा' बनाओ।
  • मुनिया और रानी के पिल्ले के बारे में नीचे लिखी गई बातों की तुलना करो -

मुनिया (आयु)

पिल्ला (आयु)

चलना शुरू किया

पहली बार खाना खाया

शुरुआती दाँत निकले

पता करो

क्या सभी जंतु एक बराबर तेजी से बड़े होते हैं ?

बड़े से छोटी बतख कतार में चल रही हैं।

उनके बढ़ते जाने के बारे में बातचीत करो –

  1. मुर्गी
  2. गाय
  3. चिड़िया

एक नन्हे जंतु और बढ़े हुए जंतु का चित्र बनाओ।

यहाँ पर चित्र खिंचवाने के लिए तैयार दादाजी के चित्र हैं। तुम्हें कौन सबसे ज़्यादा बूढ़ा दिखता है ?

अप्पू हाथी के दादाजी (95वर्षीय)

एक हाथी।

चूँचूँ चूहे के दादाजी (2वर्षीय)

एक चूहा ।

रानी के दादाजी (70वर्षीय)

एक बूढ़ा व्यक्ति लाठी के सहारे चल रहा है।

  • अप्पू के दादाजी रानी के दादाजी से कितने बड़े हैं?

  • क्या चूँचूँ के दादाजी कभी अप्पू के दादाजी जितने बड़े होंगे?

  • चूँ चूहे के दादाजी रानी के दादाजी से कितने छोटे हैं?

यहाँ बच्चों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग जंतुओं की जीवन अवधि और बढ़ने के तरीके मालूम करने का एक अच्छा मौका है। इसका अभिप्राय इस प्रकार की जानकारी को बिना याद किए हुए, तुलना और विचार-विमर्श करने के लिए उपयोग करना है।


छुट्टियों में मौजमस्ती

आतिफ़ की छुट्टियाँ शुरू हो गई हैं। वह बहुत खुश है। उसने छुट्टियों के लिए कुछ मज़ेदार योजनाएँ बनाई हैं जिन्हें वह अपनी चचेरी बहन शबाना को बताना चाहता है। इसलिए उसने शबाना को एक पत्र लिखा –

अजमेर

1/5/06

प्यारी शबाना आपा

आदाब!

आप कैसी हैं? मैं यहाँ ठीक हूँ। आपा, आज से मेरी छुट्टियाँ शुरू हो गई हैं। स्कूल अब 30/6/06को खुलेंगे। मैं 5/5/06को नानी के घर जा रहा हूँ। मैं 20/5/06को वापस आऊँगा। आपके स्कूल कब बंद होंगे? आप यहाँ क्यों नहीं आ जातीं? हम मिलकर खूब मौज करेंगे।

खुदा हाफ़िज़!

आतिफ़

शबाना को, जो नागपुर में रहती है, यह पत्र 6/5/06को मिला। उसने आतिफ़ को जवाब भेजा -

नागपुर

7/5/06

प्यारे आतिफ़

सलाम!

मैं यहाँ ठीक हूँ। मुझे कल तुम्हारा पत्र मिला। छुट्टियाँ मुबारक। मेरा स्कूल 1जून 2006को बंद होगा और 10अगस्त को खुलेगा। मैं स्कूल ट्रिप पर गोआ जा रही हूँ और 7/06/06को वापस आऊँगी। उसके बाद मैं अजमेर आने की कोशिश करूँगी।

अलविदा

शबाना

आतिफ़ ने अपना पत्र 1/5/06को लिखा। क्या तुम पत्र की तारीख पढ़ना जानते हो ?

1/5/06 का मतलब हुआ – 1 मई 2006


अब नीचे लिखी तिथियाँ बताओ –

5/5/06

5 मई 2006

20/5/06



7/6/06



1/1/07



नीचे लिखी तिथियों को अंकों में लिखो।

1 जून 2006



30 मई 2006



10 अगस्त 2007



  • पत्र को अजमेर से नागपुर पहुँचने में कितना समय लगा?

  • आतिफ़ अपनी नानी के घर कितने दिन रहेगा?

  • नीचे लिखी तालिका पूरी करो –

तारीख से तक

दिनों क संख्‍या

शबाना की छुट्टियाँ

आतिफ की छुट्टियाँ

किसकी छुट्टियाँ ज़्यादा हैं – शबाना की या आतिफ़ की ?

  • तुम्हारे स्कूल में और कौन-सी लंबी छुट्टियाँ होती हैं? उन सबकी तिथियों के बारे में लिखो –

तारीख से तक

दिनों क संख्‍या

गर्मी की छुट्टियाँ

शरदकालीन छुट्टियाँ

सर्दी की छुट्टियाँ

वार्षिक परीक्षा के बाद की छुट्टियाँ


15मई 2006को चंद्रन मक्खन खरीदने एक दुकान में गया। उसने मक्खन के पैकेट को अच्छी तरह जाँचा परखा और देखा कि मक्खन खाने लायक है या नहीं।

उस पैकेट पर लिखा था – पैकिंग की तिथि से 180दिनों के भीतर खा लिया जाए।

फिर उसने पैकिंग की तिथि देखी। वह थी – 15/01/06

तुम उसकी यह पता लगाने में मदद करो कि उसे मक्खन खरीदना चाहिए या नहीं।

- मक्खन को किस महीने में पैक किया गया था ?


- 15/01/06के 180दिन बाद को कौन-सी तिथि होगी ?


- क्या चंद्रन 15मई 2006को मक्खन खा सकता है ?


जब तुम कुछ चीज़ खरीदते हो तो पैकिंग की तिथि देखते हो ?

क्या तुमने दवाइयों पर अवधि समाप्त होने की तिथि लिखी देखी है। समाप्ति की तिथि यह बताती है कि किस तिथि के बाद दवाई लेना हानिकारक हो सकता है।

पता करो

  • और कौन-कौन सी चीजें काल-अवधि (समाप्ति तिथियों) के साथ आती हैं? खाँसी के सिरप की बोतल पर लिखा था –

बच्चे ने सिरप की बोतल पकड़ी हुई है।

उत्पादन तिथि 07/03

इससे पता चलता है कि दवाई जुलाई 2003में बनाई गई।

समाप्ति तिथि 07/05

इससे पता चलता है कि दवाई कौन-से महीने और साल तक पीना सुरक्षित है? किस महीने और साल को 07/05 लिखा जाता है। क्या खाँसी के सिरप को सितंबर 2005 में लेना सुरक्षित होगा ?


बच्चों से यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि वह इस स्तर पर ' उत्पादन तिथि' तथा ' समाप्ति तिथि' जैसे शब्दों को जानें बल्कि उनमें इनके प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करनी चाहिए कि जो दवा वह प्रयोग कर रहा है उसे लेना कब तक सुरक्षित है। शिक्षकों को हमेशा छात्रों को उत्साहित करना चाहिए कि वे अलग-अलग वस्तुओं में अंकित इन तिथियों को पढ़ें।


तुतुन की रेल छूट गई

तुतुन का स्कूल गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद हो गया। वह अपनी नानी के घर गया। वहाँ वह अपने चचेरे भाई-बहनों से मिला। उसे बहुत मज़ा आ रहा था और वह वापस घर नहीं जाना चाह रहा था।


तुतुन अपना सामान बाँधो, गाड़ी शाम को 5:50 पर जाएगा।


ओह नहीं! हम कितनी जल्दी वापस जा रहे हैं! काश! हमारी रेल छूट जाए।

तुतुन अपने माता-पिता के साथ 5:15पर स्टेशन पहुँचा। पर सोचो क्या हुआ होगा? उनकी रेलगाड़ी सचमुच छूट गई।

कुछ लोग अपने सामान सहित रेल्वे प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं।

हुएँ! मज़ा आ गया इसका मतलब मैं वापस नहीं जा रहा हूँ।

क्या तुम सोच सकते हो कि उनकी गाड़ी क्यों छूटी ?


असल में गाड़ी सुबह 5:30पर चल दी थी। तुतुन के माता-पिता परेशान थे। उन्होंने स्टेशन मास्टर से कहा –

आदमी स्टेशन मास्टर से बात कर रहा है।
हमारे टिकट पर तो 5:30लिखा है।


लोकन सर! इसका मतलब है सुबह 5:30 पर।

आदमी परेशान होते हुए अपना सिर पकड़ कर खड़ा है।
ओह डाव भूल ही गया था।

रेलवे में शाम के 5:30को 17:30लिखा जाता है।

आदमी हैरान हो रहा है।
क्‍यों??
औरत बोल रही है।
क्योंकि वहाँ 24घंटे की घडी प्रयोग में लाई जाती है।

इस चार्ट को देखो। यह तुम्हारी घड़ी और 24घंटे वाली घड़ी में अंतर बताता है। इसे पूरा करने की कोशिश करो।

तुम्हारी घड़ी के अनुसार समय (12 घंटे की घड़ी)

24 घंटे की घड़ी के अनुसार समय

दोपहर 1 बजे

13:00 घंटे

दोपहर 2 बजे

14:00 घंटे

दोपहर 3 बजे



दोपहर 3:30 बजे

15:30 घंटे

शाम के 6 बजे



शाम के 9 बजे



मध्यरात्रि 12 बजे




क्या अब तुम बता सकते हो कि इसे 24घंटे वाली घड़ी क्यों कहा जाता है ?

मान लो कि गाड़ी रात 8:30पर छूटती है। तो रेलवे टिकट पर क्या समय लिखा होगा


.

एक महिला हाथ से इशारा कर रही है। . 12 घंटे वाली घड़ी में एक ही समय दो बार आता है। जैसे – 5:30सुबह के 5:30 a.m.
5:30शाम के 5:30 p.m.

लड़की अपनी उंगलियों से दो नंबर का इशारा कर रही है।
दोपहर 12:30बजे कितना समय होगा ?

महिला हंस रही है।
यह 12:30 p.m. है। दोपहर 12बजे से मध्यरात्रि तक हम p.m. कहते हैं।

तुमने सूरज के उगने और डूबने का समय जरूर देखा होगा।

उसी समय को a.m. और p.m. का प्रयोग करते हुए लिखो।

सूर्योदय

सूर्यास्त

24घंटे वाली घड़ी को तुमने कहाँ-कहाँ प्रयोग में आते देखा है ?