10. पैटर्न

QR Code.

टीनू ने इस ब्लॉक ब्लॉक डिजाइन से एक सारी बनी है।   की मदद से एक साड़ी बनाई है।

ब्लॉक डिजाइन से एक सारी बनी है।

फिर उसने यह चादर भी इसी ब्लॉक से बनाई।

ब्लॉक डिजाइन से एक चादर बनी है।


उसने इस ब्लॉक की मदद से यह दुपट्टा भी बनाया।

ब्लॉक डिजाइन से एक दुपट्टा बना है।

क्या तुमने देखा कि टीनू ने एक ही ब्लॉक के प्रयोग से अलग-अलग पैटर्न कैसे बनाए ? अब तुम भी इस Block print.  ब्लॉक की मदद से 3 अलग-अलग पैटर्न बनाओ।

पैटर्न 1

पैटर्न 1 बनाने की जगह।

पैटर्न 2

पैटर्न 2 बनाने की जगह।

पैटर्न 3 बनाने की जगह।

पैटर्न 3


यामिनी ने अपने ब्लॉकों से अलग-अलग पैटर्न बनाए। क्या तुम इन पैटों को आगे बढ़ाने में उसकी मदद कर सकते हो?

ब्लॉक से बनाए हुए पैटर्न। पहले एक पत्ती, फिर दो, तीन और फिर चार पत्ती  का डिजाइन। यही पैटर्न दोहराया जा रहा है।

ब्लॉक से बनाए हुए पैटर्न। पहले ऊपर की तरफ दो तीर, फिर नीचे की तरफ दो, उसके बाद ऊपर की तरफ तीन तीर और अगले में नीचे की तरफ तीन तीर बने हैं।

ब्लॉक से बनाए हुए पैटर्न। गोले को चार भागों में बांटा है। पहले बॉक्स में ऊपर दाईं तरफ का भाग रंगा है, दूसरे बॉक्स में नीचे दायीं तरफ का भाग रंगा है और उसके अगले बॉक्स में नीचे बाईं तरफ का भाग रंगा है।

हम संख्याओं और अक्षरों से भी पैटर्न बना सकते हैं। नीचे कुछ उदाहरण दिए गए हैं, उनको देखो और आगे बढ़ाओ।

संख्याओं और अक्षरों से बने पैटर्न।

संख्याओं का प्रयोग करते हुए अपने पैटर्न खुद बनाओ।

संख्याओं का प्रयोग करते हुए पैटर्न बनाने की जगह।


अब बिना संख्याओं का पैटर्न बनाओ।

बिना संख्याओं का पैटर्न बनाने की जगह।

कोई संख्या दुबारा न आए

दिए गए संख्या चार्ट को देखो। क्या तुम्हें कोई पैटर्न नज़र आया?

1

2

3

3

1

2

2

3

1


किसी भी लाइन में कोई भी अंक दोहराया नहीं गया है।

इसी तरह तुम भी A, B, C को नीचे दिए गए बॉक्स में लिखो। कोई भी अक्षर दोहराया न जाए।

एक 3*3 का ग्रिड।

यहाँ पर "पंक्ति" और "स्तम्भ" शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया है। पर "लाइन" शब्द का इस्तेमाल करते हुए अध्यापक "पंक्ति" और "स्तम्भ" की धारणा पर बच्चों के साथ चर्चा कर सकते हैं।


जादुई पैटर्न

1 से 7 तक की संख्याओं के इस पैटर्न को देखो। हर एक लाइन में संख्याओं का जोड 12 है।

1 से 7 तक की संख्या का पैटर्न जिसमे हर एक लाइन में संख्याओं का जोड़ 12 है।

अब तुम 1 से 9 तक की संख्याओं को इन तारों में भरो। नियम यह है कि हर लाइन में संख्याओं का जोड़ 15 आए।

एक पैटर्न जिसमे तीन पंक्ति और हर पंक्ति में तीन तारे हैं।

जादुई तिकोन

नीचे लिखे अंकों के पैटर्न को देखो।

नियम - तिकोन की हरेक लाइन की संख्याओं का जोड़ 9 है।

एक पैटर्न जिसमे त्रिकोण की भुजाओं में गोले बने हैं और हर गोले में संख्या लिखी है।

अब यह भी देखो कि तिकोन की बाकी दो लाइनों का जोड़ भी 9 होता है या नहीं।


1 से 6 तक की संख्याओं का प्रयोग करते हुए अपना जादुई तिकोन बनाओ।

नियम-हर एक लाइन की संख्याओं का जोड़ 10 आना चाहिए।

एक पैटर्न जिसमे त्रिकोण की भुजाओं में सितारे  बने हैं और हर सितारे में संख्या लिखनी है।

संख्याओं की मीनार

संख्याओं को मीनार की तरह लगाया जा सकता है। इस संख्या पैटर्न को समझने के लिए नीचे से शुरू करो।

तीन वर्ग के ऊपर दो वर्ग और उसके ऊपर एक वर्ग लगा है। सबसे नीचे वाली पंक्ति में संख्या 10,20 और 30 है। बीच वाली पंक्ति में 30 और 50 है और सबसे ऊपर वाले वर्ग में 80 लिखा है।

क्या तुम्हें यहाँ कोई नियम दिखाई दे रहा है ?

नियम – नीचे की दो संख्याओं को जोड़ कर ऊपर की संख्या बनती है।

तीन वर्ग के ऊपर दो वर्ग और उसके ऊपर एक वर्ग लगा है। सबसे नीचे वाली पंक्ति में संख्या 10,20 और 30 है। बीच वाली पंक्ति में 30 और 50 है और सबसे ऊपर वाले वर्ग में 80 लिखा है।    

20 + 30 = 50

तीन वर्ग के ऊपर दो वर्ग और उसके ऊपर एक वर्ग लगा है। सबसे नीचे वाली पंक्ति में संख्या 10,20 और 30 है। बीच वाली पंक्ति में 30 और 50 है और सबसे ऊपर वाले वर्ग में 80 लिखा है।

30 + 50 = 80


इसी नियम को मानते हुए, नीचे दिए संख्या मीनारों को पूरा करो।

सबसे नीचे की पंक्ति में 4 ,उसके ऊपर 3, उसके ऊपर 2 और आखिर में सबसे ऊपर एक गोला बना है। सबसे नीचे वाली पंक्ति के गोले में 5,10,15 और 20 लिखा है। उसके ऊपर की पंक्ति के बीच वाले गोले में 25 लिखा है।    

नीचे की पंक्ति में पाँच वर्ग हैं, उसके ऊपर चार, फिर उसके ऊपर तीन , फिर दो और सबसे ऊपर एक वर्ग है। नीचे की पंक्ति में 1,2,3,4 और 5 लिखा है।

बराबर जोड़ का नियम

कुछ दोस्त संख्या कार्डों के साथ खेल रहे हैं। देखो वे संख्याओं को कैसे जोड़ रहे हैं।

  बच्चों के हाथ में संख्या कार्ड हैं जिन पर संख्या लिखी है 11,12, 13, 14, 15, और 16.   

Adding up the numbers.

क्या तुम वह नियम ढूँढ सकते हो जिससे हर बार संख्याओं का जोड़ बराबर आ रहा है।

नियम – संख्याओं का जोड़ बराबर आएगा अगर हम इन संख्याओं को जोड़ें -

बाएँ से पहली और दाएँ से पहली

बाएँ से दूसरी और दाएँ से दूसरी

बाएँ से तीसरी और दाएँ से तीसरी

अब तुम कोई भी संख्या लिखो और फिर उससे अगली तीन संख्याएँ लिखो। इसी नियम को मानते हुए एक पैटर्न बनाओ।

संख्या से पैटर्न बनाने की जगह।

Space to solve question.


जोड़ के पैटर्न

एक लड़की का चित्र।
ओह! हर जोड़ पिछले जोड़ से तीन ज़्यादा है।

एक लड़के का चित्र।
यहाँ हर जोड़ पिछले जोड़ से 4 ज़्यादा है।

अब तुम 5 संख्याओं के साथ पैटर्न बनाने की कोशिश करो।

5 संख्याओं के साथ पैटर्न बनाने के लिए दी गई जगह।

क्या हर बार हर जोड़ पिछले जोड़ से 5 ज़्यादा है ?


गुप्त संदेश

लड़की और लड़के ने हाथ में एक कागज पकड़ा  है। उसस कागज़ पर अंक लिखे हैं 7 15 15 4 14 9 7 8 20

तुम क्या कर रहे हो ?

अच्छा, मुझे देखने दो। यह तो कोई गुप्त संदेश लग रहा है।

यामिनी ने नियम समझाया – अक्षरों के लिए संख्याओं का प्रयोग किया गया है। जैसे -

'J' = 10 है, 'P' = 16. है। अतः JUMP हो जाएगा 10 21 13 16.

  • इस सूची को अक्षरों और संख्याओं की मदद से पूरी करो।

A B C D E
1 2 3 4 5

  • टीनू अपने दोस्त को "Good Morning" लिखकर देना चाहती थी।

इस नियम को मानते हुए उसे क्या लिखना होगा ? _____

"Good Morning" को संख्या के प्रयोग से लिखने की जगह।

  • अगर हम नियम को बदल दें और B के स्थान पर 1 लिख दें, D के स्थान पर 3 लिख दें और इस तरह लिखते जाएँ तो हम "Let Us Dance" कैसे लिखेंगे?

"Let Us Dance" को संख्या के प्रयोग से लिखने की जगह।

गुप्त संदेशों का कोडिंग और डीकोडिंग करना पैटर्न पहचानने का हिस्सा है। गणितीय चिंतन के लिए नियम की पहचान करना ज़रूरी है।


कुछ और गुप्त संदेश

बच्चों ने अपने हाथ में गुप्त संदेश लिखे कुछ कागज़ पकड़े हैं। पहले कागज़ पर लिखा है," IFMMP! IPX BSF ZPV?"दूसरे कागज़ पर लिखा है, "XJMM ZPV QMBZ XJUI NF?"तीसरे कागज पर लिखा है ,"GJOF, UIBOL ZPV."चौथे कागज़ पर, "ZFT!" लिखा है।

शब्लू और जग्गू एक खेल खेल रहे हैं। वे कुछ गुप्त संदेश लिख रहे हैं। पर काहुली उनको समझ नहीं पा रही है। इसलिए जग्गू ने नियम समझाया –

जग्गू – देखो, हमने हर एक अक्षर को उसके अगले अक्षर से बदल दिया है। इसलिए 'F' की स्थान पर G, N की जगह पर O लिख रहे हैं। इसलिए (‘Yes’) (ZFT) बन गया है।

काहुली - ओह! अब समझ में आया।

काहुली – अब तुम बता सकते हो कि मैंने क्या लिखा है ?

काहुली का गुप्त संदेश क्या था?


  • शब्लू और जग्गू ने क्या लिखा था?



  • इसी नियम को अपनाते हुए “Meet me on the moon” लिखने की कोशिश करो।



  • तुम अपने नियम बना सकते हो और अपने दोस्तों से ये गुप्त संदेश समझने को कह सकते हो।

उल्टा पुल्टा

अनीशा खेल रही है। वह अपने दोस्तों को दिखा रही है कि वह अपने सिर पर खड़ी हो सकती है।

लड़की पहले सीधी  खड़ी है और फिर अपने सिर पर खड़ी है।

अब अनीशा इस कार्ड से खेल रही है। यह कार्ड उल्टा होकर कैसा दिखेगा? यहाँ बनाओ।

कार्ड पहले सीधा है और फिर उसको उलटा बनाने की जगह दी गई है।

फ़र्श के पैटर्न

क्या तुमने कभी ऐसा फ़र्श देखा है जिसमें ऐसी टाइल्स लगी हुई हों ?

फर्श पर लगी हुई टाइल्स का पैटर्न।

इन टाइल्स को फ़र्श पर कुछ इस तरह लगाया जाता है कि ये पूरी तरह से फ़र्श पर फैल जाएँ और बीच में खाली जगह भी न बचे।


  1. अब तुम इस फ़र्श को दी गई टाइल्स से भरो।

फर्श पर बनी कुछ टाइल्स जिससे फर्श को भरना है।

क्या तुम एक वृत्त के आकार की टाइल्स से फ़र्श ढक सकते हो?

  1. इस हरी टाइल के प्रयोग से फर्श को बिना जगह छोड़े भरने की कोशिश करो। क्या तुम कर पाए? अपने दोस्तों से चर्चा करो।

वृत्त के आकार की टाइल्स से फ़र्श बनाने की जगह।

  1. नीचे बने टाइल के पैटर्न को पूरा करो।

टाइल का पैटर्न अधूरा है। उसको पूरा करने की जगह दी गई है।


  1. रमैया ने अपने ब्लॉक की मदद से एक दीवार बनाई है। क्या तुम उसके लिए इस दीवार को पूरा कर सकते हो ?

अधूरी दीवार को पूरा करने की जगह दी जगई है।

  1. रेणु ने इस दीवार पर रंग करना शुरू किया है। अब तुम उसकी इस काम में मदद करो।

दीवार पर थोड़ा रंग हो रखा है जिसको पूरा करने की जगह दी गई है।