13. खेत और बाड़

QR Code.

रहमत एक किसान है। वह अपने खेत को गेहूँ उगाने के लिए तैयार कर रहा है।

किसान अपना खेत देख रहा है।

मुझे अपने खेत के चारों ओर बाड़ चाहिए। मुझे कितनी तार खरीदनी पड़ेगी?

रहमत पता करना चाहता है कि चारों तरफ़ से खेत के घेरे की लंबाई कितनी है। क्या तुम इस चित्र से यह पता कर सकते हो? हर बाजू की लंबाई उसके पास लिखी हुई है।

किसान खेत की मीटर स्केल से लंबाई और चौड़ाई नाप रहा है। खेत एक तरफ से 21 मीटर और सामने से 9 मीटर चौड़ा है और लंबाई में एक तरफ से 9 मीटर और सामने से 15 मीटर का है।

Farmer.

उँऽऽ...! खेत का घेरा 54 मीटर लंबा है।

किसान।
रहमत ने बाड़ के लिए 70 मीटर तार खरीदा।

किसान तार पकड़ कर खड़ा है।

किसान खेत के आगे तार लेकर खड़ा है। उसके साथ गणपत नाम का व्यक्ति भी है।

मुझे भी अपने खेत के लिए ऐसा ही करना चाहिए।

आदमी जिसका नाम गणपत  है।

क्या तुम मुझे बचा हुआ तार दे सकते हो? मैं उसे अपने खेत के लिए इस्तेमाल करूँगा।

गणपत का चित्र।

ओह! ज़रूर, क्यों नहीं!

खेत की चौड़ाई 18 मीटर है। लंबाई पहले सीधे में 9 मीटर और फिर तिरछे में 15 मीटर है।

रहमत ने गणपत को कितना तार दिया


गणपत ने रहमत को धन्यवाद दिया और अपने खेत के आसपास बाड़ लगानी शुरू कर दी। लेकिन उसे और तार की ज़रूरत थी।

गणपत के खेत के घेरे की कुल लंबाई कितनी _____ है?


गणपत को अपने खेत के लिए और कितना तार चाहिए?



अभ्यास का समय

  1. यहाँ कुछ और खेतों के चित्र दिए गए हैं। पता करो कि सबसे लंबा घेरा किसका है?

क)

चित्र क- समलम्ब आकार का खेत जिसमे समानांतर भुजाएं 24 मीटर और 6 मीटर की हैं और तिरछी भुजाएं 15 मीटर प्रति है।
घेरा = _____ मीटर

ख)

चित्र ख- खेत की ऊंचाई 9 मीटर, चौड़ाई 12 मीटर है। ऊपर की तरफ सीढ़ी बनी है जिसकी चौड़ाई 6 मीटर और ऊंचाई 3 मीटर है। दाईं तरफ वाली साइड 6 मीटर की है।
घेरा = _____ मीटर

ग)

चित्र ग- त्रिकोण आकार का खेत जिसकी भुजाएं 15 मीटर, 9 मीटर और 12 मीटर की हैं।
घेरा = _____ मीटर

घ)

चित्र घ- छः भुजाओं वाले आकार का खेत है। भुजाओं की लंबाई 15 मीटर, 9 मीटर और 15 मीटर हैं। सामने की भुजाएं इसके बराबर की ही हैं।
घेरा = _____ मीटर


बूढ़ा आदमी खेत के चक्कर लगा रहा है और खेत की लंबाई 150 मीटर और चौड़ाई 100 मीटर है।

  1. चंदू के पिता उसके गाँव में जवान कहलाते हैं।

वर्ष की उम्र में भी वे स्वस्थ हैं। क्या तुम उनकी अच्छी सेहत का राज़ जानते हो?

वे रोज़ सुबह सैर करने चंदू के खेत पर जाते हैं और खेत के चारों ओर चार चक्कर लगाते हैं।

  • वे कुल मिलाकर कितनी दूरी तय करते हैं?

4 × ______ = ______मीटर = ______किलोमीटर

  1. गणपत की पत्नी दर्जी की दुकान पर काम करती है। उसे मेज़पोश के चारों ओर ‘ लेस ’ लगानी होती है।

उसने 100 मीटर लेस खरीदी।

  • नीचे दिए गए मेज़पोश का चित्र देखो और यह बताओ कि एक मेज़पोश के लिए कितनी लेस की ज़रूरत पड़ेगी?

औरत और एक मेज़पोश बना है जिसकी लंबाई 50 सें. मी. और चौड़ाई 1 मी. 50 सें. मी. है।

  • तीन मेज़पोशों के लिए कितनी लेस की ज़रूरत पड़ेगी?

  • बंडल में कितनी लेस बची होगी?


खुद कर के देखो

  1. नीचे दी गई अलग-अलग आकृतियों के घेरे की लंबाई पता लगाओ। (इशारा – तुम धागे का प्रयोग कर सकते हो)

चार आकृतियाँ "क, ख, ग, घ" का चित्र।

खाना गिनो और पता लगाओ

  • हर एक आकृति में कितने खाने हैं?
  • किस आकृति में सबसे कम खाने हैं?
  • किस आकृति में सबसे ज्यादा खाने हैं?

  1. 20 cm लंबा धागा लो। उसके सिरों को जोड़ते हुए अलग-अलग आकृतियाँ बनाओ। इसे अगले पृष्ठ पर बने चौकोर खानों पर करो।

पता करो -

  • हर आकृति में कितने खाने हैं?
  • सबसे बड़ी आकृति कौन-सी है?
  • सबसे छोटी आकृति कौन-सी है?
  • हरेक आकृति का घेरा कितना है?

बच्चों से कह सकते हैं कि वे आधे से कम घिरे खाने को न गिनें और आधे से ज्यादा घिरे खाने को 1 खाना मान लें। आगे चलकर यह समझ उन्हें संख्याओं के ' सन्निकटन (rounding off)' में मदद करेगा।


  1. दो वर्गों को जोड़कर तुम कितनी अलग-अलग आकृतियाँ बना सकते हो? नीचे दिए गए चौकोर खानों पर दर्शाओ। हर एक आकृति का घेरा कितना है

छोटे छोटे वर्गों को मिलाकर एक बड़ा आयत बना है जिसमे दो वर्गों को रंग भरा हुआ है।   इस गतिविधि को तीन वर्गों के साथ भी करो।


अभ्यास का समय

  1. एक वर्ग का घेरा 12 cm है।
  • इस वर्ग के एक कोने से 1 cm का छोटा वर्ग काट दिया गया है। आकृति ख का घेरा ज्यादा होगा। या कम? उसकी लंबाई पता लगाओ।
  • अगर 1 cm का वर्ग काट दें, ताकि आकृति ग बन जाए, तो ग का घेरा कितना होगा?

आकृति "क" एक वर्ग की है जिसकी सभी भुजाएं 3 cm  की हैं। आकृति "ग " के एक पासे के बीच से 1 cm का छोटा वर्ग काट रखा है।

  1. नीचे दिए गए वर्ग घ के घेरे की लंबाई पता लगाओ।
  • वर्ग घ में से 1 cm के आठ वर्ग काट दिए गए। इससे नई आकृति ङ बन गई। आकृति ङ के घेरे की लंबाई कितनी होगी?

आकृति "घ" एक वर्ग की है जिसकी सभी भुजाएं 5 cm  की हैं। आकृति "ड़" की सभी भुजाओं से दो दो 1 cm के  छोटे वर्ग काट रखे हैं ।

  1. इस 1 cm का वर्ग।  के घेरे की लंबाई है _+_+_+_
  • क्या हम कह सकते हैं कि वर्ग के घेरे की लंबाई 4 × 1 cm है?
  • एक हॉकी का मैदान 91 मीटर 40 सेंटीमीटर लंबा और 55 मीटर चौड़ा है। मैदान के घेरे की लंबाई कितनी होगी?
  • उषा और वालसम्मा दौड़ लगा रही हैं। उषा भीतरी गोले में दौड़ रही है। वालसम्मा बाहरी गोले में दौड़ रही है।

लड़कियां गोले में दौड़ रही हैं।

वालसम्मा उषा से तेज दौड़ती है पर फिर भी दौड़ हार जाती है। क्या तुम बता सकते हो, क्यों ?


तीन बच्चे दौड़ने के लिए अलग अलग जगह से शुरू कर रहे हैं।

क्या तुमने कोई ऐसी रेस देखी है जहाँ दौड़ने वाले अलग-अलग जगह से शुरू करते हों – जैसा कि इस चित्र में दिखाया या गया है?

सोचो, ऐसा क्यों होता है?


स्कूल का बगीचा

कक्षा 3 और कक्षा 4 के छात्रों ने सोचा कि बगीचे में कुछ सब्जियाँ उगाई जाएँ। उन्होंने एक जगह का चुनाव किया जो नीचे दिए गए चित्र जैसा लगता था।

कुछ बच्चे आयत आकार के बगीचा 1 के साथ खड़े हैं और कुछ बच्चे आयत आकार के बगीचा 2 के साथ खड़े हैं। दोनों बगीचे के बीच से एक रास्ता जाता है।

दोनों ही कक्षाओं के छात्रों को लगा कि ' बगीचा 1' बड़ा था। इसलिए दोनों ही ' बगीचा 1' लेना चाहते थे। अचानक नीतू ने कहा -

बगीचे में बच्चा खड़ा है।
मुझे लगता है कि दोनों बगीचों में बराबर जगह है।

हाँ, हो सकता है! चलो पता करते हैं कि क्या यह सही है?

  • नीतू यह कैसे पता लगाए कि दोनों बगीचों में बराबर जगह है कि नहीं?

बच्चा मेज़ पर रखी किताबें देख रहा है।

चलो कुछ कर के देखें

  1. अपनी कक्षा में रखी मेज़ को देखो। सोचो कि उस पर कितनी गणित की किताबें रखी जा सकती हैं?

(याद रहे कि किताबें एक-दूसरे पर न रखी हों और किताबों के बीच में जगह भी न बचे।)

अपना अंदाज़ा यहाँ लिखो।


अब अपने अंदाजे की जाँच करो। तुम कितनी किताबें रख पाए?

तुम्हारे अंदाजे में और किताबों की सही संख्या में कितना अंतर है?


  1. एक और मेज़ ढूँढ़ो।
  • क्या यह मेज़ पिछली मेज़ से बड़ी है ? हाँ / नहीं
  • अंदाज़ा लगाओ कि इस मेज़ पर गणित की कितनी किताबें आ सकती हैं।

  • अपने उत्तर को जाँचो। तुम गणित की कितनी किताबें रख पाए?_________
  • दोनों मेज़ों के आकार में अंतर है _____ किताबें।
  1. (क) गणित की कितनी किताबों को अखबार के एक पन्ने से ढक सकते हैं ? _____ किताबें
  • (ख) अब तुम अपनी गणित की किताब को अख़बार के आधे पन्ने से ढकने की कोशिश करो।
  • (ग) क्या तुम अपनी किताब को इससे छोटे कागज़ से ढक सकते हो ?

  • (घ) वह सबसे छोटा कागज़ ढूँढो जिससे तुम अपनी किताब को ढक सकते हो। पता करो कि क्या तुम्हारे दोस्त ने तुमसे छोटा कागज़ इस्तेमाल किया।

  1. (क) इस चित्र में सबसे बड़ी पत्ती कौन-सी है?

चित्र में अलग अलग आकार के पत्ते बने हैं

  • (ख) बगीचे से कुछ पत्तियाँ इकट्ठी करो। हरेक को इस चौखाने वाले कागज़ पर रखो। उनके किनारों का घेरा बनाओ और पता करो कि हरेक पत्ती में कितने खाने हैं।
  • (ग) सबसे बड़ी पत्ती कौन-सी है ?
  • (घ) सबसे छोटी पत्ती कौन-सी है ?


  1. (क) इस हरे रंग के बड़े वर्ग में 1 सेंटीमीटर वाले कितने छोटे वर्ग हैं ?
  • (ख) क्या तुम छोटे वर्गों को गिने बिना उनकी संख्या जल्दी से पता करने का तरीका सोच सकते हो ?

बड़े वर्ग में बहुत से छोटे वर्ग बने हैं।

  1. अनुमान लगाओ कि 1 सेंटीमीटर वाले कितने वर्गों से यह नीले रंग की आयत भर जाएगी ?

एक आयत की दो भुजाओं के साथ 1 सेन्टमीटर प्रति के वर्ग बने हैं।

अपना अंदाजा यहाँ लिखो


अब इस आयत को छोटे वर्गों से भरकर अपने अंदाज़े की जाँच करो।

  1. इस चित्र को देखो। क्या तुम इसे चार बराबर हिस्सों में बाँट सकते हो? हर हिस्से में वर्गों की संख्या बराबर होनी चाहिए।

लड़की एक सीढ़ी के आकार की आकृति के पास खड़ी है। आकृति में 12 वर्ग बने हैं।


पहेली - घर और कुआँ

राघवन के पास ज़मीन का एक टुकड़ा है।

इस ज़मीन पर चार घर हैं और बीच में एक कुआँ है। वह इस ज़मीन को अपने चार बच्चों में बराबर बाँटना चाहता है। हरेक को एक घर मिलना चाहिए और सभी दूसरे के हिस्से में जाए बिना कुएँ का इस्तेमाल कर पाएँ।

क्या तुम ज़मीन को बाँटने में उसकी मदद कर सकते हो?

हरेक हिस्से में अलग रंग भरो।

वर्ग आकार की जमीन जिसमे 16 बराबर वर्ग बने हैं। जमीन के बीच में एक कुआँ है। पहली पंक्ति के चौथे वर्ग में, दूसरी पंक्ति के तीसरे वर्ग में, तीसरी पंक्ति के दूसरे वर्ग में और आखिरी पंक्ति के पहले वर्ग में घर बना है।