5 क्या यह एक जैसा दिखता है?

चलो रंग की एक बूँद से पैटर्न बनाएँ।

मैंने ये पैटर्न रंग की एक

बूँद से बनाए हैं। तुम भी

इन्हें बना सकते हो।

अपने पैटर्न बनाओ

कागज़ का एक टुकड़ा लो

उसे आध मोड़ लो

मोड़ को खोलो और बीच की रेखा पर रंग की एक बूँद डालो।

इसे दो बार मोड़ो और कागज़  को दबाओ ताकि रंग फ़ैल जाए

 


इसे खोलो और देखो एक सुंदर सा पैटर्न तैयार है 

क्या तुम इस पैटर्न को कुछ इस तरह काट सकते हो कि ये आईने में पूरा चित्रा  बनाने वाले दो बराबर टुकड़े हो जाएँ? तुम यह कितनी तरह से कर सकते हो?

इस  पैटर्न को देखो

बिंदु रेखा इस आकृति को दो  आधे -आधे भागो में बाँट  रही  है | लेकिन जब इसे उस रेखा के  साथ -साथ मोढ़ा जाएगा तो बायां आधा  भाग , दाएं आधे  भाग को  पूरी तरह नहीं ढक  पायेगा | इसलिए  ये  दोनों आधे  भाग ऐसे नहीं  है की  वे  आईने के  आगे रखने पर पूरा चित्र बना सके |

अब  दूसरी  आकृति  को  देखो |

अगर  तुम  इसे बिंदु रेखा पर से मोड़ो तो दायां आधा भाग बाए आधे भाग को पूरी तरह ढक लेगा | इसलिए ये दोनों भाग आईने के आगे रखने पर पूरा चित्र बनाएंगे |

अब इन चित्रों के लिए भी  इसी तरह से सोचो |

अगले पृष्ठ पर बचो को यह समझने की आवश्यकता है कि चाहे आकृति सममित क्यों न हो लेकिन रंगो का संयोजन चित्र को  असममित बना देता है ( आकृति 10 और 12 ) | बच्चो को आकृति और रंग दोनों पर आधारित असममित ढूंढ़ने के लिए प्रेरित  करें |

  • बिंदु रेखा से दो भागो में बांटी गयी आकृतिओं में से कौन-सी आकृतियाँ  आईने के आगे रखने पर पूरा छत्र  बनाएगी ?

 आईने के खेल

1. यहाँ एक कुत्ते का चित्र है| तुम यदि एक आईने को बिंदु वाली रेखा पर रखो तो एक चित्र  का कुछ हिस्सा तो आईने के निचे छिप जाएगा और बचा हुआ चित्र  आईने में (क) जैसा दिखेगा |

सफ़ेद बक्से में चित्र को देखो | तुम किस बिंदु वाली रेखा पर आइना रखोगे ताकि (ख ) आकृति दिखाई दे ? यह भी बताओ कि चित्र  का कोन - सा हिस्सा आईने के निचे चिप जाएगा जब हम आईने को बिंदु वाली रेखा पर रखेंगे|

 अब सफ़ेद बक्से में बने चित्र  पर एक ऐसे रेखा खींचो जिस पर आइना रखने से साथ वाला चित्र  आईने में दिखाई दे |

2. वैंकी ने लाला और सफ़ेद आकृति बनाई है | सफ़ेद बक्से पर ऐसी रेखा खींचो जिस पर आईने रखने से साथ वाला चित्र  आईने में दिखाई दे | पहले बक्से में देखो कि रेखा कैसे खींची गयी है जिससे कि इसे आईने में देखने पर साथ वाला चित्र  दिखाई देता है |

बच्चो को  उत्साहित करे कि वे साथ वाले चित्र  को देखकर अंदाजा लगाएं कि सममिति रेखा सफ़ेद बक्से में कहाँ खींचे |

आधा घुमाव

एक था राजा | राजा बहुत परेशान था क्योंकि कोई चोर उसकी तिजोरी में से कीमती हिरे - जवाहरात चुराकर ले जाता था | राजा की तिजोरी देखने में ऐसे थी :

तिजोरी का हैंडल आधा घूमने से तिजोरी खुल जाती थी | हैंडल को फिर से आधा घूमने पर तिजोरी बंद हो जाती थी |

राजा बहुत बार तिजोरी को बंद समझ कर खुला छोड़ देता था | क्या तुम अंदाजा लगा सकते हो। ऐसा क्यों हुआ ?

एक दिन राजा की होशियार बेटी ने उसे एक तरकीब सुझाई जो उसे बहुत पसंद आई | अब राजा कभी भी तिजोरी खुली नहीं छोड़ता था |

क्या तुम अंदाजा लगा सकते हो कि वह तरकीब क्या थी ?
राजा की लड़की ने राजा को तिजोरी के हैंडल के एक पीले हत्थे  पर निशान  लगाने को कहा |

राजा के पास अलग - अलग हैंडलो  वाली कई तिजोरियाँ थी | जांच करो कि किस हैंडल को आधा घूमने से राजा उसी तरह की गलती कर सकता है |

इनमे से हरेक समस्या को हल करने के लिए तुम क्या करोगे ?

आधे घुमाव के बाद वैसे का वैसा ?

अंदाजा लगाओ कि निचे दी गयी आकृतिओं में से कौन सी आकृतियाँ  आधा घुमाने के बाद भी पहले जैसी ही दिखाई देगी |

कहानी के बाद , अगले पृष्ट पर प्रशनो  का उद्देश्य है - (i) दी गई आकृतिओं में सममिति को हटन , (ii) उसी आकृति में सममिति लाना |

क्या यह बता पाना तुम्हारे लिए मुश्किल है ? यदि हाँ , तो अपने अंदाज़ की जांच करने का एक तरीका है | तुम इसे इस तरह कर सकते हो |

कोई भी एक आकृति लो | एक कागज़ पर ट्रेस  करो | अब पहली आकृति को बनाई गई आकृति के ऊपर रखो और आधा घुमाओ | देखो , क्या घुमाने  के बाद भी पहलेी आकृति दूसरी आकृति को पूरी तरह ढक रही है ?

अभ्यास का समय

1. अंग्रेजी  वर्णमाला में ऐसे कौन-से अक्षर है जो आधा घुमाने पर वैसे ही दिखते है ?

2. नीचे लिखें अंग्रेजी शब्दों में से कौन से शब्द आधा घुमाए जाने पर वैसे ही पढ़े जाएंगे ?

  ZOOM, MOW, SWIMS, SIS, NOON

3. 0 से 9 तक के अंको को आधा घुमाओ | इनमे से कौन से अंक पहले जैसे ही दिखाई देते है ?

4. 2,3 और 4 अंक वाली उन सभी संख्याओं के बारे में सोचो जो आधा घूमने पर वैसी ही लगे |

उदाहरण :

2 अंको की संख्या                11, ……….., ………….

3 अंको की संख्या                101, 111 ,...........  ,.............., …………, ……….., …………, ………...

4 अंको की संख्या                1001, 1111, ,.............., …………, ……….., …………, ………...

5. निचे दिए गए चित्रों में से कौन से ऐसे है जो आधा घुमाए जाने पर पहले जैसे दिखाई देंगे ?

गतिविधि समय

क्या तुमने कभी पवनचक्की देखी है | इसे किसलिए उपयोग करते है ?

चलो पवनचक्की जैसा एक खिलौना बनाएँ |

1 कागज़ का एक टुकड़ा लो |

2 इसे चित्र की तरह मोड़ो |

3 कागज़ के नीले भाग को काटो | तुम्हारा कागज़ का टुकड़ा एक वर्ग की तरह दिखाई देगा |

4 इसे लाल लाइनों पर मोड़ो और फिर मोड़ को खोलो | चित्र के अनुसार एक गोला बनो |

5 लाल लाइनों पर कागज़ को काटो जब तक की तुम गोले तक न पहुँच जाओ | कागज़ कुछ ऐसा दिखेगा |

6 एक पिन लेकर कागज़ के चारो कोनो पर चित्र के अनुसार छेद करो |

7 अब कागज़ के  कोनो को इस तरह से मोड़ो कि सारे छेद एक दूसरे पर हो |

8 पिन को सभी छेदो में डालकर डंडी पर लगा दो |

आपकी पवनचक्की तैयार है | इसको लेकर दौड़ो और देखो कि यह कितनी तेज़ घूमती है |

  • क्या तुम्हारी पवनचक्की 1/4 घुमाने पर पहले जैसी दिखती है ?
  • क्या यह आधा घुमाने पर भी पहले  जैसी दिखती है ? चर्चा करो |

एक चौथाई घुमाव


क्या यह पंखा 1/4 घूमने पर भी वैसा ही दिखेगा ?

क्या यह पंखा भी 1/4 घुमाव के बाद पहले जैसा दिखेगा ? पीले वर्ग में चित्र बनाओ |

अभ्यास का समय

क )

  • निचे  दी गई आकृतियों में से 1/4 घुमाए जाने पर कौन-कौन सी आकृतियाँ पहले जैसी दिखाई देंगी ? ( ✓) का निशान   लगाओ |
  • आधा घुमाए जाने पर जो आकृति पहले जैसी दिखाई नहीं देंगी उस पर (✘) का निशान लगाओ | 

ख ) आकृतियों में इस तरह से बदलाव लाने की कोशिश करे की वे आधा घुमाए जाने पर भी पहले जैसी दिखे |  

ग ) 1/4 और आधा घूमने पर निचे दी गई आकृतिया कैसी दिखाई देंगी | चित्र  बनाओ |

ऊपर दी गई कोनसी आकृतियाँ ऐसी है जो 1/4 घुमाने पर पहले जैसी नहीं दिखती  ? कौन सी आकृतियाँ आधा घूमने पर पहले जैसी नहीं दिखती ?

  • कौन-सा पंखा 1/3 घुमाव के बाद पहले जैसा दिखाई देगा ?

  • इस आकृति को 1/3 घुमाव देकर बनाओ |
     

1/6 घुमाव
क्या तुम देख सकते हो की यह आकृति 1/6 घूमने पर पहले जैसी लगती है ?

अभ्यास का समय

1. निचे दी गई आकृतियाँ को देखो | 1/3 और 1/6 घुमा दिए जाने पर वे केसी दिखेगी | चित्र  बनाओ

बच्चो को प्रोत्साहित  करें कि वे चित्रों को देखे और पता लगाएं कि उनमे किस  प्रकार की सममिति है | ज़रूरत पढ़े तो छ: रेखाएँ खींचकर 1/6 घुमाव का पता लगा सकते है | घुमाकर यह भी पता लगाया जा सकता है कि जो आकृति 1/6 घुमाव पर पहले जैसी दिखती है वह 1/3 घुमाव (दो बार 1/6 घुमाव ) पर भी पहले जैसी दिखेगी |    

2. निचे दी गई आकृतियों को देखे -

क ) पता लगाओ कि कौन - सी आकृतियाँ 1/3 घुमाने पर पहले जैसी ही दिखेंगी | निशान (✔) लगाओ |

ख ) कौन सी आकृतियाँ ऐसी है जो 1/3 घुमाने पर पहले जैसी ही दिखेंगी | निशान (✘) लगाओ |

ग ) कोशिश करो और निचे दी गई आकृतियों  को इस प्रकार बदलो कि 1/3 घूमने पर वे पहले जैसी लगे |

3. कुछ ऐसी आकृतियाँ  बनाओ जो 1/3 पर पहले जैसी ही लगे | 
4. कुछ ऐसी आकृतियाँ  बनाओ जो 1/6 पर पहले जैसी ही लगे |