Table of Contents

आठवाँ पाठ
रूमाल
शिक्षण बिंदु
ऋ ृ रु रू
ऋतु ऋ तु



रूमाल रू मा ल

शिक्षण संकेत
- श्यामपट पर रूमाल लिखें और उसका चित्र दिखाते हुए विद्यार्थियों से बार-बार बुलवाएँ।
- इसी तरह ऋतु मृग रुपया के चित्र दिखाएँ। वर्णों की अलग-अलग पहचान करवाते हुए बार-बार बुलवाएँ
2. पहचानो और बोलो
रु | रू | ऋ | ष | भ | |
मृग | रूमाल | ऋतु | रुपया |
3. सुनो और बोलो
ऋण | तृण | रूई | गरुड़ | रुपया | गुरुनाथ |
ऋतु | मृग | रूप | पुरुष | करुणा | पुरुराज |
ऋषि | गुरु | शुरू | तरुण | डमरू | मरुभूमि |
कृषि | कृपा | ज़रूर | वरुण | कंगारू | ज़रूरत |
4. बार-बार बोलो
रुपया-रूप | पतला-बदला | कली-गली |
ताप-दाब | टीला-ढीला | बाग-भाग |
5. नीचे दिए गए वर्णों को लिखने का अभ्यास करो
6. चित्रों के नाम लिखो



7. प्रश्नोत्तर अभ्यास
अध्यापक प्रश्न पूछेंगे और विद्यार्थी उत्तर देंगे, जैसे –
अध्यापक | विद्यार्थी |
तुम सुबह कितने बजे उठते हो? | मैं सुबह छह बजे उठता हूँ। |
क्या तुम सुबह पढ़ते हो? | जी हाँ, मैं प्रतिदिन सुबह पढ़ता हूँ। |
तुम्हारी बहन किस कक्षा में पढ़ती है? | मेरी बहन कक्षा छह में पढ़ती है। |
तुम बाज़ार किसलिए जाते हो? | मैं बाज़ार कलम खरीदने के लिए जाता हूँ। |
राहुल क्यों खुश है? | राहुल मित्रों से मिलकर खुश है। |
रंजना घर कब आती है? | रंजना स्कूल की छुट्टी के बाद घर आती है। |
रमण कहाँ जाता है? | रमण खेल के मैदान में जाता है। |
योग्यता विस्तार
- अध्यापक विद्यार्थियों से उनकी दिनचर्या के बारे में कुछ वाक्य बोलने की प्रेरणा दें, जैसे– मैं सुबह छः बजे उठती हूँ। फिर हाथ-मुँह धोती हूँ... आदि।
मौखिक पाठ
शिक्षण बिंदु
मैं हिंदी पढ़ता हूँ। टोनी फुटबाल खेलता है। माँ गणित पढ़ाती हैं।
1. अध्यापक वाक्य बोलेंगे और विद्यार्थी सुनेंगे
तुम कौन-सी कक्षा में पढ़ती हो?
मैं छठी कक्षा में पढ़ती हूँ।
पिता जी बैंक में काम करते हैं।
मेरी बहन नौ बजे पाठशाला जाती है।
आप कौन-सा अखबार पढ़ते हैं?
2. अध्यापक वाक्य बोलेंगे और विद्यार्थी दोहराएँगे
अध्यापक
आप कहाँ रहते हैं?
मैं गाँधी नगर में रहता हॅूँ।
यह अखबार नागपुर से निकलता है।
तुम्हारी माँ क्या करती हैं?
वे गणित पढ़ाती हैं।
पिता जी रात को कॉफी नहीं पीते।
वे एक गिलास दूध पीते हैं।
हम लोग सुबह बाग में टहलते हैं।
शिक्षण संकेत
- इस पाठ में दिए गए वाक्यों से स्पष्ट होगा कि हिंदी में क्रिया+ता/ती/ते जैसे– रह+ता, रहता आदि संरचना नित्यतासूचक अर्थ में प्रयुक्त होती है, अर्थात् जब कोई काम नियमित रूप से हो रहा हो। विद्यार्थियों का ध्यान इस संरचना की ओर दिलाएँ।
3. प्रश्नोत्तर अभ्यास
अध्यापक प्रश्न पूछेंगे और विद्यार्थी उत्तर देंगे। जैसे:-
अध्यापक | विद्यार्थी |
तुम कैसे पाठशाला आते हो? | मैं साइकिल से आता हॅूँ। |
पिता जी कितने बजे उठते हैं? | वे सुबह पाँच बजे उठते हैं। |
क्या तुम सुबह कसरत करते हो? | जी हाँ, मैं रोज़ सुबह कसरत करता हूँ। |
रूपा कहाँ रहती है? | रूपा मैसूर में रहती है। |
आप शाम को क्या करते हैं? | हम शाम को मैदान में फुटबाल खेलते हैं। |
रोली, तुम सुबह क्या करती हो? | मैं सुबह थोड़ी देर गीत गाती हूँ और वीणा बजाती हूँ। |
योग्यता विस्तार
- अध्यापक विद्यार्थियों से उनकी दिनचर्या के बारे में कुछ वाक्य बोलने का सुझाव दें, जैसे-
मैं सुबह छः बजे उठती हूँ। फिर हाथ-मुँह धोती हूँ... आदि।
