Listen NCERT Audio Books to boost your productivity and retention power by 2X.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
विरासत में मिली चीजों की बड़ी संभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।
इस कविता से तोप के विषय में क्या जानकारी मिलती है?
कंपनी बाग़ में रखी तोप क्या सीख देती है?
कविता में तोप को दो बार चमकाने कि बात कही गई है। यह दो अवसर कौन- से होंगे?
निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-
अब तो बहरहाल छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिडि़याँ ही अकसर करती हैं गपशप।
वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।
उड़ा दिए थे मैंने अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे।
कवि ने इस कविता में शब्दों का सटीक और बेहतरीन प्रयोग किया है। इसकी एक पंक्ति देखिए ‘धर रखी गई है यह 1857 की तोप’। ‘धर’ शब्द देशज है और कवि ने इसका कई अर्थों में प्रयोग किया है। ‘रखना’, ‘धरोहर’ और ‘संचय’ के रूप में।
‘तोप’ शीर्षक कविता का भाव समझते हुए इसका गद्य में रूपांतरण कीजिए।