Listen NCERT Audio Books - Kitabein Ab Bolengi
रेखांकित शब्द के विलोम शब्द का प्रयोग करते हुए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
क) मोहन के पिता मन से सशक्त होते हुए भी तन से.......................हैं।
ख) अस्पताल के अस्थायी कर्मचारियों को ...................रूप से नौकरी दे दी गई है।
ग) रामन् ने अनेक ठोस रवों और...........पदार्थों पर प्रकाश की किरण के प्रभाव का अध्ययन किया।
घ) आज बाज़ार में देशी और..............दोनों प्रकार के खिलौने उपलब्ध हैं।
ड) सागर की लहरों का आकर्षण उसके विनाशकारी रूप को देखने के बाद............में परिवर्तित हो जाता है|
क) मोहन के पिता मन से सशक्त होते हुए भी तन से अशक्त हैं।
ख) अस्पताल के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी रूप से नौकरी दे दी गई है।
ग) रामन् ने अनेक ठोस रवों और तरल पदार्थों पर प्रकाश की किरण के प्रभाव का अध्ययन किया।
घ) आज बाज़ार में देशी और विदेशी दोनों प्रकार के खिलौने उपलब्ध हैं।
ड) सागर की लहरों का आकर्षण उसके विनाशकारी रूप को देखने के बाद विकर्षण में परिवर्तित हो जाता है।