Listen NCERT Audio Books - Kitabein Ab Bolengi
अहमदावाद में बापू के आश्रम के विषय में चित्रात्मक जानकारी एकत्र कीजिए।
अहमदाबाद में गांधीजी का आश्रम साबरमती नदी के किनारे स्थित है। इसकी स्थापना 1917 में हुई थी। यहीं से गांधीजी ने नमक आंदोलन शुरू किया था। गांधी जी ने इसी आश्रम में सूत कातना और कपड़ा बनाना शुरू किया था। खादी का प्रचार—प्रसार इसी आश्रम से हुआ था। गांधीजी के आश्रम के पास मगन निवास, मीरा कुटी, उद्योग मंदिर, सोमनाथ छत्रालय, गांधी स्मारक और पेंटिंग्स गैलरी भी है। पर्यटक गांधीजी के आश्रम के साथ इन जगहों पर भी घूमने आते हैं। यहां की हर वस्तु गांधीजी के त्याग और निष्ठा की कहानी को बयां करती हैं।