निम्नलिखित मुहावरों का प्रयोग वाक्यों में कीजिए-

क) टुकड़े चबाना


ख) पगड़ी उतारना


ग) मुरीद होना


घ) जान वारना


ङ) तेग मारना

क. टुकड़े चबाना - रूखा सूखा खाना


वाक्य प्रयोग - मेहनती लोगों को कभी टुकड़े नहीं चबाने पड़ते हैं।


ख. पगड़ी उतारना - बेइज्जती करना।


वाक्य प्रयोग - नीता के ससुराल वालों ने सबके सामने उसके पिता की पगड़ी उछाल दी।


ग. मुरीद होना - प्रभाव में आना


वाक्य प्रयोग - रमेश इतना मीठा बोलता है कि मैं उसका मुरीद बन गया।


घ. जान वारना - सबकुछ न्यौछावर कर देना


वाक्य प्रयोग - क्रांतिकारी देश पर अपनी जान वारते थे।


ङ. तेग मारना - तंज कसना


वाक्य प्रयोग - पड़ोसी आपसी लड़ाई में एक दूसरे को तेग मारते हैं|


1