Listen NCERT Audio Books - Kitabein Ab Bolengi
कविता से आगे
क्या ओस, कोहरा और वर्षा में कोई संबंध है? इसके बनने और होने के कारणों का पता लगाओ और उसे अपने ढंग से लिखकर शिक्षक को दिखाओ।
ओस- ओस को अक्सर ठंड के मौसम में देखा जाता है। ओस भी पानी ही होता है। हवा में पानी की कुछ मात्रा होती है जिसे जल वाष्प कहा जाता है। जब यह वाष्प किसी ठंडी चीज के संपर्क में आती है तो जल की बूंदो के रूप में बदल जाती है। जिसे ओस कहते हैं।
कोहरा- कोहरे को ओस का बड़ा रूप कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह भी हवा में मौजूद जल वाष्प से बनता है। हवा में जल बिंदुओं बहुत छोटे-छोटे कणों के रूप में होते हैं। ठंड के मौसम में वातावरण में मौजूद हर चीज ठंडी होती है। जब ये जलवाष्प के कण ठंडी चीजों के संपर्क में आते हैं तो जल के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं। इसके अलावा कोहरा उस समय घना हो जाता है जब उसमें प्रदूषण के कण भी मिल जाते हैं। इस वजह से शहरों में कोहरा ज्यादा घना होता है।
वर्षा- पृथ्वी पर मौजूद जल लगातार वाष्पित हो रहा है। ये जल वाष्पित होकर बादलों के रूप में जमा होता जाता है। जब ये ठंडे हो जाते हैं तो वर्षा के रूप में फिर से धरती पर बरस जाते हैं।
ओस, कोहरा और वर्षा में एक समानता है वो है पानी की। तीनों ही क्रियाएँ जल की वजह से होती हैं| पृथ्वी पर उपस्थित जल वाष्पित होता है और इसी वाष्प से ओस, कोहरा एवं वर्षा जैसी घटनाएँ घटित होती हैं|