Listen NCERT Audio Books - Kitabein Ab Bolengi
शब्दों का फेर
“जब संगीत की स्वर लहरी गूँजती है तो पशु-पक्षी तक मुग्ध हो जाते हैं, शायर साहब!आप क्या समझते हैं संगीत को?”
इस संवाद को पढ़ो और बताओ कि-
क) कहानी में इसके बदले किसने, क्यों और क्या बोला? तुम उसको लिखकर बताओ।
ख) कहानी में शायर के बदले गाजर कहने से क्या हुआ? तुम भी अगर किसी शब्द के बदले किसी अन्य शब्द को प्रयोग कर दो तो क्या होगा?
क) इसके बदले संगीतकार ने अपनी बात भूल जाने और राकेश की बात को ध्यान से न सुनने पर कहा कि “जब संगीत की स्वर लहरी गूँजती है तो पशु-पक्षी तक मुँह की खा जाते हैं, गाजर साहब! आप क्या समझते हैं हमें गाजर साहब?”
ख) शायर के बदले गाजर कहने से शायर साहब गुस्से से लाल हो गए थे। अगर किसी शब्द की जगह कोई अन्य शब्द का प्रयोग किया जाए तो शब्द का अनर्थ भी हो सकता है।