दूर्वा भाग 3

Book: दूर्वा भाग 3

Chapter: 13. Anyaay Ke Khilaaaf

Subject: Hindi - Class 8th

Q. No. 1 of Exercise

Listen NCERT Audio Books - Kitabein Ab Bolengi

1

पाठ से

आंध्र के घने जंगलों में रहने वाले आदिवासियों के बीच अपना हक जमाने के लिए अंग्रेजों ने क्या किया?


आंध्र के घने जंगलों में रहने वाले आदिवासिायों को कोया आदिवासी कहते थे। वो वहां खेती करके रोजी रोटी जुटाया करते थे। जबसे अंग्रेजों ने उनके बीच आकर अपना हक जमाया, उनका जीवन मुश्किल हो गया था। अंग्रेजों को अहसास हो गया कि आदिवासियों को किसी युद्ध में हराना तो बहुत मुश्किल काम है| फिर अंग्रेजों ने आदिवासियों पर अपना हक़ जामने के लिए एक तरीका खोजा| अंग्रेजों ने जंगल में राशन लाने ले जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए और आदिवासियों को राशन के लिए तरसा दिया| उनका सामान प्राप्त करना एवं सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना मुश्किल हो गया|


1

More Exercise Questions

7

खोजबीन

“लोगों की बंदूकों के कारतूस खत्म हो गए।”


ऊपर का यह वाक्य इसी पाठ का है जिसमें आदिवासियों के द्वारा बंदूकों व कारतूसो के प्रयोग का भी प्रमाण मिलता है। इस पाठ की खोज़बीन करो तो पाओगे कि आदिवासी “पुलिस चौंकियों या सेना पर हमला कर दते थे और उनके अस्त्र-शस्त्र लूटकर भाग जाते थे।” अब तुम ज़रूर समझ गए होंगे कि आदिवासियों ने बंदूकों व कारतूसों का प्रयोग कैसे किया। ‘कारतूसों’ ने सन् 1857 में स्वतंत्रता की चिंगारी को फैलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समूह बनाकर इसके बारे में खोज़बीन करो। कक्षा के प्रत्येक समूह में से एक प्रतिनिथि सबको अपनी खोज़बीन के बारे में बताएगा।