दूर्वा भाग 3

Book: दूर्वा भाग 3

Chapter: 14. Bachchon Ke Priy Shree Keshav Shankar Pillai

Subject: Hindi - Class 8th

Q. No. 4 of Exercise

Listen NCERT Audio Books - Kitabein Ab Bolengi

4

संग्रह की चीज़ें

आमतौर पर लोग अपनी मनपंसद, महत्वपूर्ण और आवश्यक चीज़ों का संग्रह करते हैं। नीचे कुछ चीज़ों के नाम दिए गए हैं। जैसे


क) डाक टिकट


ख) पुराने सिक्के


ग) गुड़िया


घ) महत्वपूर्ण पुस्तकें


ङ) चित्र


च) महत्वपूर्ण व्यक्तियों के हस्तलेख


इसके अतिरिक्त भी तुम्हारे आसपास कुछ चीज़ें होती है जिसे लोग बेकार या अनुपयोगी समझकर कूड़ेदान या अन्य उपयुक्त जगह पर ऱख या फेंक देते हैं।


क) तुम पता करो यदि उसका भी कोई संग्रह करता है तो क्यों?


ख) उसका सग्रह करने वालों को क्या परेशानियाँ होती होंगी?


क) घर में कई ऐसी चीजें होती हैं जो बेकार हो जाती हैं। फिरभी कुछ लोग उन चीजों को संभालकर रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता होगा कि ये खराब चीज भी कभी ना कभी काम आ सकती है। उन्हें चीजों की कद्र होती है और खराब होने के बाद भी वे उसे फेंकना नहीं चाहते।


ख) चीजों को पैसा लगाकर खरीदा जाता है। ऐसे में चीज खराब होने के बाद भी वो उसे फेंकना नहीं चाहते। कुछ लोग ये भी सोचते हैं कि खराब चीज को कबाड़ में बेच दिया जाएगा। इसके अलावा मोह के कारण भी लोग चीजों को फेंकने से कतराते हैं और उसका संग्रह कर लेते हैं।


(इस प्रश्न के उत्तर के लिए विद्यार्थी बड़ों की सहायता ले सकते हो)


1

More Exercise Questions

2

तरह-तरह के काम

केशव ने कार्टून बनाना, गुड़ियों व पुस्तकों का संग्रह करना, पत्रिका में लिखना व पत्रिका निकालना, बाल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन व बच्चों का सम्मेलन कराना जैसे तरह-तरह के काम किए। उनको किसी एक काम के लिए भी तरह-तरह के काम करने पड़े होंगे। अब बताओ कि-


क) कार्टून बनाने के लिए उन्हें कौन-कौन से काम करने पड़े होंगे?


ख) बच्चों के लिए बाल चित्रकला प्रतियोगिता कराने के लिए क्या-क्या करना पड़ा होगा?


ग) केशव शंकर पिल्ले की तरह कुछ और भी लोग हुए हैं जन्होंने तरह-तरह के काम करके काफी नाम कमाया। तुम्हारी पसंद के वो कौन-कौन लोग हो सकते हैं? तुम उनमें से कुछ के नाम लिखो और उन्होंने जो कुछ विशेष काम किए हैं उनके नाम के आगे उसका भी उल्लेख करो।