दूर्वा भाग 3

Book: दूर्वा भाग 3

Chapter: 16. Boodhee Amma Ki Baat

Subject: Hindi - Class 8th

Q. No. 9 of Exercise

Listen NCERT Audio Books - Kitabein Ab Bolengi

9

तुम्हारी लोककथा

यह मालवा (मध्य प्रदेश) की एक लोककथा है। तुम्हारे प्रांत की भाषा/बोली में भी कुछ लोककथाएँ होंगी। जिसे लोग सुनते-सुनाते होंगे। उनमें से तुम अपनी पसंद की किसी लोक कथा को अपनी कॉपी में लिखो और अपने मित्रों को सुनाओ।


मैं देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखता हूं। यहां की एक लोकप्रिय कथा है जिसका नाम है 'टिपटिपवा'

गांव के बाहरी इलाके में एक बुढ़िया का परिवार रहता था। उसके मकान के पीछे खाली हिस्से में चौपायों का घर था। घर में एक भी चौपाया नहीं था। एक दिन आकाश में बादल घिरे हुए थे। बरसात होने ही वाली थी। रह-रहकर बिजली चमक रही थी। थोड़ी देर में बूंदाबांदी के बाद बरसात शुरू हो गई थी। जोर से बादल गरजा तो बुढिया की नींद टूट गई। बुढ़िया के साथ उसका नाती लेटा हुआ था।


बुढ़िया उठी तो वह भी उठकर बैठ गया। बुढ़िया ने बाहर झांककर देखा तो पानी बरस रहा था। पिछले वर्ष बुढ़िया की छत टपक रही थी इस वर्ष भी वह डर रही थी। अभी बहुत जोर से वर्षा नहीं हुई थी। अपनी दादी को चिंतित देख कर उस लड़के ने कहा दादी इतनी घबराई हुई क्यों हो? बुढ़िया ने कहा बेटा पर साल छत खूब टपकी थी। सोचा था बरसात के बाद छत पलटवा लेंगे नहीं पलटवा पाई। वह बोला! दादी टपका से डरती हो?अरे बेटा तुम क्या जानो मुझे इतना शेर का डर नहीं जितना टपके का पीछे चौपायों के घर में छप्पर के नीचे शेर बुढ़िया की बातों को सुन रहा था। शेर बुढिया के कमरे के ठीक पीछे खड़ा था। कमरे की पटान की कड़ियां दीवार के आर-पार थी उन्हीं खाली जगह से आवाज शेर तक पहुंच रही थी। शेर बुढ़िया की बात सुनकर हैरान था , कि टपका ऐसा कोई जीव है जो मुझसे भी अधिक ताकतवर है ? अब तक तो मैं अपने को ही सबसे शक्तिशाली जानवर मानता था। इस कहानी में बुढ़िया की बात सुनकर शेर भई यही समझता है कि इतना डर उसका नहीं शायद जितना टपके का है।


1

More Exercise Questions