कृष्ण को ‘गिरधर’ क्यों कहा जाता है? इसके पीछे कौन सी कथा है? पता कीजिए और कक्षा में बताइए।

भगवान कृष्ण को गिरिधर कहने की एक खास वजह है। ब्रज में रहने वाले लोग इंद्र देव की पूजा करते थे। एक दिन श्रीकृष्ण ने सभी ब्रज के लोगों को गोवर्धन की पूजा-पाठ करने को कहा। लोगों ने गोवर्धन की पूजा की। यह देखकर इंद्र देव नाराज हो गए। सभी ब्रजवासियों को सबक सिखाने के लिए इंद्र देव ने मूसलाधार बारिश करना शुरू कर दी। लगातार बारिश की वजह से ब्रज के लोगों के मकान पानी में डूबना शुरू हो गए। पशु-पक्षियों का पानी की वजह से बुरा हाल हो गया। यह सब देख लोग कृष्ण के पास गए। तभी कृष्ण ने ब्रजवासियों को बचाने के लिए पूरा गोवर्धन पर्वत अपनी एक उंगली पर उठा लिया। पर्वत को उठाते ही लोग उसके नीचे आ गए। इसके बाद इंद्र देव को अपनी भूल स्वीकारनी पड़ी। उस दिन से ही भगवान कृष्ण को गिरधर कहा जाता है।


1