मेरा देश भारत विषय पर 200 शब्दों का निबंध लिखिए|

मेरा देश भारत

जिसकी सुहानी सुबह है होती, होती सुनहरी शाम है


वीर बहादुर जन्मे जिसमें, मेरा भारत महान है


भारत जिसको पुरातन युग में आर्यावत नाम से पुकारा जाता था| यह अपनी सुख समृद्धि एवं ऐश्वर्य के लिया जाना जाता था और इसी कारण इसका नाम सोने की चिड़िया पड़ा| यहाँ के वासी आर्य कहलाते थे| महाप्रतापी राजा दुष्यंत के महावीर पुत्र भारत के नाम पर ही मेरे देश का नाम भारतवर्ष पड़ा है |


भारत भौगोलिक विभिन्नताओं वाला देश है| यहां एक ओर हरियाली है तो दूसरी तरफ जंगल, एक ओर हिम खंडित पर्वत शिखर हैं तो दूसरी ओर तपते मरुस्थल| इसी देश में प्राकृतिक बनावट, जलवायु, खान-पान, वेशभूषा तथा संस्कृति की दृष्टि से अनेक विभिन्नताएं हैं| हमारा प्यारा देश भारत अनेकता में एकता का अपूर्व उदाहरण है| इसी देश में मंदिर और मस्जिद, गुरु द्वारे और गिरजाघरों के दर्शन होते हैं| अनेक भाषाएं ओर अनेक धर्म इसी धरती पर फल-फूल रहे हैं| सभी संस्कृतियों को फलने फूलने का अवसर दिया जाता है| विविधता में एकता ही भारत कि विशेषता है| हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई, मुस्लिम आदि धर्मों को यहां एक समान दृष्टि से देखा जाता है| यहाँ अलग अलग भाषा बोलने वाले विभिन्न धर्मों को मानने वाले सभी लोग एक साथ एवं मिल जुल कर रहते हैं| भारत की सभ्यता और संस्कृति दुनिया भर में विख्‍यात है| ये संस्कार हमें इसी वतन से मिले कि गुरु को भगवान का दर्जा प्राप्त है एवं माता के चरणों में स्वर्ग है| यहां पर अतिथि देवों भवः है की परंपरा को प्रमुखता दी जाती है| भारत देश में सिर्फ देवी-देवताओं की ही नहीं अपितु पशु, पक्षी, पेड़-पौधों, नदियों, पर्वतों आदि की भी पूजा की जाती है| यह माध्यम है यह समझाने का कि इन संसाधनों के बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता एवं महान नहीं बन सकता|


भारत एक कृषि प्रधान देश है 80 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है| 60 प्रतिशत आबादी युवा वर्ग की है और प्रत्येक युग एवं देश का भविष्य युवा होता है| हमारे पास गर्व करने लायक काफी उपलब्धियां हैं| हम हिमालय की चोटी पर पहुंचे, चांद को अपना बनाया है, राजनीति में भी युवाओं की भागीदारी बढ़ने लगी है| भारत राजनीति, औद्योगीकरण, विज्ञान, शिक्षा, साहित्य सृजन और कला में आगे हैं| आज भारत की जनसंख्या 100 करोड़ से अधिक है| इस देश में 25 राज्य और 6 केन्द्र शासित क्षेत्र हैं| जहाँ कई धर्म और समाज के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं| भारत देश की राष्ट्रीय भाषा हिन्दी है| यहाँ का राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् है| भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर तथा राष्ट्रीय पशु बाघ है|


भारत भूमि में राम, कृष्ण, महावीर, बुद्ध जैसे कई महापुरूषों को जन्म दिया है| यह वीर योद्धाओं का देश है जिनमें महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, भगतसिंह, सुभाष चन्द्र बोस, महात्मा गांधी, चाचा नेहरू, लाला लाजपत राय, लाल बहादुर शास्त्री और न जाने कितने वीर योद्धा शामिल हैं जिन्होंने अपनी जान पर दाव पर रखकर देश को गुलामी से मुक्त कराया और इसकी रक्षा की| भारत देश अपने साहित्य के लिए भी उतना ही प्रसिद्ध है| इस भूमि पर तुलसी, कबीर, रवीन्द्र नाथ टैगोर, प्रेमचन्द, और न जाने कितने साहित्यकारों एवं कवियों ने जन्म लेकर इसे महान बनाने में अपना योगदान दिया है|


सभी देशवासी भारत देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं| हमारा देश वर्तमान में अनेक समस्याओं से जूझ रहा है और अभी विकासशील देशों की श्रेणी में है| लेकिन वह समय दूर नहीं है जब हमारा भारत देश विज्ञान, तकनीक, औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से विश्व का सिरमौर बनेगा|


10