स्पर्श भाग 2

Book: स्पर्श भाग 2

Chapter: 13. Prahlad Aggarwal - Tisari Kasam Ke Shilpkar Shalendra

Subject: Hindi - Class 10th

Q. No. 1 of Likhit

Listen NCERT Audio Books - Kitabein Ab Bolengi

1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए-

शैलेंद्र के गीतों की क्या विशेषताएँ हैं? अपने शब्दों में लिखिए|

शैलेंद्र एक आदर्शवादी व्यक्ति थे। वे अत्यंत सफल कवि और गीतकार थे। वे आम जन को केंद्र में रखकर रचे गए गीतों के कारण उनसे जुड़े हुए थे| शैलेंद्र के गीत बड़ी ही साधारण भाषा में होते थे, जिससे आम लोगों को भी उनकी समझ हो जाए। उनके गीत साधारण होने के बावजूद बहुत बड़े अर्थ को अपने में समाहित रखते थे। वे एक भावुक कवि थे और उनका यही भावुक स्वभाव उनके गीतों में भी परछाईं बनकर झलकता था। झूठे दिखावों से उन्हें सख्त नफरत थी इसलिए अपने गीतों में उन्होंने झूठे दिखावों को कोई स्थान नहीं दिया। उनके गीत मनुष्य को जीवन में दुखों से घबराकर रूकने के स्थान पर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देते हैं। लेखक ने उनके गीतों को शांत नदी के प्रवाह और समुद्र की गहराई से संबोधित किया है। इसका मतलब है कि शैलेंद्र के गीतों में शांत नदी जैसी सरलता होती थी और समुद्र की गहराई जैसे अर्थ छुपे हुए थे। उनके गीत एवं कविताएँ भावनाओं की अभिव्यक्ति करने में पूर्णतः सक्षम है। उनके गीतों में भावों की प्रधानता थी और उनके गीतों में करूणा के साथ-साथ संघर्ष की भावना भी दिखाई देती है। उनके लिखे गीतों में अनेक विशेषताएँ दिखाई देती हैं।


1

Chapter Exercises

More Exercise Questions