स्पर्श भाग 2

Book: स्पर्श भाग 2

Chapter: 17. Habeeb Tanveer - Kartoos (Akanki)

Subject: Hindi - Class 10th

Q. No. 2 of Bhasha Adhyayan

Listen NCERT Audio Books - Kitabein Ab Bolengi

2

निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाकयों में प्रयोग कीजिए-

आँखों में धूल झोंकना, कूट-कूटकर भरना, काम तमाम कर देना, जान बख्श देना, हक्का-बक्का रह जाना ।

क. आँखों में धूल झोंकना- चोर पुलिस की आँखों में धूल झोंककर भाग गया।


ख. कूट-कूटकर भरना- स्वतंत्रता सेनानियों में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी।


ग. काम तमाम कर देना- मौका पाते ही शिकारी ने शेर का काम तमाम कर दिया।


घ. जान बख्श देना- महात्मा अपने प्रति दुर्व्यवहार करने वालों की भी जान बख्श देते हैं।


च. हक्का-बक्का रह जाना- भरत को शेर के साथ खेलते देखकर दुष्यंत हक्का-बक्का रह गए।


2

Chapter Exercises

More Exercise Questions

4

क्रिया का लिंग और वचन सामान्यतः कर्ता और कर्म के लिंग और वचन के अनुसार निर्धारित होता है। वाक्य में कर्ता और कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार जब क्रिया के लिंग, वचन आदि में परिवर्तन होता है तो उसे अन्विति कहते हैं। क्रिया के लिंग, वचन में परिवर्तन तभी होता है जब कर्ता या कर्म परसर्ग रहित हों;

जैसे-सवार कारतूस माँग रहा था। (कर्ता के कारण)


सवार ने कारतूस माँगे। (कर्म के कारण)


कर्नल ने वज़ीर अली को नहीं पहचाना। (यहाँ क्रिया कर्ता और कर्म किसी के भी कारण प्रभावित नहीं है)


अतः कर्ता और कर्म के परसर्ग सहित होने पर क्रिया कर्ता और कर्म में से किसी के भी लिंग और वचन से प्रभावित नहीं होती और वह एकवचन पुल्लिंग में ही प्रयुक्त होती है। नीचे दिए गए वाक्यों में ‘ने’ लगाकर उन्हें दुबारा लिखिए-


(क) घोड़ा पानी पी रहा था।


(ख) बच्चे दशहरे का मेला देखने गए।


(ग) रॉबिनहुड गरीबों की मदद करता था ।


(घ) देशभर के लोग उसकी प्रशंसा कर रहे थे|