अध्याय 20
भव्य समापन

आपने, जो कुछ भी सीखा है, उसे एक परियोजना में एक साथ रखने का यह एक मजेदार प्रयास है| इस परियोजना को आप अकेले या अपने मित्रों की सहायता से समूह में भी पूरा कर सकते हैं|
यदि आप नाटक नहीं करने का निर्णय लेते हैं, तो यह गतिविधि आपको कठपुतली कला में बदलाव
1. कथानक (स्क्रिप्ट)
एक भाव पर आधारित दो या तीन पात्रों के बीच एक सरल संवाद लिखिए| सुनिश्चित कीजिए कि संवाद में मुख्य रूप से वही भाव हो जिसे आपने चुना है| उदाहरण के लिए चुना गया भाव क्रोध है| मुख्य पात्र गुस्सैल हो सकता है, या दो मित्र इस बात पर चर्चा कर रहे होंगे कि किसी के गुस्से के कारण कितनी समस्या खड़ी हो गई|

(स्विच) करने की एक सरल युक्ति भी देती है! इसे अपनी कक्षा में प्रस्तुत कीजिए और चर्चा कीजिए|
2. शृंगार एवं वेशभूषा
अपने कथानक (स्क्रिप्ट) में पात्रों के लिए रूप-सज्जा और वस्त्र-विन्यास तैयार कीजिए, जैसा आपने दृश्य 2 में किया था |

3. मंच-अभिकल्पन
मंच पर मंच सामग्री (सेट) और अभिनय सामग्री (प्रॉप्स) की योजना बनाने के लिए गत्ते से बने मंच के नमूने (कार्डबोर्ड स्टेज मॉडल) का उपयोग कीजिए |
इसका उपयोग कक्षा में अपने अंतिम प्रदर्शन की योजना बनाने के लिए कीजिए, जहाँ आप मंच तैयार करते हैं और अपने मित्रों के साथ जिस भी कथानक (स्क्रिप्ट) पर अभिनय करते हैं|

चर्चा और प्रतिक्रिया- अपनी कक्षा के सामने प्रस्तुति करने के बाद, अपने काम के प्रत्येक पहलू पर विस्तार से चर्चा कीजिए| यह प्रत्येक कलाकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है|
1. कथानक (स्क्रिप्ट) से क्या उन्हें कहानी समझ में आई? क्या द्वंद्व और समाधान स्पष्ट था?
2. क्या पोशाक और श्रृंगार साफ-सुथरा था? यह पात्र के निर्माण में सहयोग करता है या बाधा उत्पन्न करता है|
4. कठपुतली को बदलना (स्विच)
अपने पोशाक की बनावट (डिजाइन) चित्र की रूपरेखा काटिए और एक छोर पर एक छड़ी चिपकाएँ| अपने सभी पात्रों के लिए ऐसा कीजिए| छड़ की पुतलियाँ तैयार हैं! अब आप उसी मंच नमूने (स्टेज मॉडल) को अपने पुतली रूपरेखा (फ्रेम) के रूप में उपयोग कर सकते हैं!

3. क्या मंच सामग्री (सेट) और अभिनय सामग्री (प्रॉप्स) का अच्छी तरह से उपयोग किया गया था?
4. क्या प्रदर्शन को और भी अच्छा बनाया जा सकता है?
सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रतिक्रिया (फीडबैक) को एक ही दृष्टिकोण से लीजिए| इससे आपको अगली बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी, क्योंकि आप वही गलतियाँ नहीं दोहराएँगे !

आपने अभी एक नाट्य प्रदर्शन कैसे आकार लेता है इसकी प्रक्रिया के मूलभूत चरण सीखे| लेकिन और भी बहुत कुछ है| आगे आप अधिक विस्तृत चरणों पर ध्यान केंद्रित करेंगे कि अपनी कथानक (स्क्रिप्ट) और प्रदर्शन को व्यावसायिक बनाने के लिए उसमें सुधार कैसे करें| यह निश्चित रूप से पहले से कहीं अधिक रोमांचक और आकर्षक होगा|
जब भी आप खाली हों, निःसंकोच होकर, अपने मित्रों या पुतलियों के साथ नए कथानक और छोटी-छोटी प्रस्तुतियाँ बनाएँ| इसके लिए आपने जो कहानियाँ पड़ी हैं या फिल्में देखी हों, उनका उपयोग कर सकते हैं या अपनी कल्पना से नई रचना का निर्माण कर सकते हैं|
जैैसा कि इस खंड की शुरुआत में नाट्यशास्त्र का श्लोक कहता है, रंगमंच न केवल आपको प्रदर्शन कलाओं के बारे में सीखने में सहायता करेगा, अपितु महत्वपूर्ण जीवन कौशल का निर्माण भी करेगा| आपको भविष्य में आवश्यकता होगी, तो अपने आप को तलाशने के लिए इस अद्भुत कला का उपयोग कीजिए| सभी नए विचारों को आत्मविश्वास से धारण करें, क्योंकि यहाँ कोई गलत उत्तर नहीं है| जब आप नई कहानियाँ बनाते हैं और उन्हें प्रस्तुत करते हैं, तो यह याद रखें कि उसमें आनंद लें!
आपकी रचनात्मक क्रियाओं के लिए शुभकामनाएँ|
फिर मिलेंगे...