Listen NCERT Audio Books to boost your productivity and retention power by 2X.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक दो पंक्तियों में दीजिए-
आज धर्म के नाम पर क्या-क्या हो रहा है?
धर्म के व्यापार को रोकने के लिए क्या उद्योग होने चाहिए?
लेखक के अनुसार स्वाधीनता आंदोलन का कौन सा दिन सबसे बुरा था?
साधारण से साधारण आदमी तक के दिल में क्या बात अच्छी तरह घर कर बैठी है?
धर्म के स्पष्ट चिन्ह क्या हैं?
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30) शब्दों में लिखिए-
चलते-पुरज़े लोग धर्म के नाम पर क्या करते हैं?
चालाक लोग साधारण आदमी की किस अवस्था का लाभ उठाते हैं?
आनेवाला समय किस प्रकार के धर्म को नहीं टिकने देगा?
कौन-सा कार्य देश की स्वाधीनता के विरूद्ध समझा जाएगा?
पाश्चात्य देशों में धनी और निर्धन लोगों में क्या अंतर है?
कौन-से लोग धार्मिक लोगों से अधिक अच्छे हैं?
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60) शब्दों में लिखिए-
धर्म और ईमान के नाम पर किए जाने वाले भीषण व्यापार को कैसे रोका जा सकता है?
‘बुद्धि पर मार’ के संबंध मे लेखक के क्या विचार हैं?
लेखक की दृष्टि में धर्म की भावना कैसी होनी चाहिए?
महात्मा गांधी के धर्म-संबंधी विचारों पर प्रकाश डालिए।
सबके कल्याण हेतु अपने आचरण को सुधारना क्यों आवश्यक है?
निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए-
उबल पड़ने वाले साधारण आदमी का इसमें केवल इतना ही दोष है कि वह कुछ भी नहीं समझता-बूझता, और दूसरे लोग उसे जिधर जोत देते हैं, उधर जुत जाता है।
यहाँ है बुद्धि पर परदा डालकर पहले ईश्वर और आत्मा का स्थान अपने लिए लेना, और फिर धर्म, ईमान, ईश्वर और आत्मा के नाम पर अपनी स्वार्थ-सिद्धि के लिए लोगों को लड़ाना-भिड़ाना।
अब तो, आपका पूजा-पाठ न देखा जाएगा, आपकी भलमनसाहत की कसौटी केवल आपका आचरण होगी।
तुम्हारे मानने ही से मेरा ईश्वरत्य कायम नहीं रहेगा, दया करके, मनुष्यत को मानो, पशु बनना छोड़ो और आदमी बनो!
उदाहरण के अनुसार शब्दों के विपरीतार्थक लिखिए-
धर्म
ईमान
साधारण
स्वार्थ दुरुपयोग
नियंत्रित
स्वाधीनता
निम्नलिखित उपसर्गों का प्रयोग करके दो-दो शब्द लिखिए-
ला, बिला, बे, वद, ना, खुश, हर, गैर
उदाहरण के अनुसार ‘त्व’ प्रत्यय लगाकर पाँच शब्द बनाइए-
उदाहरणः देव + त्व – देवत्य
निम्नलिखित उदाहरण को पढ़कर पाठ में आए संयुक्त शब्दों को छाँटकर लिखिए-
उदाहरणः चलते-पुरज़े
‘भी’ का प्रयोग करते हुए पाँच वाक्य बनाइए।
उदाहरण- आज मुझे बाजार होते हुए अस्पताल भी जाना है।
“धर्म एकता का माध्यम है” इस विषय पर कक्षा में परिचर्चा कीजिए-